



Day: July 30, 2021



दिल्ली में लालू-बिहार में तेजस्वी ‘एक्टिव’, नीतीश से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना की उठाई मांग: बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके दफ्तर में जाकर की मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष के साथ उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव और महागठबंधन के और भी कई नेता थे मौजूद, जातीय जनगणना के मसले पर सीएम को केंद्र सरकार के सामने आवाज उठाने की रखी मांग, तेजस्वी ने कहा- ‘मुख्यमंत्री यह बात पहुंचाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक’ इस मसले पर राजद और जदयू दोनों ही दलों की राय है लगभग एक जैसी, दोनों ही दलों ने जाति आधारित जनगणना के लिए उठाई है आवाज, तेजस्वी ने कहा- ‘अगर केंद्र सरकार जाति आधारित जनगणना नहीं कराती है तो राज्य सरकार को अपने खर्चे पर करवाई ऐसा, जदयू भी जनगणना में जाति का कालम शामिल करने की कर रही है मांग, जाति आधारित जनगणना कराने पर भाजपा का रूख जदयू और राजद से है अलग, लेकिन इसको लेकर नहीं आया है कोई बयान, इधर दिल्ली में लालू प्रसाद यादव भी हैं सक्रिय, हालही में लालू पहुंचे थे संसद, वहीं शरद पवार ने की थी लालू से मुलाकात
30 Jul 2021
Read More »

सांसद दीयाकुमारी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बोलीं- ‘पीएम से मिलना मेरे लिए गर्व की बात’: राजसमंद सांसद दीयाकुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, कोरोनाकाल में किए कार्यों के लिए जताया आभार, राजसमंद संसदीय क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर रखी अपनी बात, संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री से मिलने पहुंची सांसद दीयाकुमारी ने कहा- ‘पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए है गर्व की बात’ सांसद दीयाकुमारी ने केवड़िया गुजरात में बन रहे पूर्व राज परिवारों के म्यूजियम में सदस्य के तौर पर नामित करने और मार्गदर्शन के लिए जताया आभार, दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री को सेवा ही संगठन के तहत किए गए कार्यों की पुस्तिका भी की भेंट, सांसद दीया ने कहा- मावली मारवाड़ ब्रॉडगेज नहीं होने की वजह से पिछड़ रहा है पूरा क्षेत्र ,जबकि यात्री भार और मालभाड़े में नहीं है कोई कमी, सामरिक दृष्टि से भी यह यह लाइन है अति महत्वपूर्ण, दीया कुमारी ने मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन की कार्रवाई को दो फेज में करवाने का किया आग्रह, साथ ही देवगढ़ से बर सर्वे को गति प्रदान करने और बर-बिलाड़ा तथा पुष्कर-मेड़ता नई रेलवे लाइन को लेकर भी रखी अपनी मांग, दीयाकुमारी ने प्रताप सर्किट पर कहा- ‘महाराणा प्रताप पूरे राष्ट्र की है धरोहर, ऐसे में उनकी जन्म स्थली और कर्म स्थली में प्रताप सर्किट योजना का किया जाना चाहिए शुभारंभ’,
30 Jul 2021
Read More »


‘मंत्री नहीं उठाते फोन’- माकन के सामने आया पार्टी पदाधिकारियों का दर्द, बोले- ‘हमारी सरकार में हमारे ही नहीं हो रहे काम’: पीसीसी में माकन के सामने पदाधिकारियों ने दर्द किया बयां, माकन के सामने कई पदाधिकारियों ने खुलकर मंत्रियों की मनमानी और पदाधिकारियों की उपेक्षा की दी जानकारी, विधानसभा चुनाव हारे हुए उम्मीदवारों के काम नहीं होने, मंत्रियों के फोन नहीं उठाने और बीजेपी के लोगों को राजनीतिक नियुक्तियां देने पर उठाए सवाल, पायलट समर्थक राजेंद्र चौधरी और वेद सोलंकी ने कहा- ‘जिन 100 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार हैं हारे हुए, उनसे चर्चा किए बिना फीडबैक कैसे हुआ पूरा, उनकी भी लेनी चाहिए राय, विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को अजय माकन ने फीडबैक की बात सार्वजनिक करने पर टोकते हुए कहा कि इस मुद्दे पर हमारी व्यक्तिगत हुई थी बात, आपने बाहर जाकर उसे कर दिया सार्वजनिक, पीसीसी उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की कोरोना काल में फोन नहीं उठाने को लेकर की शिकायत, चौधरी ने कहा- बाद में प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को बताई दिक्कत, उनके हस्तक्षेप से बदला प्रावधान, नहीं तो हमारी पार्टी की भद्द पिटनी थी तय, प्रदेश सचिव महेंद्र गुर्जर और शोभा सोलंकी ने कांग्रेस का राज होने के बावजूद काम नहीं होने पर उठाए सवाल, नसीराबाद से विधायक रह चुके महेंद्र गुर्जर ने कहा- ‘हमारे कहने से सरकार में नहीं हो रहे हैं कोई काम’, प्रदेश सचिव शोभा सोलंकी ने कहा- ‘हमारे कहने से नहीं हो रहे हैं ट्रांसफर-पोस्टिंग, विकास के कामों में भी हमारी नहीं मानी जाती है बात’, एक पदाधिकारी ने सरकार से पेट्रोल डीजल पर वैट करने की रखी मांग, इस पर अजय माकन ने हस्तक्षेप करते हुए कहा- ‘राज्य सरकार के पास राजस्व का नहीं है कोई जरिया’ हमारी मांग है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए’, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया ने कहा- ‘हम पदाधिकारी ग्राउंड पर असहाय करते हैं महसूस, प्रदेश पदाधिकारी तो बना दिए, लेकिन न जिलाध्यक्ष बनाए और न ब्लॉक अध्यक्ष, इससे संगठन का काम पड़ा है ठप’,
30 Jul 2021
Read More »


किरोड़ी का बयान- 1 अगस्त को आउंगा और समाज का ध्वज लहराउंगा, रामकेश बोले- हिम्मत है तो आके दिखाए: और गहराता जा रहा है आमागढ़ ध्वज का विवाद, मीणा समाज के दो क्षत्रप आमने-सामने, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा ने एक दूसरे को दी चुनौती, रामकेश ने फेसबुक लाइव में खुली चुनौती देते हुए कहा- एक अगस्त को आमागढ़ में जिसने भी फहराया भगवा झंडा, वो कितना मजा चखकर जाएगा इसका अंदाजा किसी को नहीं’, इधर राज्यसभा सांसद ने भी आज जयपुर में निकाली रैली, किरोड़ी बोले- एक अगस्त को खुद जाऊंगा और समाज का ध्वज लहराकर आऊंगा, पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर भी समर्थक हैं आमने-सामने, अब 1 अगस्त को अगर दोनों पक्ष पहुंचते हैं तो पुलिस को करनी पड़ सकती है मशक्कत, हालांकि एहतियातन पुलिस ने इस दुर्ग पर जाने वालों पर लगा दी है रोक
30 Jul 2021
Read More »


मेघवाल पर किसानों का हमला, राठौड़ बोले- ‘साजिश के तहत हो रहे बीजेपी नेताओं पर हमले, कानून व्यवस्था बेहद चिंताजनक’: भाजपा sc मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर किसानों के हमले के मामले में राठौड़ का बयान- भाजपा SC मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल पर हुए जानलेवा हमले की करता हूं कड़ी भर्त्सना, कांग्रेस राज में सुनियोजित साजिश के तहत राजस्थान बीजेपी के नेताओं को निशाना बनाकर उन पर करवाया जा रहा है हमला, जो की है दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र में ऐसी घटनाओं का नहीं है कोई’, राजेन्द्र राठौड़ ने राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा- ‘राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति है बेहद चिंताजनक, श्रीगंगानगर में भाजपा का कार्यक्रम था पूर्व निर्धारित, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की नाकामी का आलम यह रहा कि असामाजिक तत्वों ने दलित नेता कैलाश मेघवाल पर जानलेवा हमला कर दिया और बनी रही पुलिस मूकदर्शक’, किसान संगठनों के लोगों ने मेघवाल पर आज श्रीगंगानगर पर किया है हमला, मारपीट कर मेघवाल के फाड़ दिए कपड़े, इससे पहले भी बीजेपी नेता प्रेम सिंह बाजौर पर हुआ था ऐसा ही हमला
30 Jul 2021
Read More »


