Day: September 11, 2021

मांडविया, रूपाला, सीआर पाटिल और पटेल गुजरात सीएम की रेस में

मांडविया, रूपाला, सीआर पाटिल और पटेल गुजरात सीएम की रेस में, कौन होगा गुजरात का ‘धामी’: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी का इस्तीफा, कल गांधीनगर में होगी विधायक दल की बैठक, इस बैठक में रुपाणी रखेंगे अगले मुख्यमंत्री का नाम, कौन बनेगा गुजरात का अगला मुख्यमंत्री, मनसुख मांडविया, पुरषोत्तम रूपाला, सीआर पाटिल, नितिन पटेल मुख्यमंत्री की रेस में, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भूपेन्द्र यादव, भाजपा के बीएल संतोष अहमदाबाद में हैं मौजूद, लगातार बैठकों को दौर है जारी, आज शाम तक सामने आ सकता है कोई नाम, अगले साल होने हैं गुजरात में विधानसभा चुनाव, उत्तराखंड, कर्नाटक के बाद गुजरात में परिवर्तन, युवा चेहरों को आगे ला रही है भाजपा, क्या गुजरात में थम जाएगा भाजपा का परिवर्तन रथ!, क्या अब मध्यप्रदेश और हरियाणा में भी बदलेगा चेहरा?

Read More »
screenshot (59)

31 अक्टूबर को RLD करेगी चुनावी घोषणा पत्र जारी, ग्राम पंचायत प्रधानों को पत्र लिख कर लेगी राय: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की सियासी कवायद हुई तेज, राष्ट्रीय लोकदल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के मौके पर जारी करेगी अपना चुनावी घोषणापत्र, पार्टी का घोषणापत्र तैयार करने के लिए RLD अध्यक्ष जयन्त चौधरी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन यूपी के सभी ग्राम पंचायत प्रधानों को पत्र लिख कर लेंगे उनकी राय, चौधरी पहले ही कर चुके हैं एलान कि किसानों और युवाओं को केंद्र में रख कर करेगी घोषणापत्र तैयार, आगामी विधानसभा चुनाव चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद जयंत चौधरी के लिए है नेतृत्व की परीक्षा, यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच गठबंधन का पहले ही हो चूका है एलान, लेकिन अभी तक सीटों के बंटवारे को नहीं दिया गया है अंतिम रूप

Read More »
जिला प्रमुख चुनाव में बगावत का आरोप झेल रहे सोलंकी दिल्ली में

जिला प्रमुख चुनाव में बगावत का आरोप झेल रहे सोलंकी दिल्ली में, प्रभारी माकन के सामने रखेंगे अपना पक्ष: जयपुर जिला प्रमुख में बगावत के आरोप झेल रहे चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी दिल्ली दौरे पर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन से करेंगे मुलाकात, जिला प्रमुख चुनाव में बगावत पर आलाकमान ने पीसीसी चीफ से मांगी थी रिपोर्ट, पीसीसी चीफ डोटासरा ने पहले भी भेज दी है अपनी रिपोर्ट, इसके बाद अब सोलंकी रखेंगे प्रभारी के सामने अपनी बात, सोलंकी अपनी ओर से रखेंगे पूरी बात, सोलंकी ने प्रभारी को पहले ही बगावत के संकेत दे देने की कही है बात, वेदप्रकाश सोलंकी भी गए हैं पूरी तैयारी के साथ

Read More »
इशारों में पायलट के जन्मदिन पर निशाना!

मन रहे बड़े-बड़े बर्थ डे, फिर इन शादी वालों को क्यों मारें- डोटासरा, इशारों में पायलट के जन्मदिन पर निशाना!: नाथी के बाड़े के बाद डोटासरा का एक और वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का एक और वीडियो वायरल, फोन पर किसी अधिकारी से बातचीत का बताया जा रहा है वीडियो, विवाह समारोह में छूट के लिए डोटासरा कर रहे परिचित के लिए पैरवी, वीडियो में बोलते सुनाई दे रहे डोटासरा- ‘मनाए जा रहे हैं बड़े-बड़े जन्मदिन, समारोह में जमा हो रही है भारी भीड़, हो रहे हैं चुनाव भी, फिर इन शादी वालों को क्यों मारें?, अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा डोटासरा का वीडियो, 7 सितंबर को सचिन पायलट के जन्मदिन समारोह में उमड़ा था जनसैलाब, उसके दूसरे दिन ही सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जारी की थी गाइडलाइन, अब डोटासरा का इशारों-इशारों में ये वार…!

Read More »
भाजपा ने उत्तराखंड, कर्नाटक के बाद गुजरात में बदला

भाजपा ने उत्तराखंड, कर्नाटक के बाद गुजरात में बदला चेहरा, सीएम विजय रूपाणी का इस्तीफा, पार्टी में करेंगे काम: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल से मुलाकात के बाद दिया इस्तीफा, रूपाणी ने बीजेपी और पीएम का जताया आभार, बोले- ‘गुजरात की विकास की यात्रा में मुझे योगदान देने का मिला अवसर, बीजेपी की रही परंपरा, समय के साथ बदलते रहते हैं दायित्व, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी निभाउंगा, मोदी जी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव’, मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा के बाद पार्टी में काम करने की जताई इच्छा, गुजरात की जनता का भी जताया आभार, डिप्टी सीएम नितिन पटेल पहुंचे राजभवन, सूत्रों है कहना- ‘पार्टी पहले ही तय कर चुकी थी कि रूपाणी की दी जानी है विदाई’, उत्तराखंड, कर्नाटक में सीएम बदलने के बाद से ही था तय की गुजरात में भी होगा नेतृत्व परिवर्तन, क्या ये परिवर्तन रख जाएगा मध्यप्रदेश

Read More »
तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी

तेजस्वी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद के लिए की ये बड़ी मांग: RJD नेता और लालू के ‘लाल’ तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र- रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद की राज्य में स्थापित की जाए आदमकद प्रतिमा, जयंती और पुण्यतिथि को राजकीय समारोह किया जाए घोषित’, बिहार ने पिछले साल अपने दो कद्दावर नेताओं को खोया, हाल ही में आरजेडी ने मनाई नेता रघुवंश प्रसाद की पुण्यतिथि, 12 सितंबर को एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान की मनाई जानी है पहली बरसी, ऐसे में बिहार की सियासत हुई तेज, मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में तेजस्वी ने लिखा- ‘रघुवंश प्रसाद सिंह और रामविलास पासवान दोनों ही राज्य के महान विभूति होने के साथ-साथ थे प्रखर समाजवादी नेता, दोनों बिहार के ऐसे सपूत रहे हैं जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व से हम सभी बिहारवासी रहेंगे सदा ऋणी, उनकी अंतिम इच्छाओं को सम्मान देते हुए उन्हें पूरा करना ही उनके प्रति हम लोगों की होगी सच्ची श्रद्धांजलि होगी’

Read More »
बीजेपी सांसद, मेयर और आजसू सुप्रीमो के खिलाफ केस दर्ज

BJP सांसद, मेयर-आजसू सुप्रीमो के खिलाफ केस दर्ज, नमाज के लिए कमरा आवंटन पर सियासत तेज: झारखंड विधानसभा भवन में नमाज कक्ष आवंटित करने का गर्माया मामला, भाजपा और आजसू द्वारा विधानसभा और सीएम आवास के घेरावा के मामले में एक्शन, रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा सहित 28 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, साथ ही मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले आजसू कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी लालपुर थाने में केस दर्ज, मोराबादी मैदान में पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, आजसू विधायक लंबोदर महतो, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित 1500 अज्ञात पर रांची के लालपुर थाने में एफआईआर दर्ज, आंदोलन कारियों को खदेड़ने के लिए रांची पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर भांजी थी लाठियां, विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए कमरा आवंटित करने का विरोध जता रही है भाजपा और सहयोगी आजसू

Read More »