Day: September 13, 2021

bhupendra patel oath

दिग्गजों को धता बताकर मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल आज दिन में लेंगे शपथ, दो दिन बाद लेंगे कैबिनेट के मंत्री: गुजरात के नए सीएम बने भूपेंद्र पटेल आज दोपहर 2.20 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने के दो दिन बाद करवाई जाएगी कैबिनेट मंत्रियों की शपथ, अहमदाबाद में जोरों-शोरों से की जा रही है भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां, पटेल के शपथग्रहण समारोह में बीजेपी के चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी लेंगे हिस्सा, जानकारों की मानें तो भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शाह के अलावा गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल, गुजरात सहित देशभर के राजनीतिक गलियारों में बनी हुई है सियासी चर्चा, रुपाणी के बाद मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की चल रही थी अटकलें, उनमें कहीं भी नहीं था एक बार के विधायक भूपेंद्र पटेल का नाम, फिर आखिर कैसे आनंदीबेन के प्रस्ताव पर लगा दी शाह ने मुहर?

Read More »
gulamnabi azad nitin gadkari

विधानसभा में आज गुलाम नबी आजाद और नितिन गडकरी का होगा सम्बोधन, नहीं होंगे पश्न-शून्यकाल: राजस्थान की 15वीं विधानसभा के छठे सत्र के तीसरे चरण में दूसरे दिन सदन की कार्यवाही तीन दिन के अवकाश के बाद आज होगी शुरू, गुरुवार को पहले दिन सदन में पेश किए गए संशोधन विधेयकों पर चर्चा के साथ ही होगी सदन की कार्यवाही शुरू, आज सदन में नहीं होंगे प्रश्नकाल और शून्यकाल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य संशोधन विधायकों पर रखेंगे अपने-अपने अपनी बात, लेकिन इससे पहले सुबह 11 बजे राष्ट्रमंडल संसदीय संघ राजस्थान शाखा का सम्मेलन किया जाएगा आयोजित, संसदीय प्रणाली वर्जन अपेक्षाएं विषय पर होने वाले इस सम्मेलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे गुलाम नबी आजाद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे संबोधित, सम्मेलन के पहले सत्र को कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद करेंगे संबोधित करेंगे तो वहीं दूसरे सत्र को करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी संबोधित, सम्मेलन संपन्न होने पर दोपहर बाद संशोधन विधेयकों पर चर्चा के साथ शुरू होगी सदन की कार्यवाही

Read More »