Day: September 7, 2021

करनाल में गरजे किसान

करनाल में गरजे किसान, बोले टिकैत- ‘या तो खट्टर सरकार माने हमारी मांग या करे हमें गिरफ्तार’: हरियाणा में किसान नेताओं और करनाल प्रशासन के बीच मंगलवार को हुई वार्ता रही विफल, वार्ता विफल होने के बाद हजारों किसान पहुंचे अनाज मंडी, किसानों के इस रैले में किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी भी है शामिल, इससे पहले प्रशासन से हुई बातचीत को लेकर बोले चढूनी- ‘करनाल प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत विफल, हम अलग रणनीति मंडी में करेंगे तय,’ तो बोले किसान नेता राकेश टिकैत- ‘करनाल में सरकार नहीं सुन रही है किसानों की बात, या तो खट्टर सरकार माने मांगें या करे हमें गिरफ्तार, हम हरियाणा की जेलें भरने को भी हैं तैयार,’ किसानों के महामार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, किसानों के महापंचायत को देखते हुए कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंदल और पानीपत में भड़काऊ बयानों और अफवाहों को रोकने के प्रयासों के तहत मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को कर दिया गया है निलंबित, किसानों एवं पुलिस के बीच 28 अगस्त को हुई झड़प के विरोध में करनाल की अनाज मंडी में किसान कर रहे हैं महापंचायत

Read More »
'लोकतंत्र में बिके हुए लोग टिकते हैं कहां, हम हर उधार का हिसाब रखते हैं बराबर'

‘लोकतंत्र में बिके हुए लोग टिकते हैं कहां, हम हर उधार का हिसाब रखते हैं बराबर’- डोटासरा: जयपुर जिला प्रमुख में मुंह की खाने के बाद उपजिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने दिखाया दम, उपजिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मोहन डागर की जीत, कांग्रेस ने बीजेपी से लिया हार बदला, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का तंज- ‘लोकतंत्र में बिके हुए लोग टिकते हैं कहां, हम हर उधार का हिसाब रखते हैं बराबर’, जयपुर में कांग्रेस ने रणनीति बनाकर उप जिला प्रमुख का जीता चुनाव, कांग्रेस के मोहन डागर बने उप जिला प्रमुख, कांग्रेस ने आज बीजेपी के कैंप में लगाई सेंध, कांग्रेस ने करवाई एक वोट की क्रॉस वोटिंग

Read More »
जोधपुर में कांग्रेस के विक्रम सिंह विश्नोई बने उपजिला प्रमुख

जोधपुर में क्षत्रप परिवार का दबदबा, उपजिला प्रमुख बने विक्रम विश्नोई, परसराम के पुत्र हैं विक्रम: जोधपुर में उपजिला प्रमुख सीट पर भी कब्जा, कांग्रेस के विक्रम सिंह विश्नोई उप जिला प्रमुख निर्वाचित, परसराम विश्नोई के पुत्र हैं विक्रम सिंह विश्नोई, जिला प्रमुख पर मदेरणा परिवार की बहू लीला मदेरणा है आसीन, अब उप जिला प्रमुख पर विश्नोई परिवार का वंशज का कब्जा, निर्वाचित होने के बाद विक्रम सिंह विश्नोई ने लिया परिवार का आशीर्वाद, विधायक दिव्या मदेरणा का आया बयान- ‘कांग्रेस और परिवार को मिली मजबूत, युवा और अनुभव के संयोग से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार’, विक्रम सिंह विश्नोई को मिले 23 वोट, बीजेपी की सुशीला देवी विश्नोई को मिले 14 वोट, बीजेपी के कैंप में लगाई दो वोटों की सेंध

Read More »
कांग्रेस ने लिया जिला प्रमुख हार का बदला

कांग्रेस ने लिया जिला प्रमुख हार का बदला, क्रॉस वोटिंग करवा मोहन डागर को बनाया उप जिला प्रमुख: जयपुर में हार के बाद आज कांग्रेस ने लिया सबक, जिला प्रमुख में मात खाने वाली कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख चुनाव में लगाई जान, जयपुर में कांग्रेस का बना उप जिला प्रमुख, कांग्रेस के मोहन डागर बने उप जिला प्रमुख, मोहन डागर ने वोट से दर्ज की जीत, आज भाजपा में से हुई क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने बीजेपी के खेमे में लगाई सेंध, भाजपा की ओर से तीन उम्मीदवार को उतारा था मैदान में, भाजपा के शारदा और मनोज ने लिया नाम वापस, कांग्रेस से मोहन डागर और भाजपा के राजकंवर के बीच था मुकाबला, जिला प्रमुख की सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने को लेकर आक्रोश!

Read More »
छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के पिता नंद कुमार गिरफ्तार(FILE PHOTO)

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के पिता नंद कुमार गिरफ्तार, ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी का आरोप: छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को किया गया गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने विवादित बयान देने के मामले में किया गिरफ्तार, नंद कुमार बघेल ने लखनऊ में एक आंदोलन के दौरान ब्राहमणों पर दिया था विवादस्पद बयान, जिसके चलते उनपर रायपुर थाने में दर्ज हुआ था केस, पुलिस ने नंद कुमार बघेल को आगरा से किया गिरफ्तार, नंद कुमार बघेल को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में किया गया पेश, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाने में भारतीय दंड सहिंता 1860 की धारा 153 ए और 505 –एक (बी) के तहत दर्ज किया गया था मामला, राजधानी रायपुर के एक वर्ग विशेष द्वारा की गई थी लिखित शिकायत, नंदकुमार बघेल द्वारा वर्ग विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी की गई जिससे उनकी भावनाएं हुई आहत, बघेल के पिता के खिलाफ 4 सितंबर की देर रात दर्ज हुआ था यह मामला

Read More »
ग्राम विकास अधिकारी के 3,896 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी

राजस्थान सरकार ने ढाई साल में दी हैं लगभग एक लाख सरकारी नौकरियां- अशोक गहलोत: राजस्थान सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारों को दी बड़ी सौगात, ग्राम विकास अधिकारी के 3,896 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- ‘युवाओं के बेहतर भविष्य और सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी के 3,896 पदों पर भर्ती को दी गई है मंजूरी, ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के दृष्टिगत इस परीक्षा को समान पात्रता परीक्षा (CET) के दायरे से रखा गया है बाहर, प्रदेश सरकार ने ढाई साल में दी है लगभग एक लाख सरकारी नौकरियां, करीब 26 हजार नियुक्तियां, कोर्ट में अच्छी पैरवी कर युवाओं के हित में करवा कर दी है फैसले, प्रदेश सरकार भर्ती परीक्षाओं को शीघ्र आयोजित करने के लिए है प्रतिबद्ध, मेरी ओर से समस्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं’, ग्राम सेवक भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में है जबरदस्त उत्साह

Read More »
आचार्य का बधाई संदेश बना चर्चा का विषय

‘परिवर्तन की बयार, उपहार तैयार, शुभ घड़ी का इंतजार’, आचार्य का बधाई संदेश बना चर्चा का विषय: टोंक विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का जन्मदिन आज, जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन का ट्वीट बना चर्चा का विषय, आचार्य प्रमोद ने लिखा- ‘आज मंगलवार है जन्म दिन की बहार है, परिवर्तन कि बयार है, ‘उपहार’ तैयार है, शुभ घड़ी का ‘इंतज़ार’ है सचिन पायलट’, आचार्य प्रमोद का ट्वीट बना चर्चा का विषय, आचार्य प्रमोद पहले भी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने का दे चुके हैं आशीर्वाद, पायलट के समर्थन में कई बार बयान दे चुके हैं आचार्य, अब परिवर्तन की बयार की बात कह क्या संकेत आचार्य दे रहे हैं अब ये तो वो ही जाने!

Read More »
कुछ 'जयचंद' बिके हुए हैं बीजेपी के हाथ- चांदना

कुछ ‘जयचंद’ बिके हुए हैं BJP के हाथ, शिकायत तो जाएगी ऊपर तक, रूकेगी नहीं- अशोक चांदना: जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में बीजेपी की जीत और कांग्रेस की बहुमत के बावजूद हार पर गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना का बड़ा बयान- ‘मुझे बीजेपी से नहीं है कोई भी शिकायत, कुछ जयचंद बिके हुए हैं बीजेपी के हाथ, ये लोग कांग्रेस में रहकर बीजेपी का कर रहे हैं काम, ये उन जयचंदों की शक्ल को दिखाता है वो रह तो कांग्रेस में रहे हैं लेकिन काम बीजेपी का’, चांदना ने निशाना साधते हुए कहा कि, ‘ये लोग बीजेपी से बिक गए थे एक साल पहले ही, निश्चित रूप से आलाकामान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा दिल दिखाते हुए भूलो और माफ करो पॉलिसी के तहत इनका किया था स्वागत, उसके बाद भी अगर पार्टी के साथ होती है धोखाधड़ी निश्चित रूप से शिकायत तो जाएगी ऊपर तक रूकेगी नहीं’, राजस्थान की सियासी कलह के एक साल बाद फिर से गर्माने लगी है कांग्रेस की सियासत, जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत के बावजूद बीजेपी का जिला प्रमुख बनने ने लगाया सियासी तड़का, कांग्रेस की हार को लेकर सोलंकी हैं विरोधियों के निशाने पर, पायलट कैंप के खास सिपहसालार चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के समर्थकों ने की थी बगावत, सोलंकी ने बागी रमा देवी को जिला प्रमुख का उम्मीदवार बनाने की रखी थी मांग, प्रत्याशी सरोज देवी को बनाए जाने के बाद रमा देवी हुई बागी, भाजपा ने रमा देवी को टिकट देकर बनाया जयपुर जिला प्रमुख, इसके बाद एक बार फिर गहलोत कैंप को मिला पायलट कैंप को घेरने का मौका

Read More »