Day: August 10, 2021

पैगासस जासूसी मामले में याचिकाकर्ताओं को SC की दो टूक

पैगासस जासूसी मामले में याचिकाकर्ताओं को SC की दो टूक- ‘मामला कोर्ट में है तो यहीं बात होनी चाहिए सोशल मीडिया पर नहीं’: पैगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर है लगातार हमलावर, तो वहीं सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर मंगलवार को हुई सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ताओं को दो टूक, सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर चल रही बहस पर आपत्ति जताते हुए पिटीशनर्स को अनुशासन बरतने की दी हिदायत, मामले में CJI ने याचिकाकर्ताओं से कहा- ‘किसी को नहीं करनी चाहिए हद पार, कोर्ट में सुनी जायेगी सभी की बात, हम बहस के खिलाफ नहीं, लेकिन मामला कोर्ट में है तो यहीं होनी चाहिए इसकी बात, सोशल मीडिया की बजाय बहस का उचित माध्यम चुनें और व्यवस्था का करें सम्मान’, पेगासस जासूसी मामले से जुड़ी 9 अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट अब 16 अगस्त को करेगा सुनवाई

Read More »
राहुल गांधी के कश्मीर दौरे के पीछे का राज!

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद करने पहुंचे राहुल, मीर और आजाद खेमों को दे सकते हैं कड़ा संदेश: राहुल गांधी के कश्मीर दौरे के पीछे का राज, जम्मू कश्मीर में आने वाले चुनावों के अभियान का शंखनाद करने पहुंचे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस में बने दो खेमों में तालमेल बनाने की कवायद, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अहमद मीर और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद में बंटी है कांग्रेस, राहुल का दौरा प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी पर विराम लगाने का प्रयास, कांग्रेस को अगर जम्मू कश्मीर में लड़ना है चुनाव तो दिखानी होगी एकजुटता, कांग्रेस को एकजुट होकर मैदान में उतरे हैं राहुल गांधी, इसके लिए राहुल गांधी पार्टी नेताओं को दे सकते हैं कड़ा संदेश, राहुल के कश्मीर पहुंचने के एक दिन बाद पहुंचे हैं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, सोमवार को कपिल सिब्बल की जन्मदिन की दावत में थे आजाद

Read More »
NRC पर केन्द्र सरकार का बड़ा बयान(FILE PHOTO)

NRC पर केन्द्र सरकार का बड़ा बयान, देशभर में NRC लागू करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं: केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर में अभी तक राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने पर नहीं लिया है कोई फैसला, ये अहम जानकारी गृह मंत्रालय ने दी संसद में, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में पूछे एक सवाल के जवाब में कहा- अभी जनसंख्या रजिस्टर (NPR) अपडेट करने का चल रहा है काम, NRC के विरोध में हुए थे देशभर में जमकर प्रदर्शन, जनगणना 2021 पर पूछे गए एक सवाल पर बोले गृह राज्यमंत्री नित्यानंद- जाति के आंकड़े जारी करने का फिलहाल नहीं है कोई प्रस्ताव, आगामी जनगणना होगी पहली डिजिटल जनगणना, आंकड़ों के संग्रह के लिए मोबाइल एप और एक जनगणना पोर्टल किया गया है विकसित

Read More »
पीएम मोदी ने किया उज्जवला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ

पीएम मोदी ने किया उज्जवला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, कांग्रेस ने कसा तंज, ‘चुनाव आते ही बीजेपी रच रही है ढकोसला’: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उज्जवला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत, योजना के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश के महोबा में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को बांटा LPG कनेक्शन, 6 साल पहले भी पूर्वी यूपी के महोबा से पीएम मोदी ने की थी उज्जवला योजना की शुरुआत,तो वहीं उज्जवला योजना को लेकर कांग्रेस ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उज्जवला योजना को बताया ढकोसला, कहा- ‘लोगों के घरों में महंगाई का अंधेरा परोसने वाली मोदी सरकार चुनाव आते ही फिर रच रही है उज्जवला का ढकोसला, आज रसोई गैस के दाम महोबा, यू.पी में 888 रूपये प्रति सिलेंडर है जो कांग्रेस सरकार में था 400 रूपये, मोदी जी, चुनावी प्रचार से आएँ बाज़, गरीबों को उज्ज्वला ₹400 में कराइए मुहैया’

Read More »
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का झालावाड़ दौरा

तूफानी हाड़ौती दौरे पर बोलीं वसुंधरा राजे- ‘भगवान ने छप्परफाड़ की बारिश, आपदा रोकने के लिए करेंगे प्रार्थना’: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का झालावाड़ दौरा, खान में वसुंधरा राजे ने किया जनसंवाद, लोगों ने किया मैडम राजे का जोरदार स्वागत, मैडम राजे ने किया संबोधित- ‘कोविड के कारण आप लोगों से देरी से हुई मुलाकात, हाड़ौती क्षेत्र में भगवान ने छप्परफाड़ के दी बारिश, सोमवार को भगवान से आपदा रोकने के लिए करेंगे प्रार्थना,’ सांसद दुष्यंत सिंह भी हैं वसुंधरा राजे के साथ, चांद खेड़ी जैन मंदिर जाएंगी वसुंधरा राजे, सुधासागर जी महाराज का लेंगी आशीर्वचन, भारी बारिश से बने हालातों का जायजा लेने पहुंची हैं राजे, कल भी बारां के कई इलाकों का किया था हवाई सर्वे, अब आज भी हवाई सर्वे के साथ जमीनी हकीकत जानने के लिए करेंगी खानपुर के गांवों का दौरा, इससे पहले मैडम राजे ने आज सांसद कार्यालय में भाजपा के पदाधिकारियों की मुलाकात, बारां में मीडिया से बातचीत में मैडम राजे ने जमकर घेरा था राज्य सरकार को, कहा था- ‘जनता रो रही है, सरकार सो रही है, राजस्थान सीएम बाहर निकले और जनता की सुध लें’

Read More »
राहुल गांधी ने खीर भवानी मंदिर में पूजा

राहुल गांधी ने खीर भवानी मंदिर में पूजा, हजरतबल दरगाह में की जियारत, बोले- ‘जल्द हों जम्मू कश्मीर में चुनाव: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दो दिवसीय श्रीनगर दौरा, राहुल गांधी ने सबसे पहले की खीर भवानी माता मंदिर में पूजा अर्चना, इसके बाद राहुल गांधी ने झील किनारे स्थित हजरतबल दरगाह में की जियारत, कांग्रेस भवन के उद्घाटन के दौरान राहुल ने कहा- ‘जम्मू कश्मीर में जल्द करवाए जाने चाहिए चुनाव, कश्मीरी पंडितों की वापसी की होनी चाहिए कोशिशें’, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार सोमवार को श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, श्रीनगर के एक स्थानीय होटल में प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में भी हुए शामिल, इस कार्यक्रम में नेशनस कांफ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी थी मौजूद, राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश कांग्रेस में जारी गुटबाजी पर विराम लगाने का है प्रयास, वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के खेमों में बंटी है जम्मू कश्मीर कांग्रेस, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर मैदान में उतरे है राहुल गांधी, इसके लिए राहुल गांधी पार्टी नेताओं को दे सकते हैं कड़ा संदेश

Read More »
पायलट के साथ पार्टी में हो रहे व्यवहार को आसोपा ने बताया हिंसा

डोटासरा के सावरकर पर दिए बयान पर सुशील आसोपा का हमला, पायलट के साथ पार्टी में हो रहे व्यवहार को बताया हिंसा: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के सावरकर पर दिए बयान पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुशील आसोपा का ट्वीट- ‘गांधी और सावरकर के मार्ग चलते थे विपरीत दिशा में, गांधी अहिंसा में तो सावरकर हिंसा में रखते थे विश्वास, आज तो गांधी के मार्ग पर चलने वाली मेरी पार्टी में ही हो रही है हिंसा, कांग्रेस की सरकार लाने के लिए परिश्रम करने वाले सचिन पायलट के साथ हो रहा व्यवहार किसी हिंसा से नहीं है कम, बीस साल से राजनीति में हैं पायलट लेकिन आज तक ऐसा बयान उनके द्वारा नहीं दिया गया जिससे कांग्रेस या खुद को होना पड़े असहज, इतना ही नहीं, बड़े कांग्रेस के या विपक्ष के नेता ने सड़क या हाउस में भी कड़वा बयान दिया हो तो भी बहुत सलीके से ऐसा देते हैं जवाब कोई नहीं उठा सकता अंगुली’, सुशील आसोपा माने जाते हैं कट्टर पायलट समर्थक, अब आसोपा का ये ट्वीट बना चर्चा का विषय

Read More »
कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपने खून से लिखा सोनिया गांधी को पत्र

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता ने अपने खून से लिखा सोनिया गांधी को पत्र: राजस्थान में टोंक विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त क्रेज, राजस्थान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने अपने खून से लिखा सोनिया गांधी को पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये पत्र, अपने पत्र में इस कार्यकर्ता ने उठाई सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, जितेन्द्र खींची बताया जा रहा है इस कार्यकर्ता का नाम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र में लिखा है कि- ‘आदरणीय सोनिया जी, मैं राजस्थान कांग्रेस का हूं एक आम कार्यकर्ता राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाने में सचिन पायलट का है बहुत बड़ा योगदान, सचिन पायलट हैं राजस्थान कांग्रेस की अतुलनीय धरोहर, 36 कौम, युवाओं, बुजुर्गों की पसंद हैं पायलट, अतः आपसे निवेदन है कि पार्टी व संगठन के हित में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना कर समस्त कार्यकर्ताओं को करें अनुग्रहित, क्योंकि पायलट कांग्रेस ही नहीं अपितु राजस्थान के सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता के दिलों में हैं रहते, 2013 में कांग्रेस के 21 MLA थे तब पायलट साहब ने संभाली कमान और उस चुनौतीपूर्ण समय में पार्टी को लेकर आये थे सत्ता में, ऐसे में मेरी और पार्टी हित में निवेदन है कि सचिन पायलट को सौंपी जाए राजस्थान की कमान’

Read More »