



Day: August 10, 2021






किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, सांसद ने रिपोर्टिंग टेबल पर चढ़कर रूल बुक फेंकी: किसान आंदोलन के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा बदस्तूर जारी, मंगलवार को राज्यसभा में लगातार होता रहा शोरगुल और सदन होता रहा बाधित, विपक्ष के सांसदों ने रिपोर्टिंग बैंच पर चढ़कर फेंकी रूल बुक, राज्यसभा में हुए हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान- ‘विपक्ष किसानों के मुद्दे पर चर्चा की कर रहा था बात, हम चर्चा करने के लिए भी थे तैयार, हमने चर्चा के लिए दिया था समय भी, उसके बावजूद जब चर्चा की शुरुआत हुई विपक्ष ने और कांग्रेस के सांसदों ने शुरू कर दिया हंगामा, सदन की रिपोर्टिंग बेंच पर चढ़कर फेंकी गई रूल बुक’, प्रहलाद जोशी ने इसे बताया असंसदीय और अमर्यादित, घटना का वीडियो भी हो रहा है वायरल
10 Aug 2021
Read More »

सोनिया गांधी और अमरिंदर सिंह की मुलाकात, पंजाब के हालात और मंत्रिमंडल विस्तार पर रखेंगे बात: पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बनाने के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर अमरिंदर सिंह, सोनिया गांधी के आवास पर हो रही दोनों की मुलाकात, सूत्रों का दावा- सोनिया से पंजाब कैबिनेट में फेरबदल के बारे में करेंगे चर्चा, कैबिनेट फेरबदल में कई मंत्रियों पर गिर सकती है गाज, नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस के विधायकों की ओर से सरकार के खिलाफ की जा रही बयानबाजी को लेकर भी कैप्टन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कर सकते हैं चर्चा, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक मदनलाल जलालपुर अपनी ही सरकार के खिलाफ कर रहे हैं बयानबाजी, नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी ही सरकार को घेरने में नहीं छोड़ रहे हैं कोई कसर, इस सभी मुद्दों पर सोनिया-अमरिंदर में होगी चर्चा, सोनिया के बाद कैप्टन अमरिंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से भी करेंगे मुलाकात
10 Aug 2021
Read More »

राहुल गांधी की बढ़ी मुसीबत, रेप पीड़िता के परिजनों के साथ फोटो लगाने के मामले में कोर्ट में इस्तेगासा दायर: दिल्ली में रेप पीड़िता के परिवार की पहचान उजागर करने के मामले में राहुल गांधी बढ़ी मुसीबत, भाजपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र गोठवाल ने सेशन कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर जयपुर सैशन कोर्ट में इस्तगासा किया दायर, 5 अगस्त को जितेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल से अशोक नगर थाना तक निकाला गया था पैदल मार्च, गोठवाल की ओर से दी गई थी राहुल गांधी के खिलाफ FIR, लेकिन पुलिस ने दर्ज नहीं की थी FIR, इसके बाद अब गोठवाल पहुंचे सेशन कोर्ट, राहुल के खिलाफ इस्तगासे में पॉक्सो एक्ट और बाल संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की है मांग, राहुल गांधी ने दिल्ली में रेप पीड़िता के परिजनों के साथ मुलाकात की फोटो ट्विटर पर थी पोस्ट, इसके बाद उनका ट्विटर हैंडल भी पड़ा है सस्पेंड
10 Aug 2021
Read More »

अवैध कनेक्शन काटने पर मंत्रीजी ने लगाई इंजीनियर को फटकार, जनता को दी नसीहत-‘लात देकर भगाओ अधिकारियों को’: गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का वीडियो वायरल, वीडियो में खाचरियावास निगम के अधिकारियों को लात मारने की कह रहे बात, जनसुनवाई के दौरान लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से की शिकायत, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने लगाई फटकार, निगम के अधिकारियों को लात मारकर भगाने की कही बात, अब परिवहन मंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, वीडियो में मंत्री जी कह रहे हैं- ‘चंपा नगर में किसी का पानी नहीं रोकने दूंगा, चाहे किसी के घर मीटर लगे हो या नहीं, पानी सबके घर आएगा, अधिकारियों को कहा- ‘आप कौन होते हो नेतागिरी करने वाले, जो कोई फ्री में भी पानी पी रहा है, उसका पानी बंद नहीं कर सकते, कोरोना में कनेक्शन और बिल के 20 हजार कहां से लाएंगे गरीब, कितना भी बड़ा अधिकारी हो, मैं भगा दूंगा’, खाचरियावास ने फोन पर अफसरों से कहा कि ‘गलत बात है, मेरी नाक कटवाने में लगे हो, लाइन जल्दी चालू करवाओ’
10 Aug 2021
Read More »

भंवरी मामले में 10 साल बाद 6 आरोपियों को मिली जमानत, पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को हाईकोर्ट नहीं दी राहत: भंवरीदेवी अपहरण एवं हत्या का मामला, मामले के 6 आरोपियों को मिली जमानत, पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा को छोड़ 6 आरोपियों को मिली जमानत, आरोपी ओमप्रकाश, पुखराज, दिनेश, सहीराम, उमेशाराम और अशोक को मिली जमानत, आरोपी परसराम विश्नोई को पहले ही मिल चुकी है जमानत, परसराम को कुछ दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट से मिली है जमानत, महीपाल मदेरणा सहित 7 आरोपियों ने हाईकोर्ट में लगाई थी जमानत की अर्जी, न्यायाधीश दिनेश मेहता ने की जमानत अर्जी पर सुनवाई, महीपाल मदेरणा को छोड़ अन्य 6 आरोपियों को कोर्ट ने दी जमानत, परसराम को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के आधार पर इन आरोपियों ने हाईकोर्ट में लगाई थी जमानत याचिका, सभी आरोपी करीब दस साल बाद बाहर आएंगे जेल से, पूर्व मंत्री महीपाल मदेरणा इन दिनों अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए हैं अंतरिम जमानत पर उनकी अंतरिम जमानत की अवधि 23 अगस्त को हो रही है पूरी
10 Aug 2021
Read More »


