Day: August 11, 2021

वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला

वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, ‘राजस्थान की बेटियों की लुटती अस्मत की जिम्मेदार कांग्रेस सरकार’: अशोक गहलोत सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सीधा हमला, कानून व्यवस्था को लेकर फिर गहलोत सरकार को घेरा, वसुंधरा राजे ने किया ट्वीट-‘ बाड़मेर में बेबस पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर राजस्थान में बिगड़ी कानून व्यवस्था की खोल दी है पोल, राजस्थान में बेटियों की लुटती अस्मत की जिम्मेदार है कांग्रेस सरकार, जिसे 24*7 घंटे बस अपनी सरकार और कुर्सी बचाने की ही सताती रही है चिंता’ प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पहले भी घेरती रहीं हैं वसुंधरा राजे, पिछले तीन दिन से हाड़ौती के दौरे पर हैं राजे, भारी बारिश के बाद बने हालातों का ले रही हैं जायजा, दौरे के दौरान भी मैडम राजे ने गहलोत सरकार पर साधा था जमकर निशाना

Read More »
राज्यसभा में पारित हुआ OBC आरक्षण संशोधन बिल(FILE PHOTO)

राज्यसभा में पारित हुआ OBC आरक्षण संशोधन बिल, ध्वनिमत से पास हुआ बिल: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी आरक्षण बिल पास, अब राज्यों को मिलेगा सूची बनाने का अधिकार, कल लोकसभा चुनाव में पास हुआ था ये बिल, अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा बिल, राष्ट्रपति के साइन होते ही बन जाएगा कानून, बिल का किसी भी दल ने नहीं किया विरोध, केन्द्रीय मंत्री का बयान- 50 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर होना चाहिए विचार, राजनीतिक सूत्रों का दावा- यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर लाया गया है बिल

Read More »
सचिन पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब

सचिन पायलट की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, आमजन और कार्यकर्ता समस्याएं लेकर पहुंचे अपने नेता के पास: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जयपुर आवास पर, पायलट ने सिविल लाइन्स स्थित आवास पर की जनसुनवाई, पायलट की जनसुनवाई में उमड़े आमजन और कार्यकर्ता, पायलट ने प्रदेश के दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही समस्या निस्तारण के दिए निर्देश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी की अपने नेता से मुलाकात, कई सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधि मंडलों ने भी पायलट से की मुलाकात, कई संगठनों की ओर से किया गया पायलट का स्वागत, दिल्ली दौरे से लौटते ही पायलट से मिलने पहुंचे कई विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता, मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद के बीच पायलट लगातार बने हुए हैं जनता के बीच, जनसुनवाई में उमड़ती है जबरदस्त भीड़, पायलट के जयपुर में सिविल लाइन्स स्थित आवास के बाहर रहता है मेले के जैसा माहौल

Read More »
'मैं बाहर निकला तो भीड़ होगी जमा, लोग बोलेंगे खुद सीएम तोड़ रहे कोरोना प्रोटोकॉल'- गहलोत

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सीएम गहलोत चिंतित, बोले- ‘मैं खुद नहीं जा रहा कहीं पर, बाहर निकला तो भीड़ होगी जमा’: घर से नहीं निकलने के मामले में लगातार घिरते सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान- ‘मैं खुद नहीं जा पा रहा हूं कहीं, क्योंकि जाऊंगा तो वहां इकट्ठी होगी भीड़, लोग कहेंगे कि मुख्यमंत्री खुद ही तुड़वा रहे हैं प्रोटोकॉल, तो मेरे लिए तो बड़ी समस्या है बनी हुई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जताई चिंता, विधायकों के लिए लग्जरी फ्लैट की योजना के शिलान्यास समारोह में दिया बयान, सीएम गहलोत ने कोरोना की दूसरी लहर का दिया उदाहरण, सीएम गहलोत ने कहा- 14 अप्रैल तक नहीं थे कोरोना के ज्यादा मामले, लेकिन अप्रैल अंत तक तो कोरोना की दूसरी लहर थी पीक पर, अब फिर नहीं बनने चाहिए ऐसे हालात, मंत्रियों के दौरों के दौरान भी मैं देखता हूं जुटती है भीड़, हमें समझनी चाहिए अपनी जिम्मेदारी’, डेढ़ साल से अपने घर से निकलने के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के निशाने पर हैं सीएम गहलोत, अब सीएम की और से किया गया साफ की कोरोना को लेकर चिंतित हैं सीएम गहलोत

Read More »