



Day: August 22, 2021


पायलट कल जोधपुर और बालोतरा दौरे पर विधायक हेमाराम चौधरी के भाई के निधन पर करेंगे शोक व्यक्त: प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कल रहेंगे जोधपुर और बालोतरा दौरे पर, गुड़ामालानी विधायकहेमराम चौधरी के पैतृक गांव पहुंच उनके भाई के निधन पर शोक संवेदनाएं करेंगे व्यक्त, सचिन पायलट सोमवार 23 अगस्त को दोपहर 2 बजे दिल्ली से हवाई मार्ग से पहुंचेंगे जोधपुर एयरपोर्ट, वहां से सीधे सड़क मार्ग से गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के भाई के निधन पर उनके पैतृक आवास मूल जी की ढाणी बालोतरा पहुंचकर शोक संवेदना करेंगे व्यक्त, बालोतरा से वापस आकर जोधपुर सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
22 Aug 2021
Read More »

बड़ा बेटा होने के नाते तेजप्रताप को सौंपें लालू अपनी गद्दी, न कि तेजस्वी को- जदयू सांसद सुनील कुमार: बिहार में लालू के लालों के बीच जगजाहिर हुई खींचतान के बाद पड़ौसी करने लगे कटाक्ष, जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा- आज उस घर में लालू जी के बाद कोई वारिस है, तो वह हैं तेज प्रताप यादव, लेकिन यह है उनके घर की अपनी राजनीति, लालू ने बड़े बेटे को साइड कर दिया और छोटे बेटे तेजस्वी यादव को बढ़ा रहे हैं आगे, आज तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि तेजप्रताप को रहना चाहिए अनुशासन में, मैं कहता हूं कि अनुशासन तो तेजस्वी यादव को सीखना चाहिए कि बड़े भाई को सौंप देनी चाहिए राजगद्दी, क्योंकि असली मालिक तो वह हैं राजगद्दी के, लेकिन आप बेचैन हैं सीएम बनने के लिए और बड़े भाई को कर रहे हैं साइड में, लालू यादव को चाहिए था कि बैठकर इसमें जो बड़ा है उसको राजगद्दी देने की करें घोषणा, लेकिन जो हो रहा है वह अच्छी बात नहीं है, बड़े का हक मारकर छोटे को देना, इससे अस्थिरता भी पैदा हो सकती है घर में
22 Aug 2021
Read More »

स्टील किंग मित्तल की राजस्थान में 19 हजार करोड़ के निवेश की योजना, सीएम गहलोत से की मुलाकात: राजस्थान में जन्में भारतीय मूल के मशहूर उद्योगपति, स्टील किंग और आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल ने सीएम अशोक गहलोत से की मुलाकात, लक्ष्मी मित्तल ने जताई मुख्यमंत्री गहलोत को अपनी इच्छा, कहा- उनकी एक पावर सेक्टर की कंपनी HPCL-मित्तल एनर्जी लिमिटेड (HMEL) प्रदेश में लगाना चाहती है 4500 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क, इसके लिए उनकी प्रदेश में 19 हजार करोड़ रुपए के निवेश की है योजना, सीएम गहलोत से मुलाकात के दौरान खान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल, इंडस्ट्री सेक्रेटरी आशुतोष पेडनेकर और स्पेशल सेक्रेटरी अमित ढाका भी रहे मौजूद, लंदन में रहने वाले विश्व के 91वें सबसे धनी व्यक्ति लक्ष्मी मित्तल का जन्म राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में हुआ था, 19.1 बिलियन यूएस डॉलर (फोर्ब्स 2021 के मुताबिक) आंकी गई है मित्तल की कुल संपत्ति, वर्ष 2008 में एलएन मित्तल नवाजे जा चुके हैं पद्म विभूषण पुरस्कार से भी
22 Aug 2021
Read More »

गहलोत मंत्रिपरिषद की कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि, एक दिन का सरकारी अवकाश और दो दिन का राजकीय शोक: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में रविवार को राज्यमंत्री परिषद की हुई बैठक, प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के देहांत पर किया गया गहरा शोक व्यक्त, मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने दो मिनिट का मौन रखकर स्वर्गीय कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि, वहीं गहलोत सरकार ने कल यानी 23 अगस्त को प्रदेश में सरकारी अवकाश किया घोषित, वहीं 22 और 23 अगस्त का प्रदेश में राजकीय शोक भी किया गया है घोषित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव किया गया पारित, प्रदेश में दो दिन राजकीय शोक के साथ ही सम्मान में झुका रहेगा आधा राष्ट्रीय ध्वज, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार
22 Aug 2021
Read More »


मुख्यमंत्री गहलोत ने बुलाई मंत्री परिषद की बैठक, ज्यादातर मंत्री बाहर होने के कारण जुड़ेंगे वीसी के जरिए: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दोपहर 12.30 बुलाई मंत्री परिषद की बैठक, बैठक में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव किया जाएगा पारित, कल्याण सिंह की अंत्येष्टि सोमवार को निर्धारित होने के कारण सोमवार को प्रोटोकॉल के मुताबिक एक दिन का राजकीय अवकाश और 3 दिन का राजकीय शोक किया जा सकता है घोषित, रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण ज़्यादातर मंत्री हैं अपने गृह क्षेत्र में, ऐसे में ये मंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक में,वहीं जो मंत्री हैं जयपुर में मौजूद वो सीएमआर पहुंचकर लेंगे बैठक में हिस्सा, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार
22 Aug 2021
Read More »



