Day: August 23, 2021

hghgfhgf 34 jpg 1200x900xt

जेल में बंद आसाराम की मौत की खबर निकली झूठी, जेल प्रशासन देता रहा सफाई- अफवाहों पर न दें ध्यान: सोमवार दोपहर को मोबाइल पर आए एक मैसेज ने जोधपुर सहित देशभर में मचा दी खलबली, मैसेज में लिखा था जोधपुर जेल में बंद आसाराम की हो गई है मौत, इसी मैसेज के साथ लिखा था कि पता नहीं चल पा रहा है कि यह सूचना सही है या नहीं, थोड़ी ही देर में तेजी से वायरल हो गया यह मैसेज, मैसेज के बारे में लोग एक-दूसरे से लेते रहे जानकारी, मीडिया द्वारा जेल प्रशासन से पऊंचे जाने पर इसे दिया गया महज कोरी अफवाह करार, प्रशासन ने बताया आसाराम हैं एकदम स्वस्थ हैं और उन्हें नहीं है कोई विशेष तकलीफ,हाल ही में एम्स में कराई जा चुकी है आसाराम की जांच, जेल DIG सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि आसाराम एकदम ठीक हैं और आराम से हैं, उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अफवाह पर न दें ध्यान, एम्स में पिछले सप्ताह हुई जांच में रिपोर्ट सामान्य आई थी आसाराम की, इसके आधार पर वहां के डॉक्टरों ने वापस जेल ले जाने का बोला था आसाराम को, ऐसे में आआसाराम सेहत को लेकर चिंता जैसी नहीं है कोई बात

Read More »
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर महिला प्रदर्शनकारी ने फेंकी स्याही

हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पर, चिराग समर्थक महिला प्रदर्शनकारी ने फेंकी स्याही, दिखाए काले झंडे: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे पशुपति पारस, इस दौरान पारस को करना पड़ा जनता के विरोध का सामना, LJP की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से कुछ दूर पहले ही प्रदर्शनकारियों ने पशुपति पारस के खिलाफ किया जमकर हंगामा, गुस्साए प्रदर्शनकारियों में से एक महिला ने पारस पर फेंकी स्याही और दिखाए काले झंडे, अचानक स्याही फेंके जाने के बाद पारस के सुरक्षाकर्मी आए एक्शन में, जिसके बाद भीड़ को वहां से किया गया तीतर बितर, प्रदर्शनकारी महिला को माना जा रहा है चिराग पासवान का समर्थक, चूंकि चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच आपसी खींचतान है जग जाहिर, चाचा भतीजे के बीच विवाद बढ़ने के बाद पार्टी के अन्य नेताओं ने पशुपति पारस को चुन लिया था संसदीय दल का नेता

Read More »
पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट!

पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट, ‘तुरंत गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा दे सरकार’-राजे: प्रदेश में मानसून की बेरूखी और पश्चिमी राजस्थान में सूखे के आसार पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जताई चिंता, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार से किसानों को उचित मुआवजा देने की रखी मांग, प्रदेश सरकार से इस क्षेत्र में जल्द ही गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को जल्द उचित मुआवजा दिलवाने की रखी मांग, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया ट्वीट- ‘पश्चिमी राजस्थान है सूखे की चपेट में, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भी कुल बुवाई की केवल 10 से 15% फसलें ही है बची और खेती को करीब 2000 करोड़ के नुकसान का है अनुमान’, वसुंधरा राजे ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि, ‘प्रशासन की ओर से बिजली कटौती और कम वोल्टेज की सप्लाई और बढ़ते तापमान ने भी किसानों की तोड़ दी है कमर, जिससे किसानों की भी बढ़ गई है चिंता’, वसुंधरा राजे के अनुसार अन्नदाता को अब प्रशासन से सहायता की है उम्मीद, वसुंधरा राजे ने सरकार से की मांग, ‘राज्य सरकार को फसल खराबे की जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को देना चाहिए उचित मुआवजा’, पश्चिमी राजस्थान में इस बार मानसून की रही है बेरुखी, कम बरसात के चलते किसानों की कई हेक्टेयर में फसलें हो गई है खराब, जोधपुर में किसानों को हुआ है काफी नुकसान, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निराश और परेशान किसानों की व्यथा प्रदेश सरकार के समक्ष रखते हुए उन्हें राहत देने की रखी है मांग, इससे पहले भी भारी बारिश से बर्बाद हुए किसानों को मदद देने की उठाई थी मांग, गहलोत सरकार ने तुरंत राहत देते हुए गिरदावरी के आदेश किए थे जारी

Read More »
सचिन पायलट ने हेमाराम चौधरी को बंधाया ढांढस

सचिन पायलट ने हेमाराम चौधरी को बंधाया ढांढस, जोधपुर से बालोतरा तक हुआ जोरदार स्वागत: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का मारवाड़ दौरा, जोधपुर से बालोतरा पहुंचे पायलट, विधायक हेमाराम के भाई के निधन पर जताया शोक, हेमाराम के परिवार को बंधाया ढांढस, इससे पहले जोधपुर से बालोतरा के बीच पायलट का हुआ जोरदार स्वागत, सचिन पायलट के स्वागत के लिए उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, पायलट का यहां से ब्रह्मधाम आसोतरा जाने का कार्यक्रम, राजपुरोहित ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात का कार्यक्रम, पायलट का आज जोधपुर में ही रुकने का है कार्यक्रम, शाम को जोधपुर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, इधर पायलट के दौरे के बीच कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर, जोधपुर एयरपोर्ट पर हुए पायलट के स्वागत में नहीं पहुंचा था गहलोत कैंप का कोई भी नेता, जोधपुर में पायलट की अगवानी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की, जो की माने जाते हैं पायलट समर्थित नेता, नागौर के परबतसर और लाडनूं के विधायक रामनिवास गावड़िया और मुकेश भाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जोधपुर पहुंचे और एयरपोर्ट पर पायलट का किया स्वागत, जोधपुर संगठन का कोई भी पदाधिकारी अपने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की अगवानी के लिए नहीं पहुंचा, सियासी गलियारों में अब इस स्वागत को लेकर चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, वैसे आज से शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए राजनीतिक टिप्पणी भी है आई, ‘पायलट का स्वागत था अभूतपूर्व, लोकप्रियता नहीं है किसी पद की मोहताज’

Read More »