



Day: August 6, 2021



नाथू ‘बाबा’ के परिवार में संपत्ति विवाद, ज्योति मिर्धा ने चाचा भानु, उषा पूनिया के खिलाफ दर्ज कराया जमीन हड़पने का मामला: राजस्थान की राजनीति में ‘बाबा’ के नाम से जाने गए स्व. नाथूराम मिर्धा के परिवार में संपत्ति विवाद, मिर्धा की पोती पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने अपने चाचा पूर्व सांसद भानु मिर्धा और प्रदेश की पूर्व पर्यटन मंत्री उषा पूनिया सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, ज्योति मिर्धा ने अपने हिस्से की जमीन को हड़प का आरोप लगाते हुए चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में दर्ज करवाया मामला, ज्योति ने कोर्ट के जरिए दर्ज करवाया मामला, ज्योति मिर्धा का आरोप है कि भानु प्रकाश मिर्धा ने अपने भाई राम प्रकाश मिर्धा के कूट रचित हस्ताक्षर कर उनके हिस्से की जमीन बेच कर वहां कॉलोनी काटने का किया प्रयास, जोधपुर के चौपासनी इलाके में पचास बीघा में बने मिर्धा फार्म हाउस का है मामला, ज्योति का आरोप 1988 में उसके चाचा भानु प्रकाश ने फार्म हाउस की चार बीघा भूमि भंवरलाल को बेची और भंवरलाल ने इस भूमि पर कॉलोनी काटने का किया फैसला, जो हिस्सा बेचा गया वह था रामप्रकाश मिर्धा के हिस्से का, अब मामले की जांच कर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस अपनी रिपोर्ट कोर्ट में करेगी पेश
6 Aug 2021
Read More »




विश्व आदिवासी दिवस को भव्य बनाने में जुटे किरोड़ी मीणा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे ‘मीणा हाईकोर्ट’: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे ‘मीणा हाईकोर्ट’, 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाले आयोजन की तैयारियों का ले रहे जायजा, आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया डॉ. किरोड़ी मीणा ने, इस बार ‘मीणा हाइकोर्ट’ में होगा आदिवासी महाकुंभ, आयोजन के कर्ताधर्ता हैं किरोड़ी लाल मीणा, आदिवासी दंगल सहित सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, आमागढ़ विवाद में किरोड़ी मीणा की जीत के बाद इस आयोजन का बढ़ गया है महत्व, आमागढ़ प्रकरण के बाद समाज में एकजुटता दिखाने के लिए आयोजन का बढ़ा महत्व, दौसा जिले के नांगल राजावतान में प्यारीवास स्थित ‘मीणा हाइकोर्ट’ में 9 अगस्त को होगा विश्व आदिवासी दिवस, मीणा समाज की ओर से यहां दूसरी बार आदिवासी दिवस पर हो रहा है बड़ा आयोजन, इससे पहले 2 साल पहले 2019 में सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की पहल पर ही पहली बार हुआ था बड़ा आयोजन, पिछली बार कोविड प्रोटोकॉल के चलते नहीं हो पाया था भव्य आयोजन, लेकिन इस बार किरोड़ी मीणा नहीं छोड़ेंगे कोई कसर
6 Aug 2021
Read More »

मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ के लगातार लटकने पर बीजेपी का तंज- ‘ये ही है गहलोत साहब का स्टाइल’: कांग्रेस में मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर चल रही रस्साकशी पर बीजेपी की चुटकी, बीजेपी प्रवक्ता रामलाल शर्मा का बयान- ‘प्रदेश के कई विधायक आशा लगाए बैठे हैं कि जल्द ही होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, उन्हें मंत्री बनने का मिलेगा मौका, कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस उम्मीद में हैं बैठे कि बोर्ड और निगमों में भी उन्हें मिल जाएगी जगह, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यशैली है कुछ ऐसी पहले अब 6 जिलों में करवाएंगे पंचायत चुनाव, उसके बाद फिर होगा विधानसभा का सत्र, फिर बाकि बचे 6 जिलों में होंगे पंचायत चुनाव’, तंज कसते हुए विधायक रामलाल शर्मा ने कहा- ‘गहलोत सरकार की मंशा केवल अपना कार्यकाल करना है पूरा, कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्द्वंद को सरकार नहीं करता चाहती खत्म नहीं, ना ही जनता की समस्याओं का समाधान करने की है सरकार की मंशा’ रामलाल शर्मा ने कहा- ‘इन सब का खामियाजा भुगत रही है प्रदेश की जनता, प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी भी कलम बंद करके आराम से बैठे हैं कुर्सियों पर, अधिकारी किसी भी तरह से निर्णय लेने में नहीं है सक्षम’
6 Aug 2021
Read More »

‘केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था की धुरी को कमजोर करने का किया है दुस्साहस’- पायलट: तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान दिल्ली सीमाओं पर है आंदोलनरत, किसान आंदोलन के समर्थन एवं तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ सचिन पायलट ने ट्वीट कर साधा निशाना, कहा- ‘केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कानूनों के माध्यम से भारतीय अर्थव्यवस्था की धुरी कृषि व किसान को कमजोर करने का किया है दुस्साहस, पिछले 8 महीनों से अपने हक के लिए सड़कों पर आंदोलित किसान की आवाज को दबाना चाहती है सरकार, लेकिन आज पूरा देश खड़ा है इस संघर्ष मे किसानों के साथ’, इससे पहले आज सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता जंतर मंतर पर चल रही ‘किसान संसद’ में हुए थे शामिल
6 Aug 2021
Read More »

राजस्थान फ़ोन टैपिंग मामले में CM के OSD लोकेश शर्मा की याचिका पर टली सुनवाई: राजस्थान में सियासी संकट के दौरान उठे फोन टेपिंग प्रकरण में आज दिल्ली हाईकोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई टली, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा की याचिका पर होनी थी आज सुनवाई, जस्टिस एस प्रसाद की कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई में दोनों पक्षो के अधिवक्ता महेश जेठमलानी और सिद्धार्थ लूथरा रहे कोर्ट में मौजूद, लोकेश शर्मा ने अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की उठाई थी मांग, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग प्रकरण में दिल्ली में CM के OSD लोकेश शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR
6 Aug 2021
Read More »


