Day: September 7, 2021

img 20210907 wa0329

5 जिलों में उप प्रमुखों पर कांग्रेस का कब्जा, CM गहलोत ने सभी को दी बधाई, कार्यकर्ताओं का जताया आभार: जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव परिणामों के दूसरे दिन आए उप जिला प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव परिणाम, 6 में से 5 जिलों में कांग्रेस ने बनाए अपने जिला प्रमुख, इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई और कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा- सभी नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों, प्रधानों, उपजिला प्रमुखों एवं उप प्रधानों को बधाई, मैं उम्मीद करता हूं कि आप समर्पित भाव एवं कर्तव्यनिष्ठा से आमजन की करेंगे सेवा, एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-ढाणी तक पहुंचाने का करेंगे कार्य, पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस को बड़ी विजय दिलाने के लिए सभी मतदाताओं का करता हूं धन्यवाद प्रकट, कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी हुई है और सशक्त, मैं अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का करता हूं आभार प्रकट

Read More »
img 20210907 wa0328

कैलाश मेघवाल के लेटर बम पर कटारिया का बयान- पार्टी मेरे विरुद्ध जो भी निर्णय करेगी, करूंगा स्वीकार: राजस्थान भाजपा में एक बार फिर उजागर हुई सियासी कलह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के ख़िलाफ़ विधायक दल की बैठक में निंदा प्रस्ताव लाएंगे भाजपा के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल, विधानसभा सत्र के दौरान विधायक दल की बैठक में निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को पत्र लिखकर उस दिन की बैठक की अध्यक्षता करने का किया आग्रह, कैलाश मेघवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी भेजा दस पेज का एक शिकायती पत्र, पत्र में गुलाबचंद कटारिया पर लगाए हैं कई संगीन आरोप, इस पर कटारिया ने एक वीडियो जारी कर दिया जवाब, कहा- मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला कि कैलाश मेघवाल ने मेरे खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को लिखा है पत्र, मेरे ऊपर और भी कई आरोप लगाए हैं मेघवाल ने, ऐसे में पार्टी मेरे खिलाफ जो भी निर्णय करेगी, मैं उसको करूंगा स्वीकार

Read More »
img 20210907 wa0323

अजब सियासत- जयचंद वाले बयान के 5 घण्टे बाद चांदना ने पायलट को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं: पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट का जन्मदिन आज, देश-प्रदेश के कई नेताओं ने दी पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं, इसी बीच गहलोत सरकार में खेलमंत्री अशोक चांदना ने पहले दिन में पायलट गुट पर बोला जबरदस्त जुबानी हमला, कहा- हमारी पार्टी के कुछ नेताओं की छवि नहीं है जयचंद से कम, जो रह तो कांग्रेस में रहे हैं लेकिन काम करते हैं बीजेपी के लिए, ये लोग बीजेपी से बिक गए थे एक साल पहले ही…’ वहीं अपने इस बयान के 5 घण्टे बाद ट्वीट कर दी पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं,’ अब अशोक चांदना के इस अंदाज की खूब हो रही सियासी चर्चा, सचिन पायलट के सबसे खास दिन पहले जयचंद बताकर किया तिरस्कार, वहीं बाद में जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर दे रहे सम्मान…

Read More »
मेघवाल ने कटारिया पर जड़े गंभीर आरोप

राजस्थान भाजपा में भारी बवंडर! मेघवाल ने जड़े कटारिया पर गंभीर आरोप, कहा- लाएंगे निंदा प्रस्ताव: राजस्थान बीजेपी इकाई में नए तूफान की आहट, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के ख़िलाफ़ विधायक दल की बैठक में निंदा प्रस्ताव लाएंगे भाजपा के वरिष्ठ विधायक कैलाश मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को पत्र लिखकर उस दिन की बैठक की अध्यक्षता करने का किया आग्रह, विधानसभा सत्र के दौरान विधायक दल की बैठक में निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में मेघवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक कैलाश मेघवाल ने दस पेज का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा पत्र, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर लगाए संगीन आरोप, कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप और भगवान राम पर की गई टिप्पणी से उपचुनाव में हुए नुकसान का दिया हवाला, मेघवाल ने लैटर में लिखा- ‘2008 में गुलाब चंद कटारिया, घनश्याम तिवाड़ी, अरुण चतुर्वेदी और औंकार सिंह लखावत ने गंगाजल उठाकर खाई थी सौगंध, कभी नहीं जाएंगे वसुंधरा राजे के पक्ष में, लेकिन कटारिया ने स्वयं के स्वार्थ साधने के लिए इस सौगंध को तोड़ा सबसे पहले और चले गए वसुंधरा राजे की शरण में’, मेघवाल ने कटारिया पर निशाना साधते हुए लिखा- ‘गुलाब चंद कटारिया की छत्रछाया में पार्टी पद और टिकट बंटवारे में होती रही लाखों-करोड़ों रुपये की हेराफेरी, यदि आरएसएस का रक्षा कवच हट जाए और इसकी सार्वजनिक जानकारी हो जाए तो दर्जनों माई के लाल आ जाएंगे सामने’

Read More »
चुनावी रंजिश में खूनी खेल!

चुनावी रंजिश में खूनी खेल!, प्रत्याशियों को ले जा रही गाड़ी पर बदमाशों का हमला, पूर्व विधायक घायल: चुनावी रंजिश में पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, लूणी के पूर्व भाजपा विधायक जोगाराम पटेल का फोड़ा सिर, उप प्रधान की वोटिंग के लिए पंचायत समिति सदस्यों को ले जा रहे थे गाड़ी से, अचानक कई गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने किया पथराव, हमले में घायल जोगाराम को लाया गया जोधपुर एम्स, लूणावास कला के निकट करीब पांच कार में आए बदमाशों ने पूर्व विधायक की गाड़ी रोकने का किया प्रयास, पूर्व विधायक का आरोप जीते हुए उम्मीदवारों को अगवा करने का किया गया प्रयास, इस दौरान हुए हमले में पूर्व विधायक हुए घायल, जोगाराम ने हमले को बताया सोची-समझी साजिश, चुनावी रणनीति के तहत उन पर हुआ हमला, पंचायत समिति धवा में नहीं बना कांग्रेस का बोर्ड, फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में दर्ज नहीं करवाया है मुकदमा, पूर्व विधायक का जोधपुर एम्स में इलाज जारी

Read More »
img 20210907 wa0298

गहलोत-पायलट कैम्प में शुरू हुई जुबानी जंग, चांदना के ‘जयचंद’ वाले बयान पर इंद्राज गुर्जर का पलटवार: जयपुर जिला प्रमुख के चुनाव में जीती बाजी हारने के बाद पायलट कैम्प पर लगातार उठ रहे सवाल, वहीं अब पायलट कैम्प ने भी संभाला मोर्चा, गहलोत के मंत्री अशोक चांदना की ओर से ‘जयचंद’ बताने के बयान पर पायलट गुट के विधायक इंद्राज गुर्जर ने किया पलटवार, इंद्राज गुर्जर ने कहा- पहले अशोक चांदना इस बात का दें जवाब, कि जैसलमेर में जिस तरीके से कांग्रेस का बहुमत होने के बाद भी नहीं बना पाया था कांग्रेस का जिला प्रमुख, वहां जब क्रॉस वोटिंग हुई थी तो उस समय कौन थे जयचंद,’ इससे पहले अशोक चांदना ने पायलट गुट पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा- हमारी पार्टी के कुछ नेताओं की छवि नहीं है जयचंद से कम, जो रह तो कांग्रेस में रहे हैं लेकिन काम करते हैं बीजेपी के लिए

Read More »
img 20210907 wa0284

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दी सचिन पायलट को जन्मदिन को बधाई, ट्वीट कर की अच्छे स्वास्थ्य की कामना: पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट का जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री गहलोत सहित देशभर से कई नेताओं ने दी पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं, पायलट के सरकारी आवास पर दिनभर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता, इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी दी सचिन पायलट को जन्मदिन को बधाई, ट्वीट कर कहा- “प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को उनके जन्मदिन पर अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना,’ इससे पहले पायलट ने एक वीडियो जारी के शुभकामनाओं और बधाई के लिए सभी का जताया आभार

Read More »