



Day: August 20, 2021


सोनिया की विपक्षी दलों के साथ अहम बैठक आज, भाजपा के चुनावी रथ को रोकने को लेकर बनाई जायेगी रणनीति: देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ प्रमुख विपक्षी दल एक बार फिर एक साथ आएंगे नजर, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक, आज शाम 5 बजे वर्चुअल माध्यम से होगी बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव एवं 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर इस बैठक को माना जा रहा है अहम, बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित अन्य दिग्गज नेता भी होंगे बैठक में शामिल, हालांकि आम आदमी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी को इस बैठक के लिए नहीं भेजा गया है न्योता, सोनिया गांधी से पहले राहुल गांधी ने भी संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष को एकजुट कर सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर खोला था मोर्चा, भाजपा के चुनावी रथ को रोकने के लिए बैठक में बनाई जायेगी रणनीति
20 Aug 2021
Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज, पायलट ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों का किया सम्मान: राजीव गांधी जयंती पर पायलट ने दिव्यांगों से की मुलाकात, पायलट ने प्रदेशभर से उनके आवास पर पहुंचे दिव्यांगों से की मुलाकात, सचिन पायलट ने किया इनका सम्मान, दिव्यांगों को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और समाज में लगन-निष्ठा से किए गए कार्यों को लिए प्रदान किए राजीव सम्मान पत्र, साथ ही इन्हें हैलमेट देकर किया सम्मानित, मौके पर राजीव गांधी विशेष योग्यजन संस्थान के प्रमुख लक्ष्मीनारायण सैनी सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद, पायलट ने सभी दिव्यांगों से की बात भी
20 Aug 2021
Read More »

भूपेन्द्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का दूसरा दिन, गोविंद देव जी और भारती भवन जाकर अजमेर किया कूच: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का दूसरा दिन, यादव ने आज सुबह जयपुर के आराध्य देव गोविंद जी मंदिर में किए दर्शन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, महामंत्री भजन लाल शर्मा, उपमहापौर पुनीत कर्नावट, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और वरिष्ठ नेता मनीष पारीक सहित पार्टी से जुड़े कुछ पूर्व विधायक भी रहे मौजूद, भारती भवन में संघ पदाधिकारियों से मुलाकात, इसके बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सुंदर सिंह भंडारी के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ यादव अजमेर के लिए हुए रवाना, 200 फीट बाइपास पर यादव का हुआ जोरदार स्वागत, जयपुर से अजमेर के बीच कई जगहों पर होगा यादव की यात्रा का स्वागत, अजमेर में दिनभर कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, इससे पहले कल बिड़ला ऑडिटोरियम में यादव ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा, ‘राजस्थान में अगली बार तीन-चौथाई बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार’
20 Aug 2021
Read More »

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज, सीएम गहलोत ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ कार्यक्रम की आज करेंगे शुरुआत: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व राजीव गांधी का जन्मदिवस आज, राजस्थान प्रदेश कार्यलय में पुष्पांजलि कार्यक्रम में दिग्गजों ने की शिरकत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टोंक विधायक सचिन पायलट, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष महेश जोशी, दिव्या मदेरणा, वैभव गहलोत सहित अन्य गणमान्य नेता रहे मौजूद, वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राजीव गांधी के जन्मदिवस पर ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ थीम पर राजस्थान इनोवेशन विज़न(राजीव-2021) कार्यक्रम का प्रातः 11 बजे वर्चुअल माध्यम से करेंगे शुभारम्भ, इस कार्यक्रम में मुख्या वक्ता के रूप में राजीव गांधी सरकार में इनोवेशन सलाहकार रहेंगे सैम पित्रोदा
20 Aug 2021
Read More »




