



Day: July 30, 2021


मोदी सरकार संसद में गतिरोध को लेकर चिंतित, विपक्ष के नेताओं बात करेंगे राजनाथ सिंह: जासूसी कांड, किसान आंदोलन सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, सरकार और विपक्ष में बना हुआ है गतिरोध, संसद में गतिरोध खत्म करने की कोशिश में मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं से बात करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही चल सके इसके लिए करेंगे बात, मानसून सत्र में अब तक लगातार होता रहा है हंगामा, इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू जता चुके है नाराजगी
30 Jul 2021
Read More »

भाजपा SC मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष को किसान संगठन के लोगों ने घेरा, कृषि कानून के विरोध में फाड़े कपड़े: श्रीगंगानगर में बीजेपी कार्यकर्ता और किसान संगठन आमने-सामने, किसानों के गुस्से का शिकार हुए एक और बीजेपी नेता, श्रीगंगानगर के महाराजा गंगासिंह चौक की घटना बीजेपी के sc मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को किसानों ने घेरा, किसान संगठनों ने बीजेपी नेता को दिखा काले झंडे, मेघवाल के साथ मारपीट कर फाड़े कपड़े, बीजेपी के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे थे मेघवाल, पास ही दिया जा रहा था किसान संगठनों का धरना, इस बीच बीजेपी कार्यकर्ता और किसान संगठन के लोग हुए आमने-सामने, बीजेपी sc मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ही मारपीट, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव, नहीं मानने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, केन्द्रीय कृषि कानूनों के विरोध किसान कर रहे थे प्रदर्शन, बीजेपी के नेताओं ने की हमले की निंदा, बोले किसान के भेष में आए गुंडे, हालही में बीजेपी नेता प्रेम सिंह बाजौर के साथ भी हुई थी ऐसी ही घटना
30 Jul 2021
Read More »

आमागढ़ सहित मीणा समाज की धरोहरों के लिए सड़क पर किरोड़ी मीणा, रैली लेकर पहुंच रहे हैं कमिश्नरेट: आमागढ़ मामले में सियासत तेज, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा उतरे सड़क पर, बुलेट बाइक पर सवार हैं किरोड़ी लाल मीणा, सूरज मैदान से रैली लेकर पहुंच रहे कमिशनरेट, आमागढ़ और बाकी आदिवासी धरोहरों को बचाने के लेकर थी सूरज मैदान में सभा, बड़ी संख्या में लोग हैं किरोड़ी लाल मीणा के साथ, मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहर सुरक्षित करने की मांग
30 Jul 2021
Read More »

पायलट की राजस्थान की भूमिका पर बोले माकन- ‘किसी को नहीं हो कोई शक या संशय, आलाकमान का फैसला होगा सभी को मंजूर’: ‘रायशुमारी’ पूरी करने के बाद प्रदेश प्रभारी अजय मानक का बयान- ‘किसी को लेकर नहीं है कोई शक या संशय, सभी ने कह दिया है कि जो आलाकमान फैसला करेगा मंजूर होगा, सचिन पायलट ने भी कहा है यहीं की आलाकमान का फैसला मानेंगे’, पायलट की राजस्थान की भूमिका पर बोल रहे थे माकन, बोले- ‘आलाकमान जो भी भूमिका तय करेगा वो सचिन पायलट को भी होगी मंजूर’, वहीं राजनीतिक नियुक्तियों, जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों पर बोले माकन- ‘रायशुमारी में भी सभी से ली गई है राय, पार्टी में भी निरंतर चल रही है चर्चा, और जल्द ही अच्छे लोगों की कर दी जाएगी नियुक्ति’
30 Jul 2021
Read More »

‘रायशुमारी’ से गद्गद् माकन बोले- ‘मंत्रियों ने आगे आकर कहा संगठन के लिए करना है काम, गहलोत सरकार का काम जोरदार’: ‘रायशुमारी’ पूरी करने के बाद कांग्रेस प्रभारी अजय माकन का बड़ा बयान- ‘विधायकों और पदाधिकारियों से बात कर मिली दोहरी खुशी, मुझे खुशी है हर विधायक ने कही ये बात, गहलोत सरकार के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास के कार्य, हर क्षेत्र में हुए हैं जोरदार काम, हमारे गहलोत साहब की सरकार से लगभग सभी विधायक हैं संतुष्ट, विधायकों के बाद कार्यकारिणी के लोगों ने भी दोहराई यही बात’, माकन ने कहा अब कांग्रेस कार्यकारिणी ने किया है तय गहलोत सरकार के कामों को पहुंचाया जाए जन-जन तक, वहीं माकन ने कहा- कई मंत्रियों ने जताई है इच्छा, मंत्री पद छोड़ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने को तैयार हैं कई मंत्री, ये सुखद है की यहां लोग संगठन के लिए काम करने के लिए हैं तैयार, सभी ने दोहराया का इस बार फिर से बनानी है राजस्थान में कांग्रेस की सरकार, अजय माकन खुद भी एक बार केन्द्रीय मंत्री का पद छोड़ पार्टी में बने थे जनरल सैक्रेट्री, अब माकन के मंत्रियों पर दिए बयान के बाद ये तय माना जा रहा है कि मंत्रियों की होनी है छुट्टी, मंत्रियों मंत्रिमंडल से हटाकर पार्टी में दी जा सकती है अहम जिम्मेदारियां
30 Jul 2021
Read More »

‘मैं ही दिल्ली हूं’- अजय माकन बोले दिल्ली में निर्णयों के सवाल पर, अब सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर: पीसीसी में पार्टी पदाधिकारियों से संवाद के बाद मीडिया से रूबरू हुए अजय माकन, माकन से पत्रकारों ने पूछा सवाल, दिल्ली में कब लिए जाएंगे निर्णय, इस पर माकन ने कहा- ‘मैं ही दिल्ली हूं’, अब माकन के बयान के निकाले जा रहे हैं कई मायने, वहीं पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत को लेकर बोले माकन- पार्टी पदाधिकारियों से किया गया संवाद, कैसे 2023 में बने सरकार इस बात को लेकर हुआ मंथन, सत्ता और संगठन में कैसे हो समन्वय इस पर हुआ मंथन, ताकि फिर से रिपीट की जा सके राजस्थान में कांग्रेस की सरकार
30 Jul 2021
Read More »

RAS इंटरव्यू मामले में माकन का बयान- ‘पूरी पार्टी खड़ी है डोटासरा के साथ, निगम मामले में हो संघ प्रचारक निंबाराम की गिरफ्तारी’ : प्रदेश प्रभारी अजय माकन का पार्टी पदाधिकारियों से संवाद पूरा, पीसीसी में पदाधिकारियों से संवाद के बाद माकन का बड़ा बयान- ‘पीसीसी चीफ डोटासरा के साथ खड़ी है पूरी पार्टी, डोटासरा पर लगाए जा रहे हैं अनर्गल आरोप’, अजय माकन ने बताया कि पीसीसी कार्यकारिणी में रखा गया प्रस्ताव, रामलाल जाट ने रखा प्रस्ताव, RSS प्रचारक निंबाराम को जल्द से जल्द किया जाए गिरफ्तार, ताकि मामले का हो सकते खुलासा’, सफाई कंपनी बीवीजी कंपनी और निगम की डील में 20 करोड़ के कमीशन के मामले ACB ने की थी कार्रवाई, मामले में संघ प्रचारक निंबाराम का नाम आया था सामने, इससे पहले डोटासरा भी कह चुके हैं मामले में जल्द हो कार्रवाई, वहीं RAS इंटरव्यू में अपने परिवार को अपने पद का दुरुपयोग कर लाभ पहुंचाने का आरोप लगा है पीसीसी चीफ डोटासरा पर, इस मामले को लेकर डोटासरा पर हमलावर है बीजेपी, वहीं अजमेर कोर्ट ने भी पुलिस से मामले में 31 तक जवाब है मांगा
30 Jul 2021
Read More »

माकन की ‘रायशुमारी’ पर पायलट कैंप के विधायक सोलंकी का बड़ा बयान- ‘जरुरत पड़ी तो छक्का भी मारा जाएगा’: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी माकन का पीसीसी में पदाधिकारियों से संवाद, पीसीसी पहुंचे पायलट कैंप के विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का बड़ा बयान- जरुरत पड़ी तो छक्का भी जाएगा मारा, अभी कम रन की है जरुरत इसलिए आराम से कर रहे हैं इंतजार, हमारी बात जा रही है सुनी, तभी तो हारे हुए प्रत्याशियों को है बुलाया गया, विधायकों के बाद अब पार्टी पदाधिकारियों की हो रही है बात’, कल रात मुख्यमंत्री निवास पर हुए डिनर में नहीं आने पर बोले वेद प्रकाश सोलंकी, ‘चाकसू विधानसभा क्षेत्र में था जरूरी कार्यक्रम’, आज मुख्यमंत्री निवास में पार्टी पदाधिकारियों के लंच पर बोले, ‘प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में आज जाएंगे लंच में, गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में अच्छा हो रहा है काम, आगे भी होता रहेगा’, रायुशामारी के परिणाम पर सोलंकी बोले- ‘मंथन तो हुआ है, अब इससे अमृत निकलता है या हलाहल, निकलने तो फिर देखते हैं…’
30 Jul 2021
Read More »

पैगासस जासूसी मामले में सबसे बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्ते होगी मामले की सुनवाई: पैगासस जासूसी मामले में सबसे बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए हुआ तैयार, पैगासस पर अगले हफ्ते होगी सुनवाई, पैगासस जासूसी कांड के उजागर होने के बाद से मचा है हड़कंप, विपक्ष भी है मोदी सरकार पर हमलावर, संसद में लगातार की जा रही है मामले की जांच की मांग, विपक्ष लगातार कर रहा था सुप्रीम कोर्ट के अंडर हो मामले की जांच, अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए हो गया है तैयार
30 Jul 2021
Read More »


