



Day: September 2, 2021


दिल्ली-यूपी के बाद अब असम में हटाया गया गांधी का नाम, राजीव गांधी नेशनल पार्क अब ओरांग नेशनल पार्क: असम में बीजेपी की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार ने नेशनल पार्क से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने का लिया फैसला, बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर लिया गया फैसला, जिसके बाद अब इसे जाना जाएगा ओरांग नेशनल पार्क के नाम से, असम सरकार के प्रवक्ता और जल संसाधन मंत्री पीजूष हजारिका ने इस फैसले के बारे में दी जानकारी, बोले- ‘आदिवासियों और चाय जनजाति समुदायओं की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राजीव गांधी नेशनल पार्क का नाम बदलकर किया गया ओरांग नेशनल पार्क’, 79.28 वर्ग किमी के दायरे में फैले इस पार्क को 1985 में वाइल्डलाइफ सेंक्चुरी और 1999 में नेशनल पार्क दिया गया था दर्जा, ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित इस पार्क को रॉयल बंगाल टाइगर, इंडियन राइनो, पिग्मी हॉग और जंगली हाथियों के लिए है जाना जाता, इससे पहले मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर किया था ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, यूपी में तो लगातार बदला जा रहा है शहरों को नाम, अब नाम बदलने की राजनीति दिल्ली यूपी होते हुए पहुंच गई है असम
2 Sep 2021
Read More »

‘चाचा पशुपति का भतीजे चिराग’ को झटका, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हुई पासवान की छुट्टी: लोक जनशक्ति पार्टी में हुई टूट के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने दिया भतीजे चिराग पासवान को एक और झटका, पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर संसदीय दल के नेता के पद से हटाए जाने के बाद अब चिराग पासवान की संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हुई छुट्टी, LJP के नए अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने सांसद वीणा देवी को बनाया पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष है, दो धड़ों में बटीं पार्टी के के बीच अलग-थलग पड़े चिराग पासवान के इत्तर, पशुपति कुमार पारस कर रहे हैं पार्टी को एकजुट करने की कोशिश, तो चिराग पासवान इन दिनों बिहार की जनता का आशीर्वाद लेने के लिए निकले हैं ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ पर
2 Sep 2021
Read More »

तेज बारिश के चलते दिल्ली पानी पानी, केजरीवाल सरकार पर बीजेपी का पोस्टरवार: बीते कुछ दिन से राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के दिल्ली सरकार के दावों पर फिर पानी, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में रिकार्डतोड़ 112 एमएम से अधिक पानी बरसने के कारण दिल्ली हुई जलमग्न, पानी पानी दिल्ली को लेकर विपक्ष के निशाने पर केजरीवाल सरकार, दिल्ली CM केजरीवाल पर बीजेपी का पोस्टरवार, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने जारी किया पोस्टर, लिखा- ‘कहां गए केजरीवाल, स्विमिंग पूल में नहाएं क्या’?, वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा- ‘यदि सीवर की लाइनों की ठीक से मरम्मत की गयी होती, तो दिल्ली के लोगों को नहीं करना पड़ता जलभराव का सामना’, तो बोले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष- ‘दिल्ली की जनता केवल पीने का पानी चाहती है बाढ़ नहीं’, फिलहाल मुख्यमंत्री केजरीवाल जयपुर में 10 दिवसीय विपश्यना शिविर में ले रहे हैं भाग
2 Sep 2021
Read More »



