



Day: August 27, 2021


सीएम गहलोत का हैल्थ बुलेटिन जारी, एंजियोप्लास्टी सफल, CCU में आम मरीजों के साथ भर्ती हैं सीएम: सीएम गहलोत का मेडिकल बुलेटिन जारी, SMS प्राचार्य सुधीर भंडारी ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, भंडारी ने कहा- ‘एंजियोप्लास्टी रही सफल, अब पूरी तरह नॉर्मल हैं सीएम गहलोत, सीएम गहलोत ने सभी की शुभकामनाओं को लेकर दिया है धन्यवाद’, भंडारी ने बताया- ‘सीएम गहलोत ने पहले ही कर दिया था साफ, कि वो एसएमएस अस्पताल में ही करवाएंगे इलाज, सीएम को एसएमएस अस्पताल की व्यवस्थाओं पर ही है भरोसा, सीएम गहलोत का RGHS स्कीम के तहत किया जा रहा है इलाज, सीएम गहलोत ने कॉमन मैन की तरह पहले करवाया रजिस्ट्रेशन, फिर शुरू किया गया उनका इलाज, CCU में भी सीएम गहलोत अन्य पैशेंट के साथ हैं भर्ती, भंडारी ने केस हिस्ट्री बताते हुए कहा-‘सीएम गहलोत को एक दो दिन से था हाथ और गर्दन में दर्द, उनकी ईसीजी आ रही थी नॉर्मल, डॉक्टर्स की सलाह मानते हुए सीएम साहब ने करवाई CT-NGO, जांच के बाद पाया गया उनके हार्ट की एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज, जो कि एंजियोप्लास्टी से कर दिया गया है ठीक’, डॉक्टर भंडारी ने बताया- ‘सीएम गहलोत को 24 घंटे रखा जाएगा निगरानी में, 2 से 3 दिन अस्पताल में ऑबजर्वेशन में रखना चाहते हैं डॉक्टर, ताकि स्ट्रैस से रखा जा सके दूर’, भंडारी ने बताया- ‘एसएमएस अस्पताल में VIP मूवमेंट से आमजन को ना हो परेशानी, इसके लिए प्रिंसिपल रूम में रखवाया गया है एक रजिस्टर, जिसमें उनसे मिलने वाले लोग दर्ज कर सकते हैं अपने शुभकामना संदेश, हर एक घंटे में ये रजिस्टर पहुंचाया जाएगा सीएम के पास’, सीएम से मिलने वालों का अस्पताल में लगा है तांता
27 Aug 2021
Read More »

पायलट ने सीएम गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता, वैभव और रघु शर्मा को फोन कर ली जानकारी: पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सीएम गहलोत के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित, पायलट ने गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत से फोन पर की बात और सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, सीएम गहलोत स्वास्थ्य की ली जानकारी, टोंक विधायक पायलट ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से फोन पर की बात, सीएम गहलोत के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आज एसएमएस अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, सीएम को एंजियोप्लास्टी के बाद किया गया है CCU में शिफ्ट, एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम कर रही सीएम के स्वास्थ्य की निगरानी, सीएम को 24 घंटे रखा जाएगा डॉक्टर्स की निगरानी में, अस्पताल में सीएम गहलोत की कुशलक्षेम पूछने वालों का लगा तांता, गहलोत सरकार के कई मंत्री, विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी हैं मौजूद
27 Aug 2021
Read More »

निजी स्कूल संचालकों के आंदोलन के खिवैया बने किरोड़ी मीणा, स्कूल खोलने, RTE भुगतान की मांग: निजी स्कूल संचालकों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर विवाह स्थल में निजी स्कूल संचालकों का ‘महाकुंभ’, प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालक पहुंचे जयपुर, आंदोलन की अगुवाई कर रहे किरोड़ी मीणा, निजी स्कूल संचालकों की है मांग- ‘एक सितंबर से प्राइमरी स्कूल खोले जाने की मांग, आरटीई का भुगतान करने की कर रहे हैं मांग, सम्बद्धता शुल्क लेकर दी जाए स्थायी मान्यता’, निजी स्कूल संचालकों को संबोधित करेंगे किरोड़ी लाल मीणा, 13 सितंबर को विधानसभा घेरने की तैयारी में लगे हैं डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
27 Aug 2021
Read More »

बसपा सुप्रीमो मायावती का कांग्रेस पर तंज, ‘जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए दिहाड़ी पर लाती है लोग: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बचा है कुछ ही समय शेष, तमाम राजनीतिक दलों ने जीत का परचम लहराने के लिए शुरू की कवायद, इसी कड़ी में बसपा प्रमुख एवं सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने साधा कांग्रेस पर जमकर निशाना, कहा- ‘कांग्रेस के बारे में ये है सर्वविदित कि कांग्रेस अपनी आम जनसभाओं और चुनावी जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए ज़्यादातर दिहाड़ी पर लाती है लोग, जिस दिन कांग्रेस की रैली होती है, दिहाड़ी में काम करने वाले मज़दूर होते हैं बहुत खुश और कहते हैं कि आज हमें नहीं करना पड़ेगा काम, देश में बीएसपी अकेली ऐसी पार्टी है जो कांग्रेस और अन्य पार्टियों की तरह अपने संगठन को चलाने और चुनाव लड़ने के लिए भी बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों से नहीं लेती आर्थिक मदद और न ही इसके एवज में उन्हें भेजती है राज्यसभा’
27 Aug 2021
Read More »

फटकार के बाद सिद्धू के ‘कलहकार’ माली का इस्तीफा, बोले- ‘मेरी जान को खतरा, कुछ हुआ तो कैप्टन जिम्मेदार: पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने दिया इस्तीफा, माली का दावा- ‘उनकी जान को है खतरा, अगर उन्हें कुछ होता है तो राज्य के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे जिम्मेदार’, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह के सलाहकार थे मालविंदर सिंह, माली के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका का बयान- ‘माली सेट कर रहे थे एजेंडा, PCC सिद्धू के साथ जुड़ा हुआ था गलत आदमी’, मालविंदर सिंह माली के फेसबुक पोस्ट्स से हुआ था विवाद, ‘कथित राष्ट्र विरोधी एवं पाकिस्तान समर्थक टिप्पणी’ के बाद हुआ था विवाद, पार्टी और विपक्ष के निशाने पर थे सिद्धू और उनके सलाहकार, सीएम अमरिंदर सिंह ने लगाई थी फटकार, मुंह बंद रखने की दी थी सलाह, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने सिद्धू को दिया था निर्देश, अपने सलाहकारों को हटाने का दिया था निर्देश, बवाल के बाद सिद्धू के सलाहकार मालविंदर ने दिया इस्तीफा
27 Aug 2021
Read More »

सीएम अशोक गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी, मैडम राजे और पायलट ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एसएमएस अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, सीएम गहलोत की कुशलक्षेम पूछने वालों का लगा तांता, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जताई चिंता, राजे का ट्वीट- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अस्वस्थता का प्राप्त हुआ है समाचार, मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की करती हूं प्रार्थना’, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी किया ट्वीट- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्वस्थ होने का प्राप्त हुआ है समाचार, मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु जीवन की करता हूं कामना’, जयपुर में एसएमएस अस्पताल में सीएम गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी, हार्ट का ब्लॉकेज किया गया दुरुस्त, वरिष्ठ चिकित्सक कर रहे हैं सीएम के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग, आज पूरे दिन सीएम गहलोत को रुकना पड़ सकती है एसएमएस अस्पताल
27 Aug 2021
Read More »

मुख्यमंत्री गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी, डोटासरा बोले- ‘पूरी तरह स्वस्थ हैं सीएम, जनता की दुआएं हैं साथ’: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एसएमएस अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, सीएम गहलोत का रखा जाएगा ICU में, आईसीयू के बैड नंबर 8 को किया गया रिजर्व, दो से तीन दिन रखा जा सकता है मुख्यमंत्री को यहां, गोविंद सिंह डोटासरा का बयान- ‘एंजियोप्लास्टी सफल रही, हार्ट का ब्लॉकेज किया गया दुरुस्त, अब पूरी तरह स्वस्थ हैं सीएम गहलोत, अभी आज-आज तो रहेंगे एसएमएस अस्पताल में, राजस्थान की जनता कर रही है दुआ’, सीएम गहलोत ने भी ट्वीट कर दी जानकारी- ‘मैं ठीक हूं, जल्द ही स्वस्थ हो जाउंगा, कल से मेरे सीने में हो रहा था दर्द, जांच हो चुकी हैं अब मैं स्वस्थ कर रहा हूं फील, आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं हैं मेरे साथ’, वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हो रहा सीएम गहलोत का इलाज, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचेतक महेश जोशी, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास हैं मौजूद, सीएम गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत और परिवाजन भी हैं मौजूद, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने की जल्द स्वस्थ्य होने की कामना, मुख्यमंत्री गहलोत जूझ रहे हैं कुछ पोस्ट कोविड की समस्याओं से, सीएम यह बात कई बार कह चुके हैं वर्चुअल कार्यक्रमों में, सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सीएम गहलोत इसी वजह से नहीं कर पा रहे थे शिरकत
27 Aug 2021
Read More »

‘छत्तीस’ से 72 में बदली बघेल-सिंहदेव की तनातनी, आज दिल्ली में आलाकमान से मिलेंगे बघेल: बघेल गुट और सिंहदेव गुट में ‘छत्तीस’ का आंकड़ा, छत्तीसगढ़ इकाई में चल रही रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आ रहे हैं दिल्ली, बघेल कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से करेंगे मुलाकात, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी या पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी कर सकते हैं मुलाकात, बघेल के साथ आ सकते हैं उनके समर्थक, सूत्रों ने दी जानकारी- ‘बघेल के समर्थक कहे जाने वाले कई विधायक बृहस्पतिवार रात पहुंच चुके हैं दिल्ली, कुछ विधायक आज पहुंच रहे दिल्ली, बघेल की आलाकमान के सामने शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश, हालांकि बघेल के करीबियों ने इससे किया इनकार, मुख्यमंत्री का सोनिया गांधी और राहुल गांधी में है पूरा विश्वास, शक्ति प्रदर्शन जैसी की नहीं है कोई बात, प्रभारी पीएल पुनिया का बयान- ‘किसी विधायक को नहीं बुलाया गया दिल्ली, विधायक आलाकमान के निर्देशों का पालन करें और रहें अनुशासन’, पिछले दिनों बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने राहुल गांधी से की थी मुलाकात, बघेल पहले ही कह चुके दो बार, ‘सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आदेश से वह इस पद पर हुए थे आसीन और उनके कहने पर तत्काल इस पद को देंगे त्याग’, छत्तीसगढ़ में दिसंबर, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बीच रिश्ते नहीं है सहज, सिंहदेव के समर्थकों का कहना- ‘ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री को लेकर बनी थी सहमति और ऐसे में अब सिंहदेव को बनाया जाना चाहिए मुख्यमंत्री’, सियासी कलह पर आज की मुलाकात मानी जा रही है अहम
27 Aug 2021
Read More »

दिल्ली के एजुकेशन एम्बेसडर बने सोनू सूद, केजरीवाल की तारीफ में पढ़े कसीदे, चर्चाओं का दौर शुरू: कोरोना काल में लोगों की मदद कर चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, सोनू सूद को दिल्ली सरकार ने देश के मेंटर कार्यक्रम का बनाया एम्बेस्डर, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी रहे मौजूद, दिल्ली सरकार शुरू करेगी देश के मेंटर अभियान, मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम ने सोनू सूद के साथ की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, केजरीवाल ने बच्चों के लिए देश के मेंटर कार्यक्रम शुरू करने का किा ऐलान, आज सोनू सूद पूरे देश के लिए बन गए हैं प्रेरणास्रोत’, केजरीवाल ने कहा- ‘आज इतनी सारी सरकारें जो नहीं कर पा रहीं वो कर रहे हैं सोनू सूद, जो भी सोनू सूद से मांगता है मदद, वे उसकी करते हैं मदद, गरीब बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे बहुत कुछ करना हैं चाहते, लेकिन उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं होता’, सोनू सूद ने की दिल्ली के एजुकेशन मॉडल की तारीफ, कहा- ‘आप बच्चों को अच्छी शिक्षा तो दे देंगे लेकिन कोई होना चाहिए उनको सही दिशा देने वाला, इन बच्चों को गाइड करने की रहेगी कोशिश’, सोनू सूद को एजुकेशन का एम्बेसडर बनाए जाने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर, क्या राजनीति में उतर रहे हैं सोनू सूद, क्या आप जॉइन करने वाले हैं सूद, अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा सोनू सूद ने
27 Aug 2021
Read More »


