Day: August 18, 2021

10 साल बाद जेल से बाहर आए मलखान का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

10 साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आए मलखान विश्नोई का जोरदार स्वागत, तिलकर लगाकर हुआ गृह प्रवेश: भंवरी देवी केस में अपहरण और हत्या के आरोपी पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई को मिली जमानत को, मंगलवार को हाईकोर्ट से मिली थी जमानत, मलखान सिंह बुधवार को जेल से आए बाहर, सेंट्रल जेल के बाहर सैकड़ों लोगों ने फूल मालाओं से किया स्वागत, भंवरी केस में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के साथ मुख्य आरोपी रहे मलखान विश्नोई, करीब 10 साल से जेल में थे मलखान विश्नोई, जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, मलखान के घर पहुंचते ही परिवार ने तिलक लगा कर किया स्वागत, इस दौरान मलखान विश्नोई घर के बच्चों को दुलारते आए नजर, इस मामले में 17 में से अब तक 8 आरोपियों को मिल चुकी जमानत, मुख्य आरोपी महिपाल मदेरणा इलाज कराने के लिए हैं अंतरिम जमानत, भंवरी देवी मामले के उजागर होने पर राजस्थान की सियासत में आया था भूचाल

Read More »
भूपेन्द्र यादव का कांग्रेस की 'सियासी कलह' पर तंज

भूपेन्द्र यादव का कांग्रेस की ‘सियासी कलह’ पर तंज- ‘गहलोत-पायलट के बीच चल रहा रूमाल झपट्टे का खेल’: केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ झुंझुनूं में, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, प्रदेश की कांग्रेस सरकार और अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी खींचतान पर यादव का बयान- ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रहा रूमाल-झपट्टे का खेल, जो दिख रहा है सबको, राजस्थान में जारी रस्साकस्सी में पिस रही प्रदेश की जनता’, भूपेन्द्र यादव ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कहा- ‘भाजपा सुशासन के संकल्प के साथ करेगी संघर्ष और भाजपा फिर आएगी वापस सत्ता में’, जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए चुनावी माहौल बनाने में जुटी है बीजेपी, अब यादव के बयान से सियासत गर्मानी है तय

Read More »
रामकेश का किरोड़ी मीणा पर निशाना(file photo)

रामकेश मीणा का डॉ. किरोड़ी पर निशाना- ‘समाज को कर रहे गुमराह, समाजों के भाई चारा में लगा रहे आग’: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर गंगापुर से निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने साधा निशाना, जयपुर के खोहगंग और तिरंगा यात्रा को लेकर किया हमला, रामकेश मीणा ने किरोड़ीलाल पर लगाया मीणा समाज को सड़कों पर लाकर गुमराह करने का आरोप, साथ ही मीणा आदिवासी समाज पर कुछ दिनों पूर्व दिए गए बयान जिसमें डॉ. किरोड़ी ने कहा था कि जो मीणा खुद को नहीं मान रहे हिन्दू उनका आरक्षण किया जाए समाप्त, रामकेश ने निशाना साधते हुए कहा- ‘ये बयान है बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, डॉ. किरोड़ीलाल होते कौन हैं आरक्षण हटाने और देने वाले, हमें आदिवासी होने पर आरक्षण मिला है ना की हिन्दू होने पर’, विधायक रामकेश मीना ने कहा- ‘दो समाजों का है पुराना रिश्ता, आपसी भाईचारे को तोड़ने के लिए डॉ. किरोड़ीलाल लगा रहे हैं आग, हालांकि आज किरोड़ी लाल मीणा ने खोहगंग की तर्पण तलाई में सहमति के बाद फहरा दिया है तिरंगा, आमागढ़ विवाद के बाद से ही रामकेश के निशाने पर हैं किरोड़ी लाल मीणा

Read More »
प्रियंका का मोदी सरकार पर हमला- 'फल फूल रही है बीजेपी सरकार की 'उगाही' योजना'(file photo)

रसोई गैस के दामों पर प्रियंका का केन्द्र पर हमला- ‘फल फूल रही है बीजेपी सरकार की ‘उगाही’ योजना’: देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की तोड़ी कमर, तेल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी के घर का बजट, एलजीपी सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी ने बढ़ाई टेंशन, देश में बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफे को लेकर मोदी सरकार को घेरा, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट- ‘1 जुलाई को रसोई गैस पर मोदी जी की सरकार ने बढ़ाया 25 रुपये, 17 अगस्त को फिर बढ़ा दिए गए 25 रुपये, उज्ज्वला का सपना दिखाकर, हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार की फल-फूल रही है उगाही योजना’, देशभर में एलपीजी सिलेंडर के दाम में किया गया है 25 रुपये का इजाफा, घरेलू इस्तेमाल के लिए प्रयोग होने वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम हुए 859.5 रुपये, इससे पहले एक जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 25.50 रुपये की गई थी बढ़ोतरी

Read More »