Day: September 2, 2021

सबसे कम एक्टिव केस वाला राज्य बना राजस्थान

सबसे कम एक्टिव केस वाला राज्य बना राजस्थान, CM ने की कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील: देश भर में कोरोना की धीमी पढ़ती दूसरी लहर के बीच राजस्थान के लिए अच्छी खबर, पुरे देश में राजस्थान बना पहला राज्य जहां कोरोना के एक्टिव केस हैं सबसे कम, कोरोना के कम होते मरीजों को लेकर राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की जनता से अपील, कहा- ‘सिर्फ 81 एक्टिव केस के साथ राजस्थान बन गया है पूरे देश में सबसे कम एक्टिव केस वाला राज्य, यह बेहद खुशी की बात है कि पिछले एक महीने में प्रदेश में कोविड से नहीं हुई है कोई भी मृत्यु, लेकिन जरा सी लापरवाही होने पर पुन: बढ़ सकता है कोविड, इसलिए कोविड प्रोटोकॉल यानी मास्क, सोशल डिस्टैंसिंग इत्यादि का पालन बेहद है जरूरी, प्रदेश में अभी तक 1.10 करोड़ लोगों को दोनों डोज सहित कुल 4.55 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं, सभी लोग समय पर जरूर लगवाएं अपनी वैक्सीन’

Read More »
S.I. भर्ती परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत से बोले 'बाबा'

रीट के 16 लाख अभ्यर्थी एक साथ दे सकते हैं परीक्षा तो एसआई भर्ती परीक्षा तीन दिन में क्यों?- डॉ किरोड़ी मीणा: राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से किया निवेदन, एसआई भर्ती परीक्षा को तीन दिन में नहीं करवा कर एक दिन में करवाने का किया निवेदन, सांसद किरोड़ी मीणा ने कहा- विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं होने और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार ने आयु में छूट का प्रावधान देरी से करने के कारण 13, 14 व 15 सितंबर को SI भर्ती परीक्षा आयोजित करना नहीं है न्यायसंगत, हजारों अभ्यर्थियों को बिना तैयारी बैठना पड़ेगा परीक्षा में, एस.आई.भर्ती परीक्षा को तीन दिन में लेना भी नहीं है तर्कसंगत, कहीं ऐसा न हो कि RPSC के इस निर्णय की वजह से परीक्षा अटक जाए कोर्ट में, जब 16 लाख अभ्यर्थी रीट की परीक्षा एक दिन में दे सकते हैं तो एस.आई. भर्ती परीक्षा एक दिन में क्यों नहीं हो सकती?, RPSC को आर॰ए॰एस॰ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन भी करवाई जाए एक दिन में ही ताकि पूर्व में कोर्ट में न्यायिक अड़चनों में अटकने के लिए बदनाम रही इस परीक्षा के साथ ऐसा न हो फिर से, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से निवेदन है कि युवाओं के हित में शीघ्र लें फैसला

Read More »
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर पायलट ने जताया शोक

मुंबई में बिग बॉस-13 के विनर युवा अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, सचिन पायलट ने जताया शोक: टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से शोक की लहर, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सिद्धार्थ के निधन पर जताया शोक, कहा- ‘टीवी के लोकप्रिय कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला के असामयिक निधन पर व्यक्त करता हूं गहरा शोक, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों को यह आघात सहन करने का प्रदान करें संबल’, जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत, हार्ट अटैक से सिद्धार्थ मौत होने की जताई जा रही आशंका, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने किसी भी तरह की नहीं जताई है कोई शंका, बीती रात कुछ दवा लेकर सोए थे सिद्धार्थ, अब परिवार और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार, पुलिस जुटी है मामले की जांच में, सिद्धार्थ के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को दी जा रही श्रद्धांजलि, इधर मीडिया में भी छाया सिद्धार्थ की मौत का मुद्दा, सिद्धार्थ की मीडिया टीम ने की अपील- सिद्धार्थ की मौत से हैं हम सदमे में, सिद्धार्थ और उनके परिवार की निजता का हो सम्मान’

Read More »
पढ़ाई के साथ स्वाथ्य्य का रखें ध्यान- गहलोत(FILE PHOTO)

शिक्षण संस्थानों में कोरोना प्रोटोकॉल की सख्ती से हो पालना, पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का रखें ध्यान- गहलोत: राजस्थान में कोरोना के मामले कम होने के साथ ही 1 सितंबर से खोले गए शिक्षण संस्थान, स्टूडेंट्स की पढ़ाई की चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट- ‘प्रदेश में खोल दिए गए हैं शैक्षणिक संस्थान, कोविड महामारी के कारण लम्बे समय से शैक्षणिक संस्थान बन्द होने से बच्चों की पढ़ाई हुई है प्रभावित’, सीएम गहलोत की अपील- ‘यह सभी की है जिम्मेदारी कि शिक्षण संस्थानों के संचालन के लिए जारी की गई SOP की सख्ती से करें पालना, यदि SOP और कोविड प्रोटोकॉल की नहीं हुई पालना तो पुन: संक्रमण बढ़ने का है खतरा, इसलिए पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का भी उचित रखें ध्यान’, मुख्यमंत्री ने हिदायत देते हुए लिखा- ‘शिक्षण संस्थाओं में सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल और SOP की पालना करें सुनिश्चित करें, सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं’, राजस्थान सरकार के प्रयासों के बाद प्रदेश में कंट्रोल में है कोरोना के मामले, पिछले एक माह में राजस्थान में कोरोना से नहीं हुई है एक भी मौत

Read More »
जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब

पायलट की जनसुनवाई में युवाओं ने ली जमकर सेल्फी, महिलाओं ने गुलाब के फूलों से किया अभिवादन: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, जयपुर आवास पर हुई जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, जनसुनवाई में प्रदेश को कोने-कोने से पहुंचे फरियादी, सचिन पायलट ने सभी की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, बड़ी आत्मीयता के साथ पायलट ने बुजुर्गों की बात को सुना, जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी रहे मौजूद, युवा कार्यकर्ताओं ने पायलट के साथ ली सेल्फी, इस दौरान ग्रामीण इलाकों से पहुंची महिलाओं ने पायलट का गुलाब के फूल देकर किया अभिवादन, 7 सितंबर को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का है जन्मदिन, इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने की है जोरदार तैयारी, 7 सितंबर को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा पौधारोपण अभियान, सांगानेर सहित कई इलाकों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अभियान के पोस्टर का विमोचन सचिन पायलट के करवाया, सचिन पायलट ने कल बैंगलुरू में NMP के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

Read More »
40 साल के टैलेंटेड युवा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक की लहर

‘नहीं रहे आनंदी के शिव’, युवा एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से शोक की लहर, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि: टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से सनसनी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला की हो गई थी मौत, हार्ट अटैक से सिद्धार्थ मौत होने की जताई जा रही आशंका, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने किसी भी तरह की नहीं जताई है कोई शंका, अब परिवार और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार, मुंबई के कूपर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार करेंगे सिद्धार्थ के शव का पोस्टमार्टम, सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को किसी संदिग्ध घटना की नहीं जताई आशंका, बीती रात कुछ दवा लेकर सोए थे सिद्धार्थ, पुलिस जुटी है मामले की जांच में, सिद्धार्थ के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को दी जा रही श्रद्धांजलि, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उप नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने शुक्ला के निधन पर जताया शोक, सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से मिली थी पॉपुलैरिटी, इसके बाद वो दिल से दिल तक सीरियल में आए नज़र, बॉलीवुड में डेब्यू सिद्धार्थ ने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया, बिग बॉस-13 से सिद्धार्थ को मिली बहुत ज्यादा प्रसिद्धि, बिग बॉस सीजन-13 के विजेता रहे थे सिद्धार्थ, उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी की गई पसंद

Read More »
सिद्धू से खफा कांग्रेस हाईकमान!

सिद्धू से खफा कांग्रेस हाईकमान! कैप्टन की शिकायत लेकर आए थे दिल्ली, बैरंग लौटना पड़ा पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को एक और बड़ा झटका, नवजोत सिंह सिद्धू बीते दिन से थे दिल्ली में, कांग्रेस हाईकमान से करना चाहते थे मुलाकात, मिलने का नहीं मिला समय तो बैरंग लौटे चंडीगढ़, विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस पार्टी के भीतर का संकट के गहराए बादल, सूत्रों ने दी जानकारी, पार्टी हाईकमान की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू को मुलाकात का नहीं दिया गया वक्त, ना ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से नवजोत सिंह सिद्धू की हो पाई मुलाकात, ऐसे में निराश सिद्धू वापस लौट गए पंजाब, सिद्धू पार्टी हाईकमान से मिलकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर करना चाहते थे शिकायत, नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच लंबे वक्त से चल रही है तकरार, पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने दौरा कर नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी टीम से की थी मुलाकात, इस मुलाकात में हरीश रावत ने किया साफ, कैप्टन अमरिंदर सिंह ही पंजाब के मुख्यमंत्री रहेंगे और राज्य सरकार की कैबिनेट में भी नहीं होगा कोई फेरबदल

Read More »
screenनोएडा ट्विन टावर केस में 'योगी एक्शन'shot (19)

ट्विन टावर केस में ‘योगी एक्शन’, SIT बनाई 13 साल तक प्राधिकरण से जुड़े अफसरों पर गिरेगी गाज: नोएडा ट्विन टावर केस में सीएम योगी एक्शन में, योगी ने दिया एसआईटी बनाने का आदेश, 13 साल तक प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, योगी का बयान- ‘2004 से 2017 तक इस प्रकरण से जुड़े रहे प्राधिकरण के अफसरों की सूची बनाकर तय की जाए जवाबदेही, उनके खिलाफ समयबद्ध ढंग से कार्रवाई का दिया निर्देश, सीएम योगी ने इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने का दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुपरटेक के नोएडा एक्सप्रेस स्थित एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट के टावर-16 और 17 को अवैध ठहराते हुए दोनों टावरों को ढहाने का दिया था आदेश, दोनों ही टावर हैं 40 मंजिला, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए दोनों टावर को तीन महीने में ढहाने के दिए आदेश, नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर प्रकरण मामले में बिल्‍डरों और नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की सांठगांठ हुई है उजागर, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में भी साफ तौर पर किया इसका जिक्र, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक बिल्‍डर को फ्लैट के खरीदारों का पैसा दो महीने में देना होगा वापस, 40 मंजिला ट्विन टावर में कुल मिलाकर हैं करीब 1000 फ्लैट, सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट, नोएडा सेक्‍टर 93 में स्थित

Read More »
पूर्व राज्यसभा सांसद-पायनियर के संपादक रहे चंदन मित्रा का निधन(file photo)

पूर्व राज्यसभा सांसद-पायनियर के संपादक रहे चंदन मित्रा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक: राज्यसभा के पूर्व सांसद और पत्रकार चंदन मित्रा का आज सुबह हुआ निधन, चंदन मित्रा बीजेपी के कोटे से पहुंचे थे राज्यसभा, साल 2018 में मित्रा ने बीजेपी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की थी ज्वॉइन, चंदन मित्रा के निधन पर कई बड़े नेताओं ने जताया शोक, पीएम मोदी ने किया ट्वीट- ‘चंदन मित्र को उनकी बुद्धि और अंतर्दृष्टि के लिए किया जाएगा याद, उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी बनाई अपनी पहचान, उनके निधन से हूं आहत, उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना, शांति’, चंदन मित्रा पायनियर अखबार के थे संपादक, साल 2003 से 2009 तक राज्यसभा के रहे मनोनित सांसद, 2010 में भी राज्यसभा के लिए चुने गए, साल 2018 में मित्रा ने टीएमसी की ज्वॉइन

Read More »