



Day: August 20, 2021



‘मंत्रिमंडल विस्तार के दिन ही होगा बखेड़ा, ज्यादा दिन की नहीं ये सरकार’-अरुण, वसुंधरा राजे की जमकर की तारीफ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला- ‘कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का जिस दिन होगा पुनर्गठन, उसी दिन हो जाएगा बखेड़ा’, अरुण सिंह ने दावा किया कि गहलोत सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली, दो दिवसीय दौरे बीकानेर पहुंचे अरुण सिंह ने कहा- ‘राजस्थान सरकार न तो संगठन का पुनगर्ठन कर पा रही है और न अपने मंत्रिमंडल का, जिस दिन सरकार ये करेगी ये काम, उसी दिन पार्टी में आ जाएगा संकट, यह बात गहलोत सरकार को है पता, इसीलिए पुनर्गठन करने में की जा रही है देरी’, अरुण सिंह ने प्रदेश में किसानों की हालत पर कहा- ‘बहुत खराब है हालात और विकास के काम पूरी तरह से हो गए हैं ठप, ऐसे में प्रदेश की गहलोत सरकार नहीं चलने वाली है ज्यादा दिन, खुद कांग्रेस को पता है कि उनकी सरकार जाने वाली है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार है आने वाली’, प्रभारी अरुण सिंह ने सीएम गहलोत को घेरते हुए कहा- ‘राजस्थान में कानून व्यवस्था का है बुरा हाल, राजस्थान में बेरोजगार रोजगार का कर रहे इंतजार, लेकिन मुख्यमंत्री 16 महीने से नहीं निकले अपने घर से बाहर’, अरुण सिंह ने की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यों की सराहना, बोले- ‘वसुधंरा राजे के नेतृत्व में जो हो रहे थे विकास के काम अब पड़ गए थे ठप, गहलोत सरकार केवल दोषारोपण का कर रही है काम’
20 Aug 2021
Read More »

आचार संहिता के बीच गहलोत के मंत्री ने की 25 लाख के काम करवाने की घोषणा, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस: 6 जिलों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश में लागू है आदर्श आचार संहिता, लेकिन गहलोत सरकार में उद्योग मंत्री परसादी लाला मीणा आचार संहिता का कर गए उल्लंघन, मंत्री परसादी लाल मीणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोष से दी थी एक स्कूल में 5 क्लास रूम बनवाने की डिजायर, 5 क्लास रूम के निर्माण पर खर्च होने वाली रकम 25 लाख रुपए मीणा ने अपने विधायक कोष से देने का किया था एलान, लेकिन आदर्श आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग ने इस डिजायर को करवा दिया कैंसल, साथ ही नोटिस जारी करते हुए मंत्री जी को भविष्य में आचार संहिता का उल्लंघन न करने की दी चेतावनी
20 Aug 2021
Read More »

खाचरियावास का पीएम मोदी पर मारवाड़ी वार- ‘ओ काको ढाडी वालो बोले ही बोले, काम एक ही करे कोनी’: किसान सम्मेलन में शामिल होने उदयपुर आए परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, खाचरियावास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कह डाला ‘दाढ़ी वाले बाबा’, मेनार में हुए सम्मेलन में खाचरियावास ने देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की महंगी कीमतों पर कहा- ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय पर क्रूड ऑयल था महंगा’ मगर पेट्रोल-डीजल मिलता था सस्ता, क्योंकि सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह अंबानी और अडानी की नहीं करते थे चिंता’, पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए खाचरियावास ने कहा- ‘मोदीजी को तो है सेठों की चिंता, मनमोहन जी के समय रिलायंस के पंप हो गए थे बंद, आज वापस खुल गए, क्योंकि सरदार बोलता नहीं था जनता के लिए करता था काम’, खाचरियावास ने मारवाड़ी में प्रधानमंत्री को सम्बोधित करते हुए कहा- ‘ओ काको ढाडी वालो बोले ही बोले, काम एक ही करे कोनी’, खाचरियावास यहां भी नहीं रुके, प्रताप सिंह ने कहा- ‘ये सिर्फ बोलता ही बोलता है, कितनी देर सुनें, काम की बात तो करो बाबाजी, दाढ़ी बढ़ाने से नहीं चलता देश, काम करने से चलता है देश, सम्मेलन में खाचरियावास नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर भी जमकर बरसे- ‘भाजपा नहीं होती तो राम समुद्र में होते, कटारिया जी घमंड मत करो, राम नहीं होते तो पता नहीं चलता कहां गए BJP के लोग, राम से बड़े आप नहीं हो, हमारे राम को कोई चुनौती दे दे, ऐसे BJP वालों का इलाज करना जानते हैं हम, बीजेपी वाले महाराणा प्रताप से खुद को समझते हैं बड़ा’, अब खाचरियावास का ये बयान बना हुआ है सुर्खियों में
20 Aug 2021
Read More »



‘कोरोना काल भूली नहीं जनता, ऐसा आशीर्वाद देगी की 100 साल में सत्ता में नहीं आ पाएगी भाजपा’- जितेन्द्र सिंह: जन आशीर्वाद यात्रा पर पूर्व गृहराज्य मंत्री जितेंद्र सिंह का निशाना- ‘कोरोना महामारी में भारत के अनगिनत लोगों की हुई मौत, करोड़ों की चली गई नौकरी, किसान हैं सड़कों पर, फिर भी भाजपा मांग रही है जनता का आशीर्वाद, किस बात का आशीर्वाद मांग रही है भाजपा, जनता ऐसा आशीर्वाद देगी कि अगले 100 साल तक फिर ये कभी सत्ता में नहीं आ पाएगी भाजपा’ मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रहे अलवर के पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह का मोदी सरकार पर बड़ा हमला- ‘अफगानिस्तान में भारत सरकार का है बहुत बड़ा इंटेलिजेंस फेलियर, अफगानिस्तान भारत का है पड़ोसी, शांति कायम रखने के लिए कई सालों से भारत की सेना और अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां रही है अफगानिस्तान में’, जितेन्द्र सिंह निशाना साधते हुए कहा- ‘मोदी सरकार को तालिबान गुट से करनी चाहिए वार्ता, भारत के नागरिकों को लाने का करना चाहिए पुख्ता इंतजाम, एक सीनियर लीडर को भेजकर भारत के लोगों को लाया जाए सकुशल’ मिजोरम, असम और मेघालय में जारी संकट पर सिंह ने मोदी सरकार को घेरा- ‘मोदी सरकार धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर लोगों में डाल रही है फूट, सरकार की घिनौनी राजनीति की वजह से नॉर्थ ईस्ट के मिजोरम, मेघालय व असम में लगी आग, देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दिखाए रास्ते पर चलें तो होगा देश का उत्थान’
20 Aug 2021
Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी हालत, CM योगी में जाने हाल: उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं कल्याण सिंह, अस्पताल पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाना हाल, प्रधानमंत्री मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कल्याण सिंह के तबीयत का लगातार ले रहे हैं फीडबैक, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी के वरिष्ठ डॉक्टर कल्याण सिंह की तबीयत पर बनाए हुए हैं नजर, कल्याण सिंह रखा गया है लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर और डायलिसिस पर, पिछले महीने 4 जुलाई को कल्याण सिंह को किया गया था एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती, जिसके बाद से लगातार भाजपा के नेताओं द्वारा पीजीआई जाकर उनके स्वास्थ्य का लिया जाने लगा हाल-चाल
20 Aug 2021
Read More »



