Day: August 6, 2021

कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ता खौफ

कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ता खौफ, लगातार तीसरे कोरोना के नए मामलों में वृद्धि जारी: देश भर में कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार के बाद बढ़ते मामलों से बना खौफ का माहौल, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार 643 नए मामले आये सामने, जिसके बाद देश में कोरोना के सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 14 हजार 159 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 464 नए मरीजों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद कोरोना के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा पंहुचा 4 लाख 26 हजार 754 के पार, तो वहीं पिछले 24 घंटे में 41 हजार 096 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »
img 20210805 wa0287

15 अगस्त को घर-घर लहराया जाएगा तिरंगा, पायलट ने की ‘मेरा तिरंगा-मेरा गौरव अभियान’ की शुरुआत: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की ‘मेरा तिरंगा-मेरा गौरव अभियान’ की शुरुआत, अभियान के तहत आगामी 15 अगस्त को हर घर पर लहराया जाएगा तिरंगा, पायलट ने कहा- ‘मेरा तिरंगा-मेरा गौरव अभियान में अधिक से अधिक लोगों की हो भागीदारी,’ संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष व तिरंगा अभियान के संयोजक पं. सुरेश मिश्रा द्वारा हर वर्ष चलाया जाता है यह अभियान, सुरेश मिश्रा ने बताया- प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी ‘मेरा तिरंगा-मेरा गौरव’ अभियान चलाया जाएगा, कोरोना काल में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो सकने की परिस्थिति मे जयपुर शहर में हर घर पर लहराया जाए तिरंगा, इसलिए शहर में 10 हजार परिवारों को निशुल्क वितरित किया जाएगा तिरंगा, इस अभियान से जुड़ने के लिए संस्कृति युवा संस्था के प्रधान कार्यालय पंचवटी झखोरेष्वर मार्ग बनीपार्क जयपुर पर भी किया जा सकता है सम्पर्क

Read More »