Day: September 11, 2021

breaking news world news with map backgorund picture id1182477852

पीएम मोदी के अलीगढ़ दौरे से पहले भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मोदी-योगी के फाड़े पोस्टर्स, मुकदमा दर्ज: लोधा में राजा महेंद्र प्रताप के नाम से स्टेट यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जा रहे हैं अलीगढ़, पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों में जुटे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी के भाजपा कार्यालय में कुछ असमाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, इमरान सैफी ने बताया- कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे लोगों ने यहां लगे पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के फाड़ दिए पोस्टर्स, भुजपुरा के रहनेवाले बाबू और उनका भाई सद्दीक कुछ लोगों के साथ भाजपा कार्यालय में आए और भाजपा के कार्यकर्ताओं से की मारपीट भी, इसके बाद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए भाग निकले, घटना के संबंध में कोतवाली में बाबू और सद्दीक के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया गया है दर्ज

Read More »
chirag paswan nitish kumar

भले मुझसे न मिलें, न मुझे दें आशीर्वाद लेकिन रामविलास पासवान की बरसी में जरूर आएं नीतीश कुमार- चिराग: अपने पिता रामविलास पासवान की बरसी की तैयायरियों में जुटे सांसद चिराग पासवान आज दिल्ली से पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर चिराग पासवान ने कहा- वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपने पिता रामविलास पासवान की बरसी में आने के लिए देना चाहते थे निमंत्रण, लेकिन उन्हें नहीं मिला इसका मौका, रामविलास पासवान की बरसी में सभी लोग पहुंच रहे हैं, और बिहार के मुखिया होने के नाते नीतीश कुमार भी पहुंचें बरसी के कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम आप लोगों के माध्यम से रविवार को बरसी कार्यक्रम में शामिल होने का देते हैं निमंत्रण, रामविलास पासवान उनके मित्र और सहयोगी थे, इसलिए वो उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हों, भले ही वो मुझसे नहीं मिलें, मुझे आशीर्वाद नहीं दें लेकिन रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि जरूर दें

Read More »
'ठगोरी' बयान पर भड़के दिलावर भूले मर्यादा

‘ठगोरी’ बयान पर भड़के दिलावर भूले मर्यादा, डोटासरा को बताया- महाठग, निकम्मा, नकारा..: भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कोटा की रामगंजमंडी सीट से विधायक मदन दिलावर ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर बोला हमला, दिलावर ने डोटासरा को कह डाला महामूर्ख, मक्कार, महामूर्ख, महाठग, महानीच, निकम्मा और नकारा, कांग्रेस को बताया क्रांतिकारियों की हत्यारी और आतंकवादियों का हितैषी पार्टी, दिलावर के विवादित बोल- डोटासरा उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनके प्रधानमंत्री नेहरू ने करवाई थी क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की हत्या’, बीजेपी को ठग बताने वाले डोटासरा के बयान पर बोले दिलावर- ‘बचकाने बयान देते हैं डोटासरा, महामूर्ख, महाठग और नीच हैं डोटासरा, कांग्रेस पार्टी पर 1984 में दिल्ली में 3000 सिखों का करवाया था कत्लेआम, कांग्रेस ने धारा 370 को समाप्त करने पर देश में आग लगाने तक की कही थी बात’, चंदे में चोरी के आरोप पर दिलावर ने कहा- ‘इन लोगों ने राम मंदिर निर्माण में पांच पैसा तो दिया नहीं और चंदे में चोरी की कर रहे बात’, पीसीसी चीफ डोटासरा भी बीजेपी पर हैं लगातार हमलावर, बीजेपी को महाठग और राम मंदिर के चंदे में चोरी का लगा चुके हैं आरोप

Read More »
डोटासरा के भाजपा पर लगातार हमले जारी

डोटासरा के BJP पर लगातार हमले जारी, कहा- ठगोरी है मोदी सरकार, आज तक पूरे नहीं किए वादे: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बीजेपी और केन्द्र सरकार पर हमलावर, डोटासरा का बयान- ‘ठगोरी है केंद्र सरकार, भाजपा और केंद्र की एनडीए सरकार ने देश के लोगों से वोट लेकर किया सौतेला व्यवहार, मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों को रोजगार देने, महंगाई कम करने के किए थे वादे, वह आज तक नहीं हुए हैं पूरे’, डोटासरा ने कहा- ‘केंद्र सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों की आय दोगुनी करने की कही थी बात, लेकिन फिर लेकर आ गई तीन काले कानून, जिसके विरोध में किसान कर रहे हैं आंदोलन, भाजपा के नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों द्वारा किसानों को कहा गया मवाली, खालिस्तानी’, डोटासरा ने कहा- इनका हर एक नेता आमजन का सहयोग करने की बजाय मुख्यमंत्री बनने के देख रहा है हसीन सपने’

Read More »
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने फिर भरी हुंकार

ना मैं रूका हूं ना मैं थका हूं, सरकार ने नहीं मानी युवाओं की मांगें तो होगा ऐतिहासिक आंदोलन- किरोड़ी: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने फिर भरी हुंकार, विधानसभा घेराव स्थगित होने पर नाराज किरोड़ी मीणा बोले- ‘राज्य सरकार षड्यंत्रपूर्वक कोरोना के नाम पर दबा रही है प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की जायज मांगों को, राज्य सरकार या तो इनकी मांगों को मान ले, नहीं तो आगामी दिनों में युवाओं के साथ किया जाएगा एक ऐतिहासिक आंदोलन, आखिर कब तक कोरोना के नाम पर सरकार करेगी छुपने का प्रयास करेगी?, डॉ. किरोड़ी मीणा ने कहा- ‘मैंने 13 सितम्बर को बेरोजगार युवाओं के साथ विधानसभा के घेराव का कार्यक्रम किया है स्थगित, लेकिन सरकार इसका अर्थ यह नहीं समझे कि मैं इस मामले में बैठ गया हूं चुप, ना मैं रुका हूं, न ही मैं थका हूं, प्रदेश के बेरोजगारों के हक की लड़ाई मैं लडूंगा मेरे जीवन की अंतिम सांस तक’, किरोड़ी मीणा 13 सितंबर को करने वाले थे विधानसभा का घेराव, लेकिन एन समय पर कोरोना की तीसरी लहर का हवाला देकर राज्य सरकार ने भीड़भाड वाले आयोजन पर लगा दी रोक, जिसके चलते किरोड़ी मीणा को अपना घेराव का कार्यक्रम करना पड़ा स्थगित

Read More »
RJD ने कहा 'महामूर्ख' तो बिफरे JDU नेता

RJD ने कहा ‘महामूर्ख’ तो बिफरे JDU नेता, बोले- चरवाहा विद्यालय वाले हमें देंगे ज्ञान की चुनौती: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नोट बांटने के वायरल वीडियो पर विवाद जारी, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने की निर्वाचन आयोग से तेजस्वी पर कार्रवाई की मांग आरजेडी ने नीरज कुमार को बताया था महामूर्ख, इस पर नीरज कुमार ने किया पलटवार- ‘चरवाहा विद्यालय से ज्ञान प्राप्त करने वाले हमको दे रहे ज्ञान की चुनौती, गौरवशाली नालंदा विश्वविद्यालय का पूर्णरूथान हुआ नीतीश कुमार के कार्यकाल में’, नीरज ने तेजस्वी पर कसा तंज- ‘राजनीतिक जमात के मुखिया बने बैठे धारा-420 के आरोपी, आदर्श आचार संहिता-2021 का खण्ड-क पढ़ लें, पूरे बिहार में जहां पंचायती राज का है प्रक्षेत्र, वहां केवल चुनाव की अधिसूचना ही नहीं बल्कि चुनाव परिणाम जब तक घोषित नहीं होता तब तक है आचार संहिता प्रभावी’, पूर्व मंत्री ने कहा- ‘तेजस्वी ने लोगों को पैसा देकर किया गुनाह’

Read More »