



Day: September 13, 2021


पूर्व केन्द्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का निधन, CM गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने जताया शोक: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक, सीएम गहलोत का ट्वीट- ‘पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व AICC महासचिव और राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस के निधन का समाचार सुनकर मुझे लगा गहरा आघात, फर्नांडीस के निधन से कांग्रेस को पहुंची है अपूरणीय क्षति, ऑस्कर फर्नांडीस ने हमेशा साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता से जुड़े रहकर अपनी विभिन्न जिम्मेदारियों का किया निर्वहन, मैं ईश्वर से करता हूं प्रार्थना, उनकी आत्मा को दें शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की प्रदान करें शक्ति’, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी जताया दुख, पायलट का ट्वीट- पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन के बारे में जानकर हुआ गहरा, फर्नांडीस थे कांग्रेस के एक दिग्गज नेता, जिनके योगदान को हमेशा किया जाएगा याद, दिवंगत आत्मा को मिले शांति, उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं’, कांग्रेस लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का बैंगलुरू के एक अस्पताल में हुआ निधन, 18 जुलाई को योगा करते समय गिरकर हुए थे घायल, तब से उनकी हालत बनी हुई थी गंभीर, 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा सांसद रहे फर्नांडिस, कर्नाटक से राज्यसभा सांसद थे फर्नांडिस, यूपीए सरकार के दौरान परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम एवं रोज़गार मंत्री रहे फर्नांडिस
13 Sep 2021
Read More »

पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का निधन, योग करते समय गिरकर हुए थे गंभीर घायल: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य ऑस्कर फर्नांडीस का 80 वर्ष की उम्र में निधन, 18 जुलाई को योगा करते समय गिरकर हुए थे घायल, तब से उनकी हालत बनी हुई थी गंभीर, बैंगलुरू के येनपोया अस्पताल में मस्तिष्क की सर्जरी के बाद से थे वेंटिलेटर पर, 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा सांसद रहे फर्नांडिस, कर्नाटक से राज्यसभा सांसद थे फर्नांडिस, यूपीए सरकार के दौरान परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम एवं रोज़गार मंत्री रहे फर्नांडिस
13 Sep 2021
Read More »

भूपेन्द्र पटेल बने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी-वसुंधरा राजे सहित दिग्गजों ने दी बधाई: गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, राजभवन में हुआ शपथग्रहण समारोह, राज्यपाल देवव्रत ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, पीएम मोदी ने दी पटेल को बधाई- ‘भूपेंद्र भाई को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई, मैं उन्हें जानता हूं वर्षों से और देखा है उनका अनुकरणीय कार्य, चाहे वह भाजपा संगठन में हो या नागरिक प्रशासन और सामुदायिक सेवा में, वह निश्चित रूप से गुजरात के विकास पथ को करेंगे समृद्ध’, पीम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा- ‘विजय रुपाणी ने सीएम के रूप में अपने पांच वर्षों के दौरान किए सराहनीय कार्य, रूपाणी ने समाज के सभी वर्गों के लिए किया अथक परिश्रम, मुझे विश्वास है कि वह आने वाले समय में भी जनसेवा में देते रहेंगे अपना योगदान’, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी किया बधाई ट्वीट- ‘शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में राज्य प्रगति पथ की नई गति को छुएगा, हमें विश्वास है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय को करेगा प्राप्त’, भूपेन्द्र पटेल के शपथग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक सीएम बसावराज बोम्मई, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंता बिस्वा समेत दिग्गज रहे मौजूद
13 Sep 2021
Read More »

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर खुर्शीद का बड़ा बयान- ‘प्रियंका की अगुवाई में लड़ेंगे चुनाव’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘यूपी चुनाव लड़ा जाएगा प्रियंका गांधी की अगुवाई में, चुनाव में जीत के लिए वह कर रही है कड़ी मेहनत, हम मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का बाद में करेंगे एलान,’ कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी फिलहाल है यूपी दौरे पर, ऐसे में राजनीतिक गलियारों में होने लगी है चर्चा, प्रियंका गांधी हो सकती है कांग्रेस की ओर से सीएम पद की उम्मीदवार, खुर्शीद के बयान के बाद तमाम राजनीतिक दल बदलने में लगे हैं अपनी रणनीति
13 Sep 2021
Read More »

नितिन का ‘आशीर्वाद’ ले भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के 17वें सीएम, अमित शाह समेत दिग्गज रहे मौजूद: गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल, राजभवन में हुआ शपथग्रहण समारोह, राज्यपाल देवव्रत ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, पटेल के शपथ ग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक सीएम बसावराज बोम्मई, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, असम के सीएम हिमंता बिस्वा समेत दिग्गज रहे मौजूद, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल घर में की पूजा-अर्चना, इसके बाद भूपेंद्र पटेल पहले नितिन पटेल के घर पहुंचे और पैर छूकर लिया आशीर्वाद, पटेल ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी से भी की मुलाकात, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया- ‘भूपेंद्र पटेल के साथ कोई मंत्री ने नहीं ली शपथ, उपमुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होने के बाद मंत्रिमंडल को दिलाई जाएगी शपथ’, सूत्रों की माने तो पार्टी के फैसले से खुश नहीं बताए जा रहे हैं नितिन पटेल
13 Sep 2021
Read More »

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना- ‘तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो, बस मित्रों के हो’: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज, तमाम राजनीतिक दलों के नेता अब कर रहे हैं हिंदू-मुसलमानों को लेकर बयानबाजी, अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी कूद पड़े हैं इस मैदान में, सवार को राहुल गांधी ने बिना नाम लिए साधा केंद्र सरकार एवं बीजेपी पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘तुम हिंदू सिख ईसाई न मुसलमान के हो, बस मित्रों के हो, ना देश ना इंसान के हो,’ इससे पहले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर साधा था निशाना, कहा- अब्बाजान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डालते थे डाका, पूरा का पूरा परिवार झोला लेकर निकल पड़ता था वसूली के लिए, अब्बाजान कहने वाले कर जाते थे राशन हजम, आज जो गरीबों का राशन निगलेगा, वह जेल चला जाएगा’
13 Sep 2021
Read More »

बैंगलुरू की सड़कों पर बैलगाड़ी पर सवार हुए डीके शिवकुमार-सिद्धारमैया, महंगाई के विरोध में प्रदर्शन: कर्नाटक कांग्रेस का महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया बैलगाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे विधानसभा, नए सीएम बोम्मई के शासनकाल का पहला मानसून सत्र आज से हुआ है शुरू, विपक्षी दल कांग्रेस महंगाई, कानून-व्यवस्था, कोविड-19 महामारी से निबटने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन समेत विभिन्न मुद्दों पर बोम्मई सरकार को घेरने की तैयारी में, सिद्धारमैया ने सरकार पर साधा निशाना- ‘ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराना गलत’
13 Sep 2021
Read More »

BJP में शामिल हुए विधायक का बड़ा दावा- जब कांग्रेस छोड़ी थी तब भाजपा ने दिया था पैसों का ऑफर: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राजनीतिक हलचल तेज, कांग्रेस का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए विधायक श्रीमंत पाटिल का बयान- जब उन्होंने छोड़ी थी कांग्रेस, तब भाजपा ने उन्हें साथ आने के लिए ऑफर की थी रकम’, विधायक श्रीमंत पाटिल ने किया दावा- ‘उन्होंने बिना पैसे लिए ही भारतीय जनता पार्टी की थी ज्वाइन’, पाटिल ने कहा- ‘जब मैंने कांग्रेस छोड़ी तब बीजेपी ने पूछा था कि कितना चाहिए पैसा, तब भी मैंने नहीं लिया था एक भी रुपया, श्रीमंत पाटिल ने बयान पर बढ़ा विवाद, तो पाटिल ने वापस लिया, बोले- ‘बीजेपी ने पैसा नहीं किया ऑफर, मैंने गलत शब्दों का किया इस्तेमाल, श्रीमंत पाटिल कर्नाटक के कागवाड़ इलाके से हैं विधायक, पूर्व में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं पाटिल, कांग्रेस के जब कई विधायकों ने थामा था भाजपा का दामन. उनमें से ये पाटिल भी थे एक, पाटिल का दावा- पार्टी ने कैबिनेट विभाग को लेकर उनसे की है चर्चा, जैसे ही कैबिनेट विस्तार होता है तो उन्हें मिल सकती है जगह, श्रीमंत पाटिल ने कहा- ‘कर्नाटक का मराठा समुदाय चाहता है कि मुझे भी कैबिनेट में मिले जगह’, बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाए जाने के बाद से कर्नाटक में तेज हो गई है सियासत
13 Sep 2021
Read More »

यौन उत्पीड़न मामले में जेल में बंद आसाराम की तबियत नासाज, जांच के लिए लाया गया AIIMS: जोधपुर सेन्ट्रल जेल में बंद आसाराम की अचानक हुई तबियत खराब, जिसके बाद मेडिकल जांच के लिए आसाराम को लाया गया AIIMS हॉस्पिटल, आश्रम को हॉस्पिटल ले जाने की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी उनके पीछे पीछे पहुंचे अस्पताल, पुलिस एम्स में मौजूद आसाराम के समर्थकों को समझाइश कर बाहर निकालने का कर रही है प्रयास, आसाराम अपनी ही शिष्या के यौन उत्पीड़न के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में जीवन की आखिरी सांस तक काट रहे हैं सजा
13 Sep 2021
Read More »


