



Day: August 23, 2021


…जब अशोक चांदना ने ‘अर्जुन’ बन साधा निशाना, सियासी गलियारों में उनके निशाने की चर्चाएं जोरों पर : अशोक गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना का वीडियो वायरल, चांदना ने ‘अर्जुन’ बन साधा निशाना, मंत्री चांदना के ‘द्रोणाचार्य’ बने अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी रजत चौहान, आज सुबह SMS स्टेडियम पहुंचे थे खेल मंत्री अशोक चांदना, तीरंदाजी कोर्ट में खिलाड़ियों के पास पहुंचे चांदना, रजत चौहान से बातचीत के दौरान खुद को रोक नहीं पाए चांदना, तीर कमान थाम चांदना ने साध दिया निशाना, रजत चौहान ने सिखाए तीरंदाजी के गुर, खेल मंत्री अशोक चांदना हैं एक जाने माने पोलो स्पेयर, अपनी टीम कैवेलरी के लिए उमदा खिलाड़ी हैं चांदना, क्रिकेट में भी ऑलराउंडर की भूमिका में उतरते हैं चांदना, अब तीरंदाजी में आजमाया हाथ, हालांकि सियासी गलियारों में भी इस वीडियो को लेकर है काफी चर्चा, खेल मंत्री के तौर पर चांदना के कामकाज की सीएम गहलोत कई बार कर चुके हैं तारिफ, वहीं मंत्रिमंडल पुनर्गठन में चांदना का प्रमोशन होने की भी है चर्चा
23 Aug 2021
Read More »

सचिन पायलट पहुंचे जोधपुर, बालोतरा जाकर विधायक हेमाराम के भाई के निधन पर जताएंगे शोक: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट का मारवाड़ दौरा, दिल्ली से जोधपुर पहुंचे सचिन पायलट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी के निवास बाड़मेर के बालोतरा में जानियानी जी की ढाणी जाएंगे पायलट, हेमाराम के छोटे भाई जैसाराम के निधन पर उनके परिवार को बंधाएंगे ढांढस, उसके बाद पायलट ब्रह्मधाम आसोतरा में करेंगे धार्मिक यात्रा, राजपुरोहित ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों से मुलाकात का कार्यक्रम, पायलट का आज जोधपुर में ही रुकने का है कार्यक्रम, शाम को जोधपुर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, करीब एक साल बाद बाड़मेर जा रहे हैं पायलट, कांग्रेस के ‘सियासी संकट’ के बाद विधायक की हैसियत से बाड़मेर दौरे पर, संगठन के पदाधिकारियों और विधायकों में से कौन कौन वहां रहता है मौजूद इस पर रहेगी सभी की नजरें, जब सचिन पायलट थे पीसीसी चीफ तो विधायक और मंत्री उनके साथ खड़े आते थे नजर
23 Aug 2021
Read More »

अफगानिस्तान मसले पर मोदी सरकार गंभीर, केन्द्र ने 26 अगस्त को बुलाई सर्वदलीय बैठक: अफगानिस्तान पर ताबिलान के कब्जे के मसले पर केन्द्र सरकार की पूरी नजर, अब केन्द्र सरकार ने 26 अगस्त को 11 बजे बुलाई बैठक, अफगानिस्तान मसले पर ताजा हालात पर होगी चर्चा, केन्द्र सरकार की ओर से दी जाएगी जानकारी, अब तक उठाए गए कदमों की दी जाएगी जानकारी, आगे की रणनीति पर होगा मंथन, विदेश मंत्री एस जयशंकर राजनीतिक दलों को देंगे पूरी जानकारी, साथ ही भारत के लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने की देंगे पूरी रिपोर्ट, विपक्ष सरकार पर उठा सकता है कई सवाल, सियासी गलियारों में इस बात की है चर्चा, कई मुद्दों पर केन्द्र सरकार ने साध रखी है चुप्पी, तालिबान से वार्ता को लेकर कई दलों ने उठाए हैं सवाल, अब इस बैठक पर रहेगी सभी की नजरें
23 Aug 2021
Read More »

दिल्ली ‘दरबार’ पहुंचा छत्तीसगढ़ कांग्रेस का झगड़ा, भूपेश बघेल-टीएस सिंह देव करेंगे राहुल से मुलाकात: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का झगड़ा पहुंचा दिल्ली, जानकार सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, सीएम नहीं बनाए जाने से टीएस सिंह देव बेहद नाराज, कल भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव आएंगे दिल्ली, राहुल गांधी से मिलेंगे बघेल और टीएस सिंह देव, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनियां की मौजूदगी में राहुल से करेंगे मुलाकात, ढाई साल का फॉर्मूला लागू नहीं होने से नाराज हैं सिंह, हालही में हुआ था छत्तीसगढ़ में विवाद, सरगुजा में राजीव भवन का एक दिन में दो बार काटा गया फीता, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने पहले काटा, इसके बाद मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने काटा, इस पर भड़के टीएस सिंह देव ने कहा- ‘अजीत जोगी के कार्यकाल में होता था ऐसा, इन हरकतों की वजह से ही कांग्रेस 15 साल दूर रही थी सत्ता से’, इसके बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में था उबाल, अब राहुल गांधी ने दोनों दिग्गजों को बुलाया दिल्ली
23 Aug 2021
Read More »



जातिगत जनगणना की मांग तेज, PM मोदी से मिले नीतीश-तेजस्वी के साथ 11 दिग्गज: जातिगत जनगठना को लेकर सियासत तेज, दिल्ली के साउथ ब्लॉक में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की बैठक, नितिश के नेतृत्व में तेजस्वी यादव सहित 11 नेताओं को प्रतिनिधिमंडल कर रहा पीएम से मुलाकात, जेडीयू के दो, अन्य दलों के एक-एक नेता डेलिगेशन में, जाति आधारित जनगणना को लेकर मुलाकात, जातिगत जनगणना पर जेडीयू-आरजेडी है एकमत, नितिश कुमार इसको लेकर पहले भी पीएम मोदी को लिख चुके हैं चिट्ठी, बिहार की सियासत जाति के धुरी पर घुमती है कई दशकों से, हर दल अपने-अपने वोट बैंक को ध्यान में रखकर कर रहा राजनीति, बिहार की सत्ता की चाबी ओबीसी जातियों के हाथ में, सभी दल अपने को पिछड़ी जातियों का सच्चा हितैषी साबित करने की लगी है होड़, इसी मद्देनजर जातिगत जनगणना की मांग को लेकर बिहार के ओबीसी जातियों को जुटी लुभाने में, ऐसे में जातीय जनगणना को लेकर अहम है ये मुलाकात
23 Aug 2021
Read More »

‘बाबूजी’ को योगी सरकार की श्रद्धांजलि, अयोध्या में राम मंदिर जाने वाली सड़क अब ‘कल्याण सिंह मार्ग’: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को अंतिम विदाई, बुलंदशहर के नरौरा गांव में करीब तीन बजे होगी अंत्येष्टि, अंतिम यात्रा में उमड़ा है जनसैलाब, कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहेंगे मौजूद, योगी सरकार की ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, अयोध्या में राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस बात की दी जानकारी, इसके लिए तमाम कागजी कार्रवाई जल्द पूरी करने का दिया गया निर्देश, अयोध्या के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर में भी एक-एक सड़क का नाम पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा
23 Aug 2021
Read More »

कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज, सीएम योगी सहित कई अन्य दिग्गज रहेंगे मौजूद, व्यवस्थाएं चाक चौबंद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज, बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थित गंगा किनारे बने बांसी घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार, इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत केंद्र और प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के पहुंचने की है संभावना, नरोरा थाना क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से आने वाले VVIP के लिए बनाए गए हैं चार हेलीपैड, नरौरा गंगा किनारे स्तिथ गेस्ट हाउस में VVIP के ठहरने की की जा रही है व्यवस्था, नरौरा में बांसी घाट के निकट शीश महल गेस्ट हाउस की भी की जा रही है साफ-सफाई, रंगाई पुताई, इस तरह सभी व्यवस्थाएं बनाई जा रही है चाक-चौबंद, आज अतरौली से पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा में स्थित बच्चा पार्क में रखा जाएगा अंतिम दर्शन के लिए, जहां स्थानीय और बाहर से आने वाले लोग लर सकेंगे श्रद्धांजलि अर्पित, उसके बाद बांसी घाट पर अंतिम संस्कार की की गई है तैयारी
23 Aug 2021
Read More »


