Day: August 16, 2021

हेमाराम चौधरी के बहाने राठौड़ का जोरदार तंज, 'जबरन सभापति बनाकर संभावित विद्रोह को दबाने का सरकार कर रही प्रयास'

हेमाराम चौधरी के बहाने राठौड़ का जोरदार तंज, ‘जबरन सभापति बनाकर संभावित विद्रोह को दबाने का सरकार कर रही प्रयास’: उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने विधानसभा सचिव को लिखा पत्र, वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी इस्तीफे पर विधानसभा सत्र से पहले निर्णय लेने की रखी मांग, राठौड़ का बयान- ‘वरिष्ठता के आधार पर सम्मान नहीं मिलने और विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव से आहत होकर चौधरी ने 18 मई को स्पीकर को भेजा था अपना त्याग पत्र, हेमाराम अपने इस्तीफे पर हैं अडिग, जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हो जाती तब तक अपना इस्तीफा नहीं लेंगे वापस, इसके बाद भी हेमाराम को बना दिया गया राजकीय उपक्रम समिति का अध्यक्ष, हेमाराम चौधरी अब समिति की बैठक नहीं बुलाने पर हैं अड़े’, राठौड़ ने आगे कहा- ‘विधानसभा का सातवां सत्र 9 सितंबर से हो रहा है शुरू, लेकिन चौधरी के त्याग पत्र के संबंध में 90 दिन बाद भी नहीं लिया गया है निर्णय, जिससे असमंजस की बनी हुई है स्थिति, बैठक नहीं होने से समिति का काम हो रहा है प्रभावित’, राजेन्द्र राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा- ‘विधानसभा समितियों के गठन के बाद राजकीय उपक्रम समिति को छोड़ शेष सभी समितियों की बुलाई जा चुकी हैं बैठकें, हेमाराम जी कह रहे हैं कि उनका राजकीय उपक्रम समिति से नहीं है कोई लेना-देना, इससे साबित होता है कि हेमाराम को जबरन सभापति बनाने का प्रस्ताव सरकारी मुख्य सचेतक द्वारा संभावित विद्रोह को दबाने का है प्रयास’, राठौड़ ने हेमाराम के बहाने कांग्रेस की कलह पर किया है प्रहार

Read More »
हाड़ौती में भारी बारिश के बाद अब सियासत

हाड़ौती में भारी बारिश के बाद अब सियासत तेज, राजावत बोले- ‘मुख्यमंत्री को हाड़ौती में नहीं करने देंगे प्रवेश’: हाड़ौती में भारी बारिश के बाद अब सियासत हुई तेज, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने बारिश से फसल खराबे को लेकर किसानों के साथ किया प्रदर्शन, कोटा में किसानों के साथ पैदल मार्च करते हुए सर्किट हाउस से पहुंचे कलेक्ट्रेट, राजावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे उन्हें हाड़ौती में नहीं करने देंगे प्रवेश, पूर्व विधायक राजावात का बयान- ‘मुख्यमंत्री ने कोटा संभाग की अतिवृष्टि में कोविड-19 प्रोटोकॉल का बहाना बनाकर नहीं किया दौरा, यह जनता के घाव पर नमक छिड़कने जैसा’, वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक राजावत ने कहा- ‘भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने समझा हाड़ौती की जनता का दर्द, लोगों से मुलाकात कर ली नुकसान की जानकारी, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री को नहीं है हाड़ौती की जनता की चिंता’, राजावत ने उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी, पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के प्रदर्शन में कोटा के अधिकांश भाजपा के पदाधिकारी नहीं हुए शामिल

Read More »
राजस्थान विधानसभा का सत्र 9 सितंबर से

राजस्थान विधानसभा का ‘मानसून’ सत्र 9 सितंबर से, सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति: 15वीं विधानसभा का 6वां सत्र 9 सितंबर से, विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना, विधानसभा सचिव पीके माथुर की तरफ से जारी की गई अधिसूचना, सूत्रों का दावा- 3 से 4 दिन का हो सकता है संक्षिप्त सत्र, मानसून सत्र में 11-12 बिल ला सकती है गहलोत सरकार, लोकसभा के मानसून सत्र के बाद अब विधानसभा के मानसून सत्र के भी हंगामेदार ही रहने की जताई जा रही है संभावना, 19 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई थी विधानसभा की बैठक, पंचायत चुनाव के बाद अब विधानसभा सत्र, मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर असमंजस बरकरार, अब विधानसभा सत्र की घोषणा होने के बाद करना पड़ सकता है इंतजार, मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर विधायकों को करना पड़ सकता है इंतजार, क्योंकि करीब सभी विभागों के प्रश्न हैं सूचीबद्ध, ऐसे में मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर संभावना है अब बहुत ही कम, इधर विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की कर ली है तैयारी, कोरोना, हाड़ौती में बाढ़ और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने बनानी शुरू कर दी है रणनीति

Read More »
न्याय दिलाने के लिए एक बार फिर आगे आए 'बाबा'

भरतपुर में महिला की निर्मम हत्या से आक्रोश, किरोड़ी मीणा बोले- ‘आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करुंगा आंदोलन’: राज्यसभा सांसद पहुंचे भरतपुर के ताजपुर गांव, दो दिन पहले मीणा समाज की महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर कर दी गई थी हत्या, किरोड़ी लाल मीणा ने मृतका को अर्पित की श्रद्धांजलि, किरोड़ी लाल मीणा ने महिला के परिजनों को बंधाया ढांढस, महिला रूमाली देवी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की रखी मांग, परिवार को सुरक्षा और आर्थिक पैकेज की भी रखी मांग, किरोड़ी लाल मीणा ने दी चेतावनी, अगर कार्रवाई नहीं हुई तो करूंगा आंदोलन, परिवार को न्याय दिलाने के लिए उतरूंगा सड़कों पर, हलैना थाना इलाके के ताजपुर में जमीन विवाद में हुई थी महिला की निर्मम हत्या, ब्याज के पैसे को लेकर जमीन पर कब्जा करने वाले थे आरोपी, 32 साल पहले महिला रुमाली देवी के पति की भी हुई थी हत्या

Read More »
टिकट को लेकर बालेसर बीजेपी में 'कलह'

गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, जानबूझकर मजबूत प्रत्याशी का टिकट काटने का आरोप: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा में ‘कलह’, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जोधपुर के शेरगढ़ से पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़ के बीच खींचतान खुलकर आई सामने, जोधपुर के बालेसर में प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं ने गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ की जमकर नारेबाजी , शेखावत पर मजबूत प्रत्याशियों के टिकट काटने का आरोप, बाबूसिंह के समर्थकों ने बालेसर के चामुंडा माता मंदिर परिसर में की बैठक, पूर्व प्रधान बाबू सिंह, बालेसर मंडल अध्यक्ष पप्पू कच्छवाह सहित कई पूर्व पदाधिकारी रहे मौजूद, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शेखावत ने अपने समर्थकों को आगे करने के लिए मजबूत समझे जाने वाले प्रत्याशियों के काटे टिकट, बाबूसिंह के समर्थकों ने शेखावत के खिलाफ की नारेबाजी, गजेन्द्र सिंह शेखावत और बाबू सिंह दोनों जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ के रह चुके हैं अध्यक्ष, किसी जमाने में दोनों में थी जोरदार घनिष्ठता, दोनों ही माने जाते थे वसुंधरा राजे विरोधी खेमे के सिपहसालार, वसुंधरा राजे की पिछली सरकार के दौरान बाबू सिंह जुड़ गए थे राजे खेमे से, बाबू सिंह के वसुंधरा खेमे से जुड़ते ही उनकी शेखावत के साथ दूरियां बढ़नी हुई शुरू, दोनों के बीच बढ़ती दूरियों का नतीजा पंचायत समिति चुनाव में एक-दूसरे के समर्थकों के टिकट काटने के रूप में आई रही सामने

Read More »
'मुझे माफ कर दो मेरी बहन ने बेचे टिकट' फिर फेसबुक ID हैक होने की सफाई!

‘मुझे माफ कर दो मेरी बहन ने बेचे टिकट’ फिर फेसबुक ID हैक होने की सफाई!, वामनबास विधायक के भाई का पोस्ट चर्चा में: राजस्थान में पंचायतराज चुनाव का घमासान, बामनवास विधायक इंदिरा मीना के भाई राजीव रतन मीना की फेसबुक आईडी की पोस्ट चर्चा में, पोस्ट में लिखा- ‘मैं क्षेत्र के लोगों से चाहता हूं माफी, जो मैं उनके फोन नहीं कर सका अटेंड, लेकिन मुझे पता लगा है कि सारे टिकट बेचे जा रहे हैं मेरी बहन विधायक द्वाररा, मैं किसी की कोई मदद नहीं कर सकता, मेरी बहन ने सभी टिकट बेच दिए हैं इसलिए मुझे बामनवास की जनता करे माफ’, राजीव रतन मीना की फेसबुक आईडी से की गई इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट देखते ही देखते हो गया वायरल, इसके बाद राजीव रतन मीना की फेसबुक वॉल से यह पोस्ट कर दिया गया डिलीट, इसके बाद लिखा गया- ‘मेरी फेसबुक आईडी कर ली गई है हैक, पोस्ट में साफ किया कि बौंली ओर बामनवास में कांग्रेस का बोर्ड बनने से नहीं रोक सकता है कोई, इंदिरा मीणा के समर्थकों का है दावा- ‘यह विपक्ष के लोगों की चाल है जो नहीं होगी कामयाब’, पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने कसा तंज- ‘दाल में कुछ तो काला’, विधायक के भाई की ये पोस्ट है सियासी गलियारों में चर्चा का विषय

Read More »
जयपुर में कांग्रेस-बीजेपी के सामने बेनीवाल बड़ी चुनौती

जयपुर में कांग्रेस-बीजेपी के सामने बेनीवाल बड़ी चुनौती, RLP के मैदान में आने से पंचायत चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला: पंचायत चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को अब RLP से भी लेना पड़ेगा लोहा, नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने भी पंचायत चुनाव में उतारे अपने उम्मीदवार, जयपुर जिले में RLP ने आठ उम्मीदवारों को दिया टिकट, RLP का फोकस खासकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का विधानसभा क्षेत्र आमेर, बेनीवाल ने आमेर की तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, राजस्थान में हालही में हुए विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटों पर आरएलपी ने भाजपा के सामने खड़ी कर दी थी मुसीबत, सुजानगढ़ सीट पर तो आरएलपी ने दी थी जोरदार टक्कर साथ ही बीजेपी को पहुंचाया था बड़ा नुकसान, अब आरएलपी ने जिला परिषद चुनावों में जयपुर जिले में 8 उम्मीदवार उतार दी है दोनों बड़े दलों को चुनौती, खींवसर विधायक और जयपुर जिले के चुनाव प्रभारी नारायण बेनीवाल ने 8 उम्मीदवारों की सूची की जारी, इस मौके पर जयपुर के जिला अध्यक्ष शंकरलाल नारोलिया और अन्य नेता भी रहे

Read More »