



Day: September 7, 2021



दलितों पर भरोसा, ब्राह्मण पछता रहे हैं BJP की सरकार बनवाकर, सबके सहयोग से बनाएंगे सरकार- मायावती: लखनऊ में बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रबुद्धजन सम्मेलन का समापन समारोह, बसपा सुप्रीमो मायावती का संबोधन- ‘अगले साल बसपा की बनाएंगे सरकार, प्रबुद्ध वर्ग के लोग करेंगे बसपा की सरकार बनाने में सहयोग, मैं करती हूं उम्मीद कि बसपा से जुड़े अन्य सभी वर्गों के लोग भी इनकी तरह अब आगे की तरह नहीं होंगे गुमराह और न आएंगे किसी के बहकावे में’, मायावती ने कहा- ‘मुझे दलित वर्ग पर हमेशा से ही रहा है गर्व, दलित वर्ग ने बिना गुमराह और बहकावे में ना आकर पार्टी के कठिन से कठिन दौर में भी दिया है साथ, दलित मजबूत चट्टान की तरह हमेशा अपनी पार्टी के साथ रहे हैं खड़े’, मायावती ने कहा- ‘बीजेपी की सरकार बनवाकर पछता रहे हैं ब्राह्मण’, मायावती ने कहा – ‘बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को विफल करने के लिए बीजेपी ने अपनाए सभी हथकंडे, ब्राह्मणों को किसी भी मामले में नहीं होने दिया जाएगा निराश, इसके अलावा ब्राह्मण या अन्य समाज के लोगों के साथ जो भी हुई है गलत कार्रवाई, बसपा की सरकार बनने पर उन सभी मामलों की करवाई जाएगी उच्च स्तरीय जांच, दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और पीड़ितों को दिलाया जाएगा न्याय,
7 Sep 2021
Read More »

सचिन पायलट को बधाई देने उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं के रैले से सिविल लाइन्स इलाका हुआ जाम: टोंक विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का जन्मदिन, पायलट को बधाई देने उमड़े कार्यकर्ता, सिविल लाइन्स इलाके में उमड़ा जनसैलाब, सिविल लाइन्स में हर ओर से उमड़ रहा जनसैलाब, हर व्यक्ति बढ़ रहा है सिविल लाइन्स की ओर, आसपास के इलाके में बने भारी जाम के हालात, पुलिस को करनी पड़ रही भारी मशक्कत, युवा कार्यकर्ता लगा रहे हैं नारे, ‘हमारा प्रधानमंत्री कैसा हो सचिन पायलट जैसा हो, शेर आया शेर आया’, DJ की धुन पर थिरक रहे हैं युवा कार्यकर्ता, युवा नेता और विधायक मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया ने संभाल रखा है मोर्चा, चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी भी पहुंचे समारोह में, कई सालों बाद सिविल लाइन्स इलाके में बना है ऐसा माहौल, स्थानीय लोगों का कहना आज तक नहीं देखी ऐसी भीड़
7 Sep 2021
Read More »

चौटाला का हरियाणा सीएम पर तंज- जो पशु आवारा, नकारा हो जाते हैं हम उन्हें कहते हैं खट्टर, ये लूटेरों की सरकार: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पानीपत में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर साधा निशाना, ओपी चौटाला ने कहा- हमारे यहां खट्टर कहा जाता है आवारा पशु को, जो नकारा हो जाता है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री हो चुके हैं एक नाकारा पशु’, पिछले लंबे वक्त से किसानों के निशाने पर चल रहे हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत को लेकर चौटाला ने कहा- ‘प्रजातांत्रिक प्रणाली में सरकार को सुननी पड़ती है जनता की आवाज और माननी पड़ती हैं मांगें, अगर वह ऐसा नहीं करती है तो संगठन में प्रदर्शनों के बलबूते जनता झुका सकती है सरकार को, ताऊ चौटाला ने इशारों ही इशारों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर भी साधा निशाना- ‘वह व्यक्ति विशेष के बारे में नहीं करना चाहता हूं बातचीत, प्रदेश की सरकार है लुटेरों की सरकार, दुष्यंत चौटाला भी हैं उसमें शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला पानीपत में चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर जींद में होने वाले कार्यक्रम का देने पहुंचे थे निमंत्रण, देवीलाल के जन्मदिन के मौके पर चौटाला कर सकते हैं तीसरे मोर्चे का ऐलान
7 Sep 2021
Read More »

झारखंड के बाद अब बिहार में BJP विधायक ने मांगी विधानसभा में हनुमान चलीसा पढ़ने की इजाजत: झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग से कमरा आवंटित करने के मामले ने पकड़ा तूल, झारखंड के बाद अब बिहार के सियासत में भी इसकी गूंज, भाजपा विधायक और फायर ब्रांड नेता हरी भूषण ठाकुर बचौल ने सोरेन सरकार के इस फैसले को बताया तुगलकी, भूषण ठाकुर ने कहा- ‘सोरेन सरकार का फैसला समाज को बांटने वाला, बिहार विधानसभा में भी दी जाए हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत, जब नमाज़ पढ़ने के लिए दिया जाता है अवकाश तो मंगलवार को हनुमान पाठ करने के लिए भी दी जाए अनुमति, हरी भूषण ठाकुर बचौल अपने बयानो को लेकर रहते हैं चर्चाओं में, बचौल ने बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की रखी थी मांग, झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा किया गया है आवंटित, इसके बाद से सोरेन सरकार पर हमलावर है बीजेपी
7 Sep 2021
Read More »

यूपी में डेंगू, वायरल बुखार से हाहाकार, अखिलेश बोले- ‘आल इज वेल’ का झूठा दावा कर रहे सीएम योगी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, वायरल बुखार और डेंगू के कारण बच्चों की मौत के बावजूद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे ‘सब ठीक है’ के झूठे दावे, ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बीजेपी सरकार का नहीं है ध्यान’, अखिलेश यादव ने कहा- ‘प्रदेश में डेंगू, वायरल बुखार से मचा है हाहाकार, अस्पतालों में है भारी भीड़, समय से समुचित इलाज न मिलने से बच्चों की हो रही मौंतें, सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री इसके बावजूद ‘आल इज वेल’ का कर रहे झूठा दावा, ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बीजेपी सरकार का नहीं है ध्यान’, अखिलेश ने कहा- ‘डेंगू बुखार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सैकड़ों मासूमों की ली जान ली, अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है इसका प्रकोप, राजधानी लखनऊ के अस्पतालों से मरीजों की भीड़ संभाले नहीं संभल रही, हालत बिगड़ने की वजह से दवाइयों तक का कम हो रहा है स्टॉक, गम्भीर बीमार भी अस्पतालों से किए जा रहे हैं वापस’, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- ‘बीजेपी जनता के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जितनी दिखा रही है उपेक्षा, उससे बीजेपी के खिलाफ व्यापक जनरोष की लहर’, अखिलेश यादव ने कहा- ‘सभी को भरोसा है कि 2022 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार’
7 Sep 2021
Read More »

कोरोना के सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख से नीचे, 31 हजार 222 नए मामले आये सामने: कोरोना की बढ़ते आंकड़ों के बीच मिली राहत की खबर, कोरोना के नए मामलों के आंकड़ों में पिछले दो दिन से आ रही है लगातार गिरावट, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरल के 31 हजार 222 नए मामले आए सामने जिसके बाद कुछ सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 92 हजार 864 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 290 लोगों की हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 41 हजार 042 के पार तो वहीं 42 हजार 942 मरीज पिछले 24 घंटे में हुए कोरोना से रिकवर
7 Sep 2021
Read More »

सीएम गहलोत ने पायलट को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- खुशी, अच्छा स्वास्थ्य, लंबी उम्र का आशीर्वाद: टोंक विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सीएम गहलोत ने कहा- आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं सचिन पायलट, आपको खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र का मिले आशीर्वाद, सचिन पायलट को जन्मदिन की बधाई देने वालों का लगा है तांता, सिविल लाइन्स स्थित आवास के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता पहुंचे जयपुर, इससे पहले सचिन पायलट ने खोले के हनुमान जी मंदिर में पूजा अर्चना से की दिन की शुरुआत, पायलट के जन्मदिन पर प्रदेशभर में 10 लाख पौधे लगाने का रखा है लक्ष्य, सचिन पायलट समर्थक नेताओं और कार्यकार्ताओं ने रखा है लक्ष्य
7 Sep 2021
Read More »

सचिन पायलट का जन्मदिन आज, खोले के हनुमान जी मंदिर में पूजा अर्चना से की दिन की शुरुआत: पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट का जन्मदिन आज, दिल्ली रोड स्थित खोले के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ कि पायलट ने दिन की शुरुआत, खुदने ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- ‘जन्मदिन की शुरुआत, प्रभु के आशीर्वाद के साथ, आज सुबह खोले के हनुमान जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद किया प्राप्त, देश-प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-सम्पन्नता की कामना की,’ आज अपने सरकारी आवास पर ही रहेंगे सचिन पायलट, प्रदेश भर से आने वाले समर्थकों से लेंगे शुभकामनाएं, पायलट के जन्मदिन पर प्रदेशभर में 10 लाख पौधे लगाने का रखा है लक्ष्य, सचिन पायलट समर्थक नेताओं और कार्यकार्ताओं ने रखा है लक्ष्य
7 Sep 2021
Read More »


