



Day: August 16, 2021


कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ सुष्मिता देव ने थामा TMC का झंडा, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक से की मुलाकात: महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कांग्रेस छोड़ थामा TMC का दामन, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से की मुलाकात, देव ने TMC की सदस्यता की ग्रहण, इससे पहले महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया था इस्तीफा, इस्तीफा देने से पहले सुष्मिता ने अपने ट्विटर अकाउंट बदल लिया था बायो, कपिल सिब्बल ने युवा नेताओं के इस तरह कांग्रेस छोड़कर जाने पर सवाल उठाए, कपिल सिब्बल ने लिखा- ‘सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकत सदस्यता से दे दिया है इस्तीफा, जब युवा नेता छोड़कर जाते हैं तो हम ‘बूढ़ों’ को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए ठहराया जाता है दोषी, पार्टी आगे बढ़ती रहती है आंख अच्छी तरह बंद करके’, कार्ति चिदंबरम का बयान- ‘इस पर विचार करने की कर रहे हैं बात’
16 Aug 2021
Read More »

देर रात भाजपा ने जिला प्रभारियों को मेल की प्रत्याशी सूची, पहले भेजे गए सिंबल के साथ भराए जा रहे नामांकन: राजस्थान के 6 जिलों में जिला परिषदों और 78 पंचायत समितियों में चुनाव, नामांकन के अंतिम दिन तक भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची नहीं की सूची सार्वजनिक , भाजपा ने रविवार देर रात संबंधित जिला प्रभारी और अध्यक्षों को प्रत्याशियों की सूची कर दी थी मेल, अलसुबह कुछ जिला परिषद और पंचायत समिति प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया पर हुई वायरल, प्रदेश कार्यालय से सिम्बल पहले ही पहुंचा दिए गए थे जिला प्रभारियों और पंचायत समिति प्रभारी तक, अब इन्हीं सिंबल से भरवाए जा रहे प्रत्याशियों के फॉर्म, भाजपा विधि विभाग से जुड़े कार्यकर्ता कर रहे नामांकन दाखिल करने में मदद, अगर सूची का कोई प्रत्याशी नामांकन भरने की स्थिति में नहीं है तो जिला प्रभारी और अध्यक्ष प्रत्याशी बदलने का निर्णय लेने के लिए किया गया अधिकृत, विवाद और ज्यादा हो हल्ला ना हो इसलिए सार्वजनिक नहीं की गई सूचियां, अब नामांकन के बाद निर्दलीय और पार्टी से बगावत कर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की होगी मान मनोव्वल
16 Aug 2021
Read More »

…और जब हुई टिकटों की ‘माथापच्ची’ में बोहरा-वर्मा की ‘माथाफोड़ी’!, ‘क्राइसिस मैनेजर’ राठौड़ को संभालना पड़ा मोर्चा: कांग्रेस के बाद BJP में पंचायत चुनाव में टिकटों को लेकर हुई माथापच्ची, जयपुर जिले की सांगानेर और बगरू क्षेत्र में टिकटों पर हुई ‘माथा फोड़ी’!, BJP मुख्यालय में शनिवार को हुई बैठक में सांसद रामचरण बोरा और बगरू से पूर्व विधायक कैलाश वर्मा में खिंची तलवारें, टकराव इतना बढ़ा की सांसद रामचरण बोहरा बैठक छोड़कर निकले पड़े, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने समझाइश कर बोहरा को रोका, सूत्रों का दावा- दोनों ने एक दूसरे पर जड़े थे आरोप, इसके बाद बढ़ा विवाद, ‘माथापच्ची’ के मूल में थे सांगानेर में पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्य के टिकट, बैठक में बगरू से पूर्व विधायक कैलाश वर्मा ने कहा- ‘सांसद बोहरा खुद की ही हैं चलाते, किसी की नहीं सुनते, इस पर बोहरा ने वर्मा के आरोपों को ठहराया गलत और जताई आपत्ति, दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद बढ़ती चली गई बात, नाराज सांसद रामचरण बोहरा बैठक से निकल गए बाहर, बोहरा के पीछे-पीछे उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ आए और उन्हें समझाकर वापस वापस लेकर गए बैठक में, बैठक के बाद सांसद रामचरण बोहरा से जब पूछा गया तो उन्होंने नाराजगी से ही कर दिया इनकार, रामचरण बोहरा ने कहा- ‘सब एकजुट हैं, मेरी नहीं है कोई नाराजगी, वैसे दोनों के बीच नई नहीं ये अदावत, पहले भी कई मुद्दों पर रही हो दोनों की राय अलग-अलग, इस विवाद के बाद भाजपा ने जयपुर जिला परिषद के 51 सदस्यों की सूची कर दी है जारी
16 Aug 2021
Read More »

पैगासस जासूसी कांड की जांच के लिए मोदी सरकार बनाएगी कमेटी, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल में नियुक्ति के लिए 10 दिन दिए: सुप्रीम कोर्ट में पैगासस मामले में सुनवाई, पेगासस जासूसी मामले की जांच पर अब करेगी एक कमेटी, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में दी जानकारी, कोर्ट ने सरकार को ट्रिब्यूनल में नियुक्ति के लिए 10 दिन का दिया समय, कमेटी बनाने के ऐलान के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने जासूसी के आरोपों को भी नकारा, मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दो पेज का एफिडेविट किया दाखिल, हलफनामे के मुताबिक सरकार विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाएगी जो इस पेगासस विवाद की करेगी जांच, सुप्रीमकोर्ट में केंद्र सरकार ने उस पर लगे सभी आरोपों को नकारा, केंद्र ने कहा- ‘उनकी तरफ से कोई नहीं की गई जासूसी या अवैध निगरानी’, हलफनामे में मोदी सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार एन राम और अन्य याचिकाकर्ताओं के लगाए सारे इल्जाम सिरे से नकारे, सुप्रीम कोर्ट में लगी उनकी याचिका में आरोप थे कि सैनिक प्रयोग के इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सरकार ने पत्रकारों, राजनेताओं, एक्टिविस्ट, नौकरशाहों और न्यायपालिका से जुड़े लोगों की जासूसी के लिए किया, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर ‘समानांतर’ बहस पर जताई थी आपत्ति, इस बार पूरा का पूरा मॉनसून सत्र चढ़ा था पैगासस जासूसी मसले पर विपक्ष के हंगामे की भेंट, संसद में कुछ अहम बिल पास तो हुए लेकिन किसी पर भी चर्चा नहीं हो पाई. विपक्ष के नेताओं की मांग थी कि सबसे पहले पर होनी चाहिए पेगासस पर चर्चा
16 Aug 2021
Read More »

अटल जी को श्रद्धांजलि देने उमड़े भाजपा के दिग्गज, ‘बुआ-भतीजे’ ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि आज, पूर्व प्रधानमंत्री की याद में ‘अटल समाधि’ पर हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, ‘सदैव अटल’ स्थल पहुंचकर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने किया नमन, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी पहुंचीं श्रद्धांजलि अर्पित करने, वहीं उनके भतीजे और हालही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर केन्द्रीय मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में, इस दौरान बुआ और भतीजे की हुई मुलाकात, दोनों ने एक दूसरे का किया अभिवादन, कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर आए ज्योतिरादित्य ने काफी देर तक थामे रखा बुआ वसुंधरा का हाथ, वसुंधरा राजे के भाई माधवराव सिंधिया के पुत्र हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, अब दोनों की मुलाकात का ये फोटो बना हुआ है चर्चा में, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अटलजी के साथ का एक फोटो भी ट्विटर पर किया है पोस्ट
16 Aug 2021
Read More »

अफगानिस्तान संकट पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, सुरजेवाला बोले- ‘नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की चुप्पी है चिंताजनक और रहस्यमय’: अफगानिस्तान मसले पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की प्रेसवार्ता, बोले-‘नरेंद्र मोदी जी और सरकार की चुप्पी चिंताजनक, अफग़ानिस्तान की स्थिति बहुत ही ख़तरनाक मोड़ पर, भारत के सामरिक हित अफ़ग़ानिस्तान के मामले में लगे हैं दांव पर, हमारे राजदूतों, हमारे नागरिकों की सुरक्षा हैं दांव पर, हम भारत सरकार से एक परिपक्व रणनीतिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया की करते हैं अपेक्षा’, सुरजेवाला ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की चुप्पी है चिंताजनक और रहस्यमय, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को सामने आकर बताना चाहिए कि हमारे राजदूत और नागरिक किस प्रकार से आएंगे सुरक्षित वापस और अफ़ग़ानिस्तान के साथ हमारे भविष्य की क्या होगी रणनीति’, अफगानिस्तान में बदतर होते जा रहे हैं हालात, तालिबान ने सत्ता लेली है अपने हाथ, अफगानिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में अब तालिबान का है कब्जा, तालिबान ने किया ऐलान- ‘देश का नाम फिर ‘Islamic Emirate of Afghanistan’ किया, तालिबान के एक अधिकारी ने कहा- ‘विद्रोही संगठन जल्द ही काबुल स्थित राष्ट्रपति परिसर से अफगानिस्तान को इस्लामी अमीरात बनाने की करेगा घोषणा’
16 Aug 2021
Read More »

सुष्मिता देव के इस्तीफे पर उठने लगे सवाल, कपिल सिब्बल बोले- ‘पार्टी छोड़ते हैं युवा, जिम्मेदार ठहराया जाता है हम बूढ़ों को’: कांग्रेस की पूर्व सांसद और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, सुष्मिता के इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी के अंदर ही उठने लगे सवाल, कपिल सिब्बल ने युवा नेताओं के इस तरह कांग्रेस छोड़कर जाने पर सवाल उठाए, कपिल सिब्बल ने लिखा- ‘सुष्मिता देव ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकत सदस्यता से दे दिया है इस्तीफा, जब युवा नेता छोड़कर जाते हैं तो हम ‘बूढ़ों’ को इसे मजबूत करने के हमारे प्रयासों के लिए ठहराया जाता है दोषी, पार्टी आगे बढ़ती रहती है आंख अच्छी तरह बंद करके’, कार्ति चिदंबरम का बयान- ‘इस पर विचार करने की कर रहे हैं बात’ ,कार्ति चिदंबरम ने सुष्मिता देव के इस्तीफे पर लिखा, ‘हमें इस बात पर गहन विचार करने की है जरूरत, क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं सुष्मिता देव जैसे लोग, इसपर विचार करने से नहीं चाहिए पीछे’, TMC सूत्रों के मुताबिक, सुष्मिता हैं टीएमसी नेतृत्व के संपर्क में, जल्द ही कोलकाता पहुंच कर ममता बनर्जी या अभिषेक बनर्जी से कर सकती है मुलाकात, सुष्मिता देव असम बंगाल के बड़े नेता संतोष मोहन देव की हैं बेटी, सुष्मिता देव असम की सिल्चर सीट से चुनी गई थी सांसद, इधर बीजेपी ने कहा- ‘हमारी पार्टी में नहीं आएंगी सुष्मिता’
16 Aug 2021
Read More »

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, असम कांग्रेस का बड़ा चेहरा सुष्मिता देव सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा: असम से कांग्रेस का बड़ा चेहरा सुष्मिता देव सिंह ने भी आखिर छोड़ दी कांग्रेस, बीती रात सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया सुष्मिता देव ने, इसके साथ ही ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल में कांग्रेस की पूर्व सदस्य और महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के आगे भी पूर्व लगा लिया सुष्मिता ने, असम के सिलचर से लोकसभा सांसद हैं सुष्मिता देव, वर्तमान मेंबअखिल भारतीय महिला की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थीं देव सिंह, सुष्मिता के पिता भी बंगाली कांग्रेस के बड़े नेता रहे थे, सुष्मिता देव सिंह को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का माना जाता है बेहद करीबी, सोनिया गांधी को भेजे गए पत्र में सुष्मिता देव सिंह ने लिखा- वे जनसेवा के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं, कांग्रेस पार्टी की तरफ से सुष्मिता देव सिंह पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है सामने, सुष्मिता का कांग्रेस छोड़कर जाना असम में पार्टी के लिए है बड़ा झटका, असम विधानसभा चुनावों के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर सुष्मिता देव सिंह की नाराजगी आई थी सामने, लेकिन उसके बाद कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाए बेहद सक्रिय रहीं थीं सुष्मिता देव, ऐसे में पार्टी की सदस्यता से सुष्मिता देव सिंह का इस्तीफा देना है बेहद चौंकाने वाला
16 Aug 2021
Read More »



