



Day: August 11, 2021



‘कसम खाता हूं की मैं भ्रष्ट नहीं हूं..’, जब बीजेपी नेता ने मंदिर में जाकर ली शपथ: ‘राजनीति’ के लिए भगवान का सहारा, आन्ध्रप्रदेश के चित्तुर में YSR कांग्रेस के विधायक शिवप्रसाद रेड्डी द्वारा भाजपा नेता एस. विष्णुवर्धन रेड्डी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जिसके बाद भाजपा नेता एस विष्णुवर्धन पहुंचे सीधे मंदिर, जहां उन्होंने शपथ ली कि ‘मैंने 25 साल में कोई भ्रष्टाचार नहीं किया’ मंगलवार को बीजेपी नेता जी. विष्णुवर्धन रेड्डी ने चित्तूर जिले के विनायकस्वामी मंदिर में ये शपथ ली, विवाद टीपू सुल्तान के स्टैच्यू को लेकर हुआ, यहां पर भाजपा कर रही थी इसका विरोध और स्थानीय प्रशासन को नहीं लगाने दे रही थी स्टैच्यू, इस विवाद के बाद YSR कांग्रेस के विधायक शिवप्रसाद रेड्डी ने विष्णुवर्धन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का लगाया आरोप, इसी बहस के बाद पिछले हफ्ते भाजपा नेता ने कर दिया था चैलेंज, मंदिर में भगवान के सामने लेंगे शपथ, कि वो नहीं हैं भ्रष्ट, विष्णु रेड्डी ने YSR कांग्रेस के नेता को भी दिया है ऐसा ही चैलेंज, राजनीति में ऐसा पहली बार नहीं हुआ ऐसा, जब राजनेताओं की ओर से एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए इस तरह भगवान का लिया गया हो सहारा
11 Aug 2021
Read More »

मानसून सत्र में कम काम होने का ओम बिरला को मलाल, बोले-‘विपक्ष के हंगामे के कारण भेंट चढ़े 74 घंटे’: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की प्रेसवार्ता, ओम बिरला का बयान- ‘मानसून सत्र में कम काम होने का मलाल, संसद में होनी चाहिए सकारात्मक चर्चा, सदन की बनी रहनी चाहिए उच्च मर्यादा’, ओम बिरला ने बताया- ‘विपक्ष के हंगामे के चलते उत्पादकता रही 22 फीसदी, 96 घंटों में से मात्र 21 घंटे 14 मिनट ही हो सका काम, विपक्ष के हंगामे के चलते 74 घंटे हुए खराब, कुल 20 विधेयक हुए पारित,66 तारांकित प्रश्नों का दिया गया जवाब, अपेक्षा के अनुरूप सदन में नहीं हो पाया काम, जनता देख रही है सारा हंगामा, जनता की सदन से रहती है अपेक्षा, संसद लोकतंत्र का है मंदिर, सदन नहीं चलने से जनता होती है दुखी’, स्पीकर ओम बिरला ने दुख जताते हुए कहा- ‘मेरी कोशिश थी की देर रात तक चले सदन की कार्यवाही, लेकिन मानसून सत्र में लगातार चलता रहा गतिरोध, वाद-विवाद लोकतंत्र की होती है विशेषता, तख्तियां लहराना, नारेबाजी सदन की मर्यादा के खिलाफ, मुझे आशा थी कि कोरोना पर होगी चर्चा’, पैगासस जासूस कांड और किसान आंदोलन सहित अन्य मामलों को लेकर विपक्ष ने इस बार लगातार की मांग, सरकार से इस मामले में चर्चा की मांग, लेकिन सरकार भी अड़ी रही अपनी बात पर, इस पूरी रस्साकशी में संसद का मानसून सत्र चढ़ गया हंगामे की भेंट
11 Aug 2021
Read More »

‘कलह के चलते सीएम नहीं जुटा पा रहे मंत्रिमंडल पुनर्गठन का साहस’- राठौड़, कसा तंज- ‘कई शेरवानी रह गई टंगी की टंगी’: गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का तंज- ‘नेताओं के जैकेट और शेरवानी रह गई टंगी की टंगी’, मुख्यमंत्री गहलोत विपक्ष के निशाने पर, चूरू विधायक राजेंद्र राठौड़ ने कहा- ‘अंतर कलह के कारण मुख्यमंत्री जी नहीं जुटा पा रहे साहब की मंत्रिमंडल का करें पुनर्गठन राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ‘राजनीतिक पर्यटकों का स्थान बन चुका है मुख्यमंत्री जी का निवास, मुख्यमंत्री जी खुद 16 महीने से निवास से बाहर नहीं निकलते, लेकिन दिल्ली दरबार से दूतों का आना लगातार है जारी, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले राठौड़- ‘आधा दर्जन से ज्यादा दिल्ली दरबार के दूत अलग-अलग समय पर मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद पर चर्चा के लिए आ चुके हैं जयपुर, लेकिन नतीजा अब तक रहा ढाक के तीन पात, विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि, ‘अब 6 जिलों के अंदर पंचायत राज संस्थानों के चुनाव, उसके बाद विधानसभा का मानसून सत्र और उसके बाद फिर होंगे चुनाव और फिर कोई तैयार होगा नया बहाना’, मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा- ‘मैं समझता हूं मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करने का इरादा मुख्यमंत्री जी का है ही नहीं, बहुत से लोगों की जैकेट और शेरवानी रह गई टंगी की टंगी’ एक साल बीत जाने के बाद भी पायलट कैंप को मंत्रिमंडल पुनर्गठन का है इतंजार
11 Aug 2021
Read More »

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, तो राज्यसभा में हुए हंगामे पर बिफरे वैंकेया नायडू: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए की गई स्थगित, तय समय के दो दिन पहले ही कार्यवाही की गई स्थगित, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान- ‘अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो पाया लोकसभा में काम, हंगामे के चलते केवल हो पाया 22 फीसदी काम, ‘इधर, राज्यसभा में हुए हंगामा पर भावुक हुए वैंकेया, बोले- सदन में जो कल हुआ उसका है मुझे दुख, जो हुआ लोकतंत्र के लिए शर्मनाक, संसद की गरिमा का अपमान ठीक नहीं, आसन पर फाइल फैंकना शर्मनाक, विपक्ष सरकार को मजबूर नहीं कर सकता, वैंकेया नायडू ने की हंगामे की निंदा, राज्यसभा चेयर पर कल फेंकी गई थी रूल बुक, काले कपड़े और काले बैंड बांधकर पहुंचे थे विपक्ष के सांसद
11 Aug 2021
Read More »

‘जब तक पायलट मुख्यमंत्री नहीं बन जाते तब तक मैं करता हूँ अन्न का त्याग’, सीकर के महंत पीठाधीस्वर का बड़ा एलान!: राजस्थान में आये सियासी तूफान के बाद हुई सुलह को हो चूका है एक साल पूरा, लेकिन सचिन पायलट खेमे को अभी भी इंतजार, तो वहीं सचिन पायलट समर्थक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कर रहे हैं अलग अलग तरह से मांग, सीकर के महंत पीठाधीस्वर पी मनोजनाथ महाराज ने सचिन पायलट को लेकर किया बड़ा एलान, जब तक सचिन पायलट नहीं बन जाते मुख्यमंत्री तब तक के लिए मैं करता हूँ अन्न त्याग, हरियाली अमावस्या से ही किया महंत पी मनोजनाथ महाराज ने लिया है इसका संकल्प, महंत ने कहा- ‘आलाकमान जब तक सचिन पायलट को नहीं बनाते मुख्यमंत्री तब तक सीकर आश्रम में रहेगा अन्न त्याग’, इससे पहले एक कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को खून से पत्र लिख कर सचिन पायलट को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने की उठाई थी मांग’
11 Aug 2021
Read More »

कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटी, 140 दिन में सबसे कम मामले किये गए दर्ज, मौतों के आंकड़ों में भी दिखी कमी: देश भर में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 353 नए मामले आये सामने जिसके बाद में सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 86 हजार 351 के पार, सक्रीय मामलों का ये आंकड़ा है 140 दिन में सबसे कम, तो वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 497 लोगों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 29 हजार 179 के पार, तो वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 40013 लोग कोरोना से हुए रिकवर
11 Aug 2021
Read More »




