



Day: August 6, 2021


‘खेत-खलिहान ‘हमारे दो’ के, PM ‘हमारे दो’ के, तो फिर किसान का क्या?’ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तंज: तीनों कृषि कानूनो के खिलाफ जंतर मंतर पर जारी किसान संसद में शामिल हुआ पूरा विपक्ष, इस दौरान किसान संसद से राहुल गांधी ने साधा सीधा निशाना तो ट्वीट कर मोदी सरकार पर कसा जोरदार तंज, राहुल ने ट्वीट कर लिखा- ‘ चूल्हा मिट्टी का, मिट्टी तालाब की, तालाब ‘हमारे दो’ का, बैल ‘हमारे दो’ का, हल ‘हमारे दो’ का, हल की मूठ पर हथेली किसान की, फ़सल ‘हमारे दो’ की, कुआँ ‘हमारे दो’ का, पानी ‘हमारे दो’ का, खेत-खलिहान ‘हमारे दो’ के, PM ‘हमारे दो’ के, तो फिर किसान का क्या? किसान के लिए हैं हम!’
6 Aug 2021
Read More »

यूपी चुनाव पर चन्द्रशेखर का बड़ा बयान- ‘गंगा में बहती लाशें-हाथरस कांड सबने देखा, दलितों ने जो सहा उसका लिया जाएगा बदला’: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद का यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान- ‘उनकी पार्टी यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का कर रही प्लान, गठबंधन पर कुछ बात बनती है तो उस पर भी किया जाएगा विचार, चुनाव में किससे गठबंधन करना है, करना है या नहीं इसका फैसला लेगी पार्टी यूनिट’, अपनी पार्टी के वोट कटवा साबित होने के सवाल पर आजाद का बयान- ‘दलित अब वोट कटवा और वोट बंधवा नहीं, फिलहाल संगठन को मजबूत करने पर फोकस, हमारी रणनीति है सभी 403 सीटों पर लड़ा जाए चुनावी चुनाव लड़ा जाए’, उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा- ‘पिछले चार साल में जो हुआ वह गंगा में बहती लाशों और हाथरस कांड ने है बता दिया, दलितों ने जो है सहा उसका लिया जाएगा बदला’, आजाद ने जताई उम्मीद 2022 के चुनाव में आजाद पार्टी करेगी अच्छा प्रदर्शन
6 Aug 2021
Read More »

सचिन पायलट के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, आज भी जारी रहा स्वागत और मुलाकातों का दौर: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, जयपुर स्थित आवास पर पायलट ने की जनसुनवाई, राजस्थान के कोने-कोने से आए लोगों से की मुलाकात, दूर-दराज से लोग अपनी फरियाद लेकर लोग पहुंचे थे सचिन पायलट के पास, विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों और सामाजिक संगठनों की ओर से किया गया पायलट का स्वागत, पायलट के आवास पर उमड़ रही भीड़ को देख हर कोई है हैरान, सिविल लाइन्स में पायलट के आवास पर रहता है मेले का माहौल, पुलिस कर्मियों को भी करनी पड़ती है मशक्कत, पायलट भी अपने यहां आने वाले सभी लोगों से करते हैं मुलाकात, पायलट की इसी शैली के चलते हैं आमजन में इतने लोकप्रिय हैं सचिन पायलट, वहीं कई समर्थक विधायकों ने भी की पायलट से मुलाकात
6 Aug 2021
Read More »

‘तीनों काले कानून रद्द करे मोदी सरकार’- राहुल, पैगासस पर बोले- ‘मोदी हर हिंदुस्तानी के फोन में घुसे’: किसान संसद में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सासंद राहुल गांधी और विपक्ष के नेता, राहुल गांधी ने किसान आंदोलन और पैगासस जासूसी कांड पर मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी का बयान- ‘किसानों के समर्थन में आए हैं सभी, तीनों काले कृषि कानून रद्द करे मोदी सरकार, काले कानून हटाने के लिए पूरा विपक्ष किसानों के साथ’, पैगासस मामले में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘मोदी हर हिंदुस्तानी के फोन में घुसे, सरकार संसद में बहस के लिए तैयार नहीं, हम पैगासस की बात करना चाहते हैं, पर वो नहीं होने दे रहे इस पर बात,’ किसानों के समर्थन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता पहुंचे थे जंतर-मंतर, विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता हुए शामिल, विपक्ष के इस मार्च से TMC, AAP ने बनाई दूरी, कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरा है विपक्ष, केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग, विपक्षी सांसदों ने लगाए Save farmers, Save India के नारे
6 Aug 2021
Read More »

किसान आंदोलन में ‘नेतागिरी’ की एंट्री!, टिकैत ने विपक्ष के कदम का किया स्वागत, दर्शक दीर्घा में राहुल गांधी के साथ विपक्ष के नेता: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ विपक्ष के नेता पहुंचे जंतर मंतर, किसान नेता राकेश टिकैत ने किया विपक्ष के इस कदम का स्वागत, टिकैत ने बोला- इसमें क्या दिक्कत है, मंच पर नहीं गए हैं विपक्ष के नेता, दर्शक दीर्घा में हैं बैठे’, किसानों के समर्थन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता पहुंचे जंतर-मंतर, विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन में कांग्रेस, डीएमके, एनसीपी, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता शामिल, विपक्ष के इस मार्च से TMC, AAP ने बनाई है दूरी, कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरा है विपक्ष, केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग, विपक्षी सांसदों ने लगाए Save farmers, Save India के नारे
6 Aug 2021
Read More »

किसानों के समर्थन में विपक्ष का मार्च, राहुल गांधी के साथ 14 पार्टियों के नेता जा रहे संसद से जंतर-मंतर: किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्ष का मार्च, तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग, 14 पार्टियों का संसद से जंतर-मंतर तक मार्च, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के सभी दिग्गज हैं साथ बस में, बसों में सवार होकर विपक्ष के नेता पहुंच रहे हैं जंतर-मंतर, आप, अकाली और तृणमूल के नेता नहीं हैं विपक्ष के साथ, जंतर-मंतर पर किसानों की ओर से किया जा रहा है प्रदर्शन, किसान संसद में रोजाना हो रहे हैं प्रदर्शन, अब आज किसानों को मिला विपक्ष का साथ, किसानों के समर्थन में कुछ दिन पहले राहुल गांधी पहुंचे थे ट्रैक्टर से संसद
6 Aug 2021
Read More »

‘राजीव गांधी खेल रत्न’ अवॉर्ड का बदला गया नाम, अब होगा ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’: नरेन्द्र मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला, अब दिया गया नया नाम ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी, पीएम ने ट्वीट में लिखा- ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी आया है सामने, खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को किया जाए समर्पित, लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब किया जा रहा है ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’,सबसे बड़े खेल अवॉर्ड का नाम हॉकी के जादूगर के ध्यानचंद पर रखा गया, 1991-92 में शुरू हुआ था राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड, पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर शुरू किया गया था अवॉर्ड
6 Aug 2021
Read More »

राम मंदिर पर सतीश मिश्र का बड़ा बयान- ‘बसपा ही बनवाएंगी मंदिर, अशुभ घड़ी में हुआ अयोध्या का ईंट पूजन, अब तक नींव तक न बन सकी’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव का रण, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर भाजपा पर साधा निशाना- ‘भूमि पूजन नहीं वो था ईंट पूजन, साधु-संत कह रहे थे कि यह घड़ी नहीं है शुभ, अभी तक नींव का काम भी नहीं हुआ है पूरा, फैसला आए आज हो गए हैं डेढ़ साल, लेकिन अभी तक पूरा नहीं कर पाए नींव का काम, असल में भाजपा के अंदर मंदिर बनाने की नहीं है इच्छा, राम मंदिर तो बसपा की ओर से बनाया जाएगा, यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बोले मिश्र-‘BSP बहुमत से बनाएगी सरकार, ब्राह्मण समाज आ रहा है हमारे साथ, क्योंकि योगी राज में तो हो रही ब्राह्मणों की हत्या’
6 Aug 2021
Read More »



