Day: September 13, 2021

चुनाव से पहले भाजपा की कांग्रेस में सेंधमारी

चुनाव से पहले भाजपा की कांग्रेस में सेंधमारी, पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार हुए BJP में शामिल: उत्तराखंड विधसानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का देवभूमि में खेला, रविवार को उत्तराखंड के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने की बीजेपी की सदस्यता ग्रहण, कांग्रेस विधायक पुरोला ने पीएम मोदी की कार्ययोजना से प्रभावित होकर थमा बीजेपी का दामन, कहा- ‘पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक स्तर पर बड़ी है काफी प्रतिष्ठा और अब भारत को कोई नहीं दिखा सकता आंख, इसी से प्रभावित होकर के मैंने थमा बीजेपी का दामन, कांग्रेस अनुसूचित जातियों के लिए कुछ नहीं किया’

Read More »
पेगासस केस में हलफनामे पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार(file photo)

पेगासस केस में हलफनामे पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार- हम जानना चाहते हैं सरकार कर क्या रही है: पेगासस जासूसी कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया- ‘इस मामले पर दायर नहीं किया जाएगा हलफनामा, हम निष्पक्ष लोगों की एक कमिटी बना सकते हैं जिसमें सरकार के लोग नहीं होंगे शामिल’ कोर्ट ने केंद्र के इस रवैये पर नाराजगी जताई, केन्द्र सरकार के इनकार पर SC ने कहा- ‘अब हमें आदेश देना होगा’, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- ‘हम यह जानना चाहते हैं कि क्या कर रही है सरकार?, सुनवाई के दौरान CJI ने कहा- ‘हमने कहा था कि संवेदनशील जानकारी हलफनामे में न लिखी जाए, बस यही पूछा था कि क्या जासूसी हुई, क्या सरकार की अनुमति से हुआ?’, केन्द्र सरकार पर आरोप है कि इजराइली स्पाईवेयर पेगासस के जरिए कुछ खास लोगों की कथित तौर पर की गई जासूसी, कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा- ‘अगर कुछ लोग अपनी जासूसी का शक जता रहे हैं तो सरकार लेती है इसे गंभीरता से, इसलिए तो सरकार कमिटी बनाने की कह रही है बात, यह कमिटी कोर्ट को सौंपेगी अपनी रिपोर्ट, मामले में हलफनामा दायर करने के लिए कोर्ट ने सरकार को 7 सितंबर को दिया था समय

Read More »
सिद्धू गुट के विधायक ने कहा- कैप्टन की अगुवाई में नहीं लड़ूंगा चुनाव(FILE PHOTO)

पंजाब कांग्रेस में फिर बगावत!, सिद्धू गुट के MLA ने कहा- कैप्टन की अगुवाई में नहीं लड़ूंगा चुनाव: पंजाब कांग्रेस में ‘कलह’, कांग्रेस आलाकमान की लाख कोशिशों के बाद भी कैप्टन बनाम सिद्धू की जंग पंजाब में खत्म होने का नहीं ले रही है नाम, पंजाब के अमरगढ़ से कांग्रेस विधायक सुरजीत धीमन का बड़ा बयान- ‘सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में नहीं लड़ेंगे 2022 का चुनाव’, धीमन ने कहा- ‘पार्टी को चाहिए कि वह सिद्धू को बनाए सीएम पद का उम्मीदवार, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत पहले ही कर चुके हैं साफ, कैप्टन की अगुवाई में लड़ा जाएगा अगला चुनाव, अब देखना यह होगा कि धीमन के इस बयान पर कैप्टन कैंप की ओर से क्या पलटवार है आता

Read More »
हरियाणा में खट्टर को भी बदल दें तो कटे क्लेश- चौटाला

हरियाणा में खट्टर को भी बदल दें तो कटे क्लेश- गुजरात में CM बदलने पर ओपी चौटाला का बड़ा बयान: हरियाणा के पूर्व सीएम और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने गुजरात के मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर दिया बड़ा बयान, चौटाला ने कहा- ‘भाजपा अगर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी बदल दे, तो कट जाए क्लेश, पर भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का तो पिट चुका है दिवालिया’, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल द्वारा गठबंधन को पति-पत्नी का गठबंधन बताने को चौटाला ने बताया वाहियात, पूछा- ‘खट्टर ये भी बता दें कि पति कौन है और पत्नी कौन’ चौटाला ने कहा- ‘इनेलो सरकार बनने पर वो हर वर्ग के पढ़े-लिखे युवा को देंगे सरकारी नौकरी, चाहे इसको लेकर लग जाए उन्हें फांसी, नौकरी देने में ये नहीं देखेंगे कि किसने वोट दिया था और किसने नहीं’

Read More »
RJD की महिला विधायक के घर में 'रिश्तेदारों' ने ही लगाई 'सेंध'

RJD की महिला विधायक के घर में ‘रिश्तेदारों’ ने ही लगाई ‘सेंध’, घर से उड़ाये पांच लाख रुपए: बिहार में नवादा सीट से राजद विधायक विभा देवी के घर में 5 लाख की चोरी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा इंग्लिश गांव स्थित घर में हुई चोरी, करीब 10 दिन पहले हो गई थी चोरी, लेकिन विधायक जी को पड़ी पैसों की जरुरत तो इस बात का लगा पता, पुलिस ने इस केस में तफ्तीश करने के बाद तीन लोगों को किया गिरफ्तार, तीनों बताए जा रहे हैं विधायक जी के दूर के रिश्तेदार, पुलिस के अनुसार घर में नहीं था इनक अलावा कोई और, पुलिस ने जब कड़ाई से की पूछताछ तो कबूल ली चोरी की वारदात, पुलिस पैसे बरामद करने की कर रही है कोशिश

Read More »
अखिलेश से मिले BJP विधायक राकेश राठौर

अखिलेश से मिले BJP विधायक राकेश राठौर, चुनाव से पहले हो सकते हैं ‘साइकिल’ पर सवार!: उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले मुलाकातों का दौर, पार्टी लाइन से अलग बीजेपी के विरोध में बयान देने वाले विधायक राकेश राठौर की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात, सीतापुर सदर से MLA हैं राकेश राठौर, बीजेपी विधायक राठौर ने ट्वीट कर मुलाकात की दी जानकारी, मुलाकात को लेकर न तो अखिलेश यादव और ना ही राठौर की ओर से आया कोई बयान, सूत्रों का दावा सीतापुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक राठौर जल्द ही सपा की साइकिल पर हो सकते हैं सवार, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को सीतापुर में लग सकता है बड़ा झटका

Read More »
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट जारी

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में 219 संक्रमितों की हुई मौत: कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच कोरोना के नए मामलों में आ रही है लगातार गिरावट, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 27 हजार 254 नए कोरोना केस आये सामने, जिसके बाद कोरोना के सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 74 हजार 269 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 219 मरीजों की कोरोना से हो चुकी है मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 42 हजार 874 के पार, वहीं 37,687 मरीज कोरोना से रिकवर होकर लोटे अपने घर

Read More »
हार्दिक ने पटेल को दी तंज भरी शुभकामना

अब गुजरात में 25 साल तक नहीं बनेगी BJP की सरकार- हार्दिक ने पटेल को दी तंज भरी शुभकामना: पहली बार के विधायक भूपेंद्र भाई पटेल को मिली गुजरात की कमान, गुजरात कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक ने पटेल को तंज भरे लहजे में दी शुभकामना, कहा- ‘मैं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल को देता हूं अपनी शुभकामनाएं, भाजपा ने आपके रूप में बना लिया है अपना आख़िरी मुख्यमंत्री, भाजपा ने अपनी विफलता छुपाने के लिए चुनाव से कुछ महिने पहले दी है आपको ये जिम्मेदारी, लेकिन जो कार्य आपकी पार्टी पिछले 25 सालों में नहीं कर पाई वह आप कैसे कर पाएंगे एक साल में?, हार्दिक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘क्योंकि कम से कम अगले 25 वर्षों तक गुजरात की जनता अब गरीब और युवा विरोधी भाजपा को सत्ता से बाहर रखने का बना चुकी हैं मन, अब मुख्यमंत्री नहीं बल्कि सम्पूर्ण सत्ता बदलने का समय आ चुका है नजदीक’

Read More »
भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर बोले नितिन

भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर बोले नितिन, ‘मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर नहीं हूं नाराज’: गुजरात विधानसभा में पहले बार जीत कर आये भूपेंद्र भाई पटेल को मिली गुजरात की सत्ता, भूपेंद्र भाई पटेल बने गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री, आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर पटेल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने रखा था भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव, इससे पहले उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को सीएम पद मिलने के लगाए जा रहे थे कयास, भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री चुने जाने पर बोले नितिन- ‘नए मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर मैं नहीं हूं बिल्कुल भी नाराज़, मैं 18 साल से जन संघ से लेकर आज तक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और आगे भी रहूंगा, कोई जगह मिले या नहीं, बो बड़ी बात नहीं है लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वही बड़ी बात है, पार्टी ने दिया है मुझे इतना बड़ा स्थान, और इतनी बड़ी जिम्मेदारी से मुझे बड़ा बनाया है तो पार्टी और किसी को भी मेरी जरूरत होगी तो उनके लिए रहूंगा मैं हमेशा तैयार, भूपेंद्र पटेल हैं मेरे पुराने मित्र, उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर मुझे होगी ख़ुशी’

Read More »