Day: August 18, 2021

निर्वाचन विभाग का गहलोत सरकार को झटका(file photo)

चुनाव वाले 6 जिलों में शिक्षा विभाग के तबादले निरस्त, निर्वाचन विभाग का गहलोत सरकार को झटका: राजस्थान निर्वाचन विभाग ने गहलोत सरकार को दिया झटका, पंचायती चुनाव चुनाव वाले 6 जिलों के तबादले निरस्त, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश, जयपुर, जोधपुर, दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सिरोही जिले से अन्य जिलों में किए तबादले निरस्त, सीईओ चित्रा गुप्ता की ओर से जारी आदेश में कहा गया- ‘निर्वाचन प्रक्रिया तक इन 6 जिलों में आयोग की पूर्व अनुमति बिना नहीं किए जाएं तबादले’, बता दें कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने आचार संहिता में तबादलों पर उठाए थे सवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा था पत्र, कटारिया ने पत्र में आदर्श आचार संहिता का दिया था हवाला

Read More »
'बाबा' ने राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपा ज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर किरोड़ी मीणा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, मीणा समाज की धरोहरों को बचाने, स्कूल खोलने की रखी मांग: खोहगंग का मसला निपटाने के बाद अब राजभवन पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपी ज्ञापन की प्रतियां, राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था, भरतपुर के ताजपुर में दलित महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई और आर्थिक पैकेज की मांग, राज्य में सभी स्तर की स्कूलों को खुलवाने की मांग, दौसा के महवा में शम्भू पुजारी हत्या मामले में समझौते औऱ प्रदेश की मंदिर माफी की जमीनों से कब्जा हटवाने की मांग, राजस्थान में भी पंजाब के तर्ज पर कानून बनाने की मांग, आदिवासी बाहुल्य इलाके में धर्मान्तरण रोकने और इसाई मिशनरीज पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाने की मांग, जयपुर के साथ प्रदेशभर की आदिवासी मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने और धार्मिक भावनाओं को भड़काकर समाज में विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र में मजदूरी दिलाने की आड़ में होने वाली आदिवासी बच्चियों की खरीद फरोख्त पर तत्काल अंकुश लगाने और मामलों की जांच सीबीआई या NIA से करवाने की मांग, साथ ही कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों की तर्ज पर राजस्थान के सभी बेसहारा और अनाथ बच्चों को आर्थिक सम्बल देने की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Read More »
सुनंदा पुष्कर मामले में कांग्रेस सांसद थरूर को कोर्ट ने किया बरी(file photo)

सुनंदा पुष्कर मामले में कांग्रेस सांसद थरूर को कोर्ट ने किया बरी, थरूर बोले- ‘पिछले साढ़े सात साल रहे दर्द भरे’: सुनंदा पुष्कर मामले में शशि थरूर को कोर्ट ने किया बरी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर था उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, दिल्ली की अदालत सुनंदा पुष्कर मामले में उनके पति शशि थरूर को किया बरी, कोर्ट ने थरूर पर आरोप तय करने से किया इनकार, एसआईटी जांच में शशि थरूर को किया जा चुका था बरी, फैसले के बाद शशि थरुर ने जज से कहा- ‘पिछले साढ़े सात साल दर्द भरे रहे’, पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात एक होटल में मिली थी मृत, थरूर के आधिकारिक बंगले की साज-सज्जा का चल रहा था काम, दिल्ली पुलिस ने थरूर के खिलाफ धारा-498 ए और 306 के तहत दर्ज किया था मामला

Read More »
देश भर में कोरोना के नए मामलों में आया फिर उछाल

देश भर में कोरोना के नए मामलों में आया फिर उछाल, बीते 24 घंटे में 10 हजार अधिक मामले आये सामने: भारत में कोरोना की दूसरी लहर की धीमी रफ़्तार एक बाद भी नए संक्रमितों के आंकड़ों में हुई 10 हजार की वृद्धि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार 178 नए मामले आए हैं सामने, जिसके बाद देश में कुल सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 67 हजार 415 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 440 मरीजों की हुई कोरोना से मौत, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 32 हजार 519 के पार, तो वहीं 37 हजार 169 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »
आखिर तर्पण तलाई में डॉ किरोड़ी मीणा ने फहराया तिरंगा

आखिर तर्पण तलाई में डॉ किरोड़ी मीणा ने फहराया तिरंगा, मीणा समाज और मुस्लिम समाज भी रहा मौजूद: जयपुर के स्वर्णिम इतिहास में जुड़ा एक और नया अध्याय, राज्यसभा सांसद एवं दिग्गज नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे खोहगंग, खोहगंग पहुंच मीणा समाज के तर्पण तलाई में किरोड़ी लाल मीणा ने फहराया तिरंगा, इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम समाज के साथ मीणा समाज भी रहा उपस्थित, इस दौरान मुस्लिम एवं मीणा समाज के लोगों ने बाबा का किया जोरदार स्वागत, इस दौरान मंच से ‘एकता का राज चलेगा, हिन्दू-मुस्लिम साथ चलेगा’ के नारे भी लगे, आज से करीब साढे 300 वर्ष पूर्व हो यहां मीणा राजा आलन सिंह का था शासन, इस जगह को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए डॉ किरोड़ी लाल मीणा काफी लम्बे समय से लड़ रहे थे लड़ाई, मंगलवार को बाबा ने प्रशासन से हुई वार्ता जिसमें खोनागोरियां तर्पण तलाई में सर्व समाज के साथ मिलकर खासतौर पर मुस्लिम और हिंदू समाज मिलकर तिरंगा झंडा लगाने लगाने की मिल गई थी अनुमति, अब इस तलाई को ऐतिहासिक रूप में संरक्षित करने का काम किया जाएगा प्रशासन के द्वारा

Read More »