Day: August 20, 2021

मोदी के खिलाफ 'मोर्चाबंदी'

मोदी के खिलाफ ‘मोर्चाबंदी’, सोनिया गांधी की 15 से ज्यादा विपक्ष दलों के साथ बैठक जारी, SP-BSP का किनारा: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की मोर्चाबंदी, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कवायद, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की विभिन्न विपक्षी दलों के साथ जारी है अहम बैठक, वर्चुअली आयोजित की गई बैठक में 15 से ज्यादा पार्टियों के नेता हैं शामिल, खास बात यह है कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने सोनिया की इस बैठक से बनाई है दूरी, जबकि आम आदमी पार्टी को नहीं दिया गया न्यौता, मोदी सरकार को घेरने की रणनीति के तहत बैठक, देश के राजनीतिक हालात और विपक्ष की भावी रणनीति पर चर्चा जारी, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा नेता शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी समेत दिग्गज नेता हैं शामिल, संसद के मानसून सत्र के दौरान पैगासस जासूसी विवाद, किसान आंदोलन और महंगाई के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ देखने को मिली थी विपक्ष की एकजुटता, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्षी एकजुटता की पूरी कवायद के थे केंद्र बिंदु

Read More »
हनुमान बेनीवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात

हनुमान बेनीवाल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, RLP उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए जाने का जताया विरोध: राजस्थान पंचायती राज चुनाव का तेज होता घमासान, RLP उम्मीदवारों के नामांकन ख़ारिज मामले को लेकर नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने की राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, नामांकन खारिज किए जाने पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप कसाना, मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी रहे मौजूद, जोधपुर जिले की पीपाड़ पंचायत समिति में उपखंड अधिकारी द्वारा सरकार के इशारे पर 18 रालोपा उम्मीदवारों के खारिज किए गए नामांकन से जुड़ा है मामला

Read More »
सचिन पायलट की जनसुनवाई में पहुंचा 'नन्हा' समर्थक

सचिन पायलट की जनसुनवाई में पहुंचा नन्हा समर्थक, पायलट ने भी दिया पूरा ‘सम्मान’: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, पायलट ने जयपुर स्थित अपने आवास पर की जनसुनवाई, आज की जनसुनवाई में सबका ध्यान खींचा एक नन्हें पायलट फैन ने, भीड़ में एक बच्चे ने पायलट की ओर बढ़ाया बुके, तो पायलट नहीं रोक पाए खुद को, पायलट ने भी अपने नन्हें समर्थक को दिया पूरा अटेंशन, जनसुनवाई में प्रदेश के दूर-दराज से पहुंचे थे फरियादी, पायलट ने सभी से की मुलाकात और सुने अभाव अभियोग, प्रदेशभर से आए युवा कार्यकर्ताओं में दिखा पायलट का क्रैज, युवा कार्यकर्ताओं ने ली पायलट के साथ सेल्फी

Read More »
'राजीव' आज भी प्रासंगिक!, दो ध्रुवों को लाए एक मंच

‘राजीव’ आज भी प्रासंगिक!, दो ध्रुवों को लाए एक मंच, पीसीसी में पायलट-डोटासरा ने शेयर किया मंच: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती पर पीसीसी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व पीसीसी चीफ और विधायक सचिन पायलट आए एक मंच पर, लंबे अर्से के बाद पायलट और डोटासरा ने मंच किया शेयर, राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस की ओर से जारी किया गया है वीडियो, इधर, मंत्रिमंडल पुनर्गठन की सुगबुगाहट के बीच आज पायलट का मंच पर दिखना बना चर्चा का विषय, सियासी गलियारों में है चर्चा, सचिन पायलट के फिर से पीसीसी की कमान संभालने की चर्चा, जानकार सूत्रों ने दी जानकारी, दिल्ली आलाकमान और सीएम गहलोत में इस बात को लेकर सहमति बनने की खबर, प्रियंका गांधी के विदेश दौरे से लौटने का हो रहा है इंतजार, राजस्थान की सियासी कलह की क्राइसिस मैनेजर थी प्रियंका गांधी, उनके बिना नहीं लिया जा सकता है कोई भी निर्णय, आज या कल में प्रियंका गांधी के विदेश दौरे से लौटने की है सूचना

Read More »
RLP उम्मीदवारों के नामांकन ख़ारिज होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल

RLP उम्मीदवारों के नामांकन ख़ारिज होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, राज्यपाल से करेंगे शिकायत: राजस्थान पंचायती राज चुनाव का घमासान, RLP उम्मीदवारों के नामांकन ख़ारिज मामले को लेकर नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल करेंगे राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, नामांकन खारिज किए जाने पर बेनीवाल ने उठाए हैं सवाल, बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 1:15 बजे करेगा राज्यपाल से मुलाकात, जोधपुर जिले की पीपाड़ पंचायत समिति में उपखंड अधिकारी द्वारा सरकार के इशारे पर 18 रालोपा उम्मीदवारों के खारिज किए गए नामांकन से जुड़ा है मामला, खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, पूर्व विधायक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामस्वरूप कसाना, मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणदीप सिंह चौधरी भी रहेंगे मौजूद

Read More »
मोहर्रम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश

मोहर्रम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश, कहा- ‘इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम देता है मोहर्रम’: हजरत इमाम हुसैन अले सलाम की याद में मोहर्रम के तहत आज अकीदतमंदों की ओर से रोजे रखकर की जाएगी इबादत, हालांकि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इस बार भी नहीं निकलेगा ताजियों का जुलूस, मोहर्रम के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रदेशवासियों को संदेश- ‘कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत आने वाली पीढियों के लिए बन गई मिसाल, उनकी शहादत हमारी युवा पीढ़ी को जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ आवाज बुलन्द करने तथा सच्चाई की राह पर चलने की देती है प्रेरणा, मोहर्रम का यह महीना इंसानियत और मोहब्बत का देता है पैगाम, इस मुबारक मौके पर हमें त्याग और बलिदान की भावना के साथ समाज को मजबूती देने तथा देश और प्रदेश के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार रहने लेना चाहिए का संकल्प’

Read More »