



Day: August 27, 2021





छत्तीसगढ़ संकट पर राहुल के निवास पर फाइनल ‘महामंथन’, बघेल साथ लाए समर्थकों की बारात: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश और मंत्री टीएस सिंह देव में घमासान, मुख्यमंत्री पद के लिए फाइनल मीटिंग, राहुल गांधी अपने घर पर मुख्यमंत्री बघेल और पुनिया से कर रहे हैं बात, रायपुर से दिल्ली जाने वाले नेताओं का लगा तांता, मुख्यमंत्री बदलेंगे या बघेल बने रहेंगे इसे लेकर मानी जा रही फाइनल, प्रियंका गांधी भी रहीं इस बैठक में, इधर, छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले कांग्रेस नेताओं का लगा तांता लगा, कांग्रेस के आधे से ज्यादा विधायक बस में दिल्ली में घूम रहे, 7 शहरों के मेयर और 6 जिलाध्यक्ष पहुंचे दिल्ली, दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में नेताओं का जमावड़ा, राहुल गांधी से मुलाकात से पहले सीएम बघेल का बयान- ‘सरकार है सुरक्षित है. हमारे साथ हैं 70 विधायक, बघेल के समर्थक विधायकों ने प्रभारी के साथ किया लंच, भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव गिर पड़े पीएल पुनिया के पैरों में, जमीन पर बैठकर ही उन्होंने रखी अपनी बात, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद के दावेदार टीएस सिंहदेव हैं छत्तीसगढ़ सदन, बोले- ‘जब उन्हें राहुल या AICC के किसी पदाधिकारी का आएगा बुलावा तो वे जाएंगे’
27 Aug 2021
Read More »


राजे-भिंडर मुलाकात पर बोले कटारिया- मेरे जीते जी नहीं आ सकते BJP में, पहले मुझे निकालें पार्टी से’: वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी में घमासान तेज, दिल्ली में हुई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और रणधीर सिंह भिंडर की मुलाकात, इस मुलाकात के बाद भाजपा के भीतर में गर्माई सियासत, भिंडर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के हैं घोर विरोधी, राजे-भिंडर मुलाकात पर कटारिया का बयान- ‘जब तक मैं हूं जिंदा वो पार्टी में नहीं आ सकते, भिंडर ऐसा सोचते हैं तो पहले वे मुझे भाजपा से निकालें बाहर और फिर आएं’, कटारिया ने कहा- ‘भाजपा किसी एक व्यक्ति के कहे अनुसार नहीं चलती, बीजेपी में होता है सामूहिक निर्णय’, राजे भिंडर मुलाकात को व्यक्तिगत बताते हुए बोले- ‘ये कोई गुनाह नहीं, लेकिन उनके बीच क्या हुई बातचीत, इसके बारे में तो बता सकती हैं वसुंधरा जी ही’, कटारिया ने भिंडर के बिना भाजपा की जीत का किया दावा, बीजेपी से बगावत कर जनता सेना बनाने वाले रणधीर सिंह भिंडर आते हैं राजघराने से, वल्लभनगर विधानसभा सीट के साथ ही राजपूत बाहुल्य सीटों पर भिंडर का है खासा प्रभाव, वसुंधरा राजे के खास सिपहसालार हैं भिंडर, कटारिया और भिंडर में है पुरानी अदावत
27 Aug 2021
Read More »


सोनिया-राहुल-प्रियंका गांधी ने पूछी मुख्यमंत्री गहलोत की कुशलक्षेम, जल्द स्वस्थ होने की कामना की: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एसएमएस अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, सफल एंजियोप्लास्टी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं सीएम गहलोत, देश के दिग्गज नेताओं ने पूछी सीएम गहलोत की कुशलक्षेम, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने की सीएम गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना, राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट करते हुए कहा- ‘मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की करता हूं कामना’, तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- ‘राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य खराब होने का मिला समाचार, मैं ईश्वर से करती हूं प्रार्थना उन्हें जल्द स्वास्थ्य मिले लाभ’, गांधी परिवार के बेहद नजदीक हैं सीएम गहलोत, इधर, SMS प्राचार्य सुधीर भंडारी ने जारी किया सीएम गहलोत का मेडिकल बुलेटिन, भंडारी ने कहा- ‘एंजियोप्लास्टी रही सफल, अब पूरी तरह नॉर्मल हैं सीएम गहलोत, सीएम गहलोत ने सभी की शुभकामनाओं को लेकर दिया है धन्यवाद’
27 Aug 2021
Read More »

PM मोदी-राज्यपाल मिश्र ने सीएम गहलोत की पूछी कुशलक्षेम, दिग्गजों ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एसएमएस अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, सीएम गहलोत की कुशलक्षेम पूछने वालों का लगा तांता, प्रधानमंत्री मोदी ने जानी सीएम गहलोत की कुशलक्षेम, पीएम ने की सीएम गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना, राज्यपाल कलराज मिश्र ने भी ली सीएम गहलोत के स्वास्थ्य की जानकारी, राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया ट्वीट- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्वस्थ होने की सुचना मिलते ही फोन कर ली स्वास्थ्य की जानकारी, राज्यपाल ने एसएमएस के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी से भी मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, इधर सीएम गहलोत का मेडिकल बुलेटिन किया जा चुका है जारी, SMS प्राचार्य सुधीर भंडारी ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, भंडारी ने कहा- ‘एंजियोप्लास्टी रही सफल, अब पूरी तरह नॉर्मल हैं सीएम गहलोत, सीएम गहलोत ने सभी की शुभकामनाओं को लेकर दिया है धन्यवाद’
27 Aug 2021
Read More »


