Day: July 29, 2021

'रायशुमारी' के बीच पायलट का मोदी सरकार पर निशाना

‘रायशुमारी’ के बीच पायलट का मोदी सरकार पर निशाना- ‘जनता के सवालों पर मुंह छिपाते फिर रहे भाजपा वाले’: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का मोदी सरकार पर सीधा हमला, पायलट का बयान- ‘असत्य व अनीति के कुचक्र मे फंस चुकी केंद्र सरकार, जनता के सवालों से बचने के लिए सड़क से संसद तक मुंह छिपाते फिर रहे भाजपा नेता, देश व नागरिकों से जुड़े हर विषय पर केंद्र सरकार की जवाबदेही होनी चाहिए तय, इसके लिए कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी मजबूती से’, राजस्थान कांग्रेस विधायकों की रायशुमारी के बीच सचिन पायलट लगातार केन्द्र सरकार पर हैं हमलावर, संसद में मोदी सरकार के जवाब नहीं देने पर पायलट ने किया हमला

Read More »
पायलट कैंप के विधायकों ने की डोटासरा की तारीफ

पीसीसी चीफ डोटासरा को मिला पायलट कैंप का सहारा, माकन के सामने की डोटासरा के काम की तारीफ: RAS मामले में लगातार घिरते जा रहे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पिछले कई दिनों से हैं बीजेपी के निशाने पर, सोशल मीडिया पर तो जमकर किया जा रहे ट्रोल, अब डोटासरा को मिला पायलट कैंप का साथ, पायलट कैंप के विधायक मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया ने डोटासरा के कामकाज को सराहा, प्रदेश प्रभारी अजय माकन के सामने की डोटासरा की तारीफ, दोनों नेताओं ने की पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री के कामकाज की तारीफ, राजनीतिक जानकार ने टिप्पणी की है हताश और परेशान डोटासरा जब अकेले पड़ने लगे थे इस दौर में गहलोत कैम्प ने भी उनका बचाव नहीं किया तो अब सचिन पायलट कैंप के विधायकों ने उन्हें दिया है सहारा, इससे पहले 27 जुलाई को भी पायलट कैम्प के पांच विधायक मिले थे डोटासरा से, पायलट कैंप के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, मुरारी लाल मीणा, मुकेश भाकर, राकेश पारीक सुरेश मोदी ने की थी डोटासरा से मुलाकात, कहा था कि RAS मामले को दिया जा रहा है बेवजह तूल, RSS और भाजपा द्वारा गोविंद सिंह डोटासरा पर RAS भर्ती को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगा कर ध्यान भटकाया जा रहा है मुख्य मुद्दों से, कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता खड़ा है गोविंद सिंह डोटासरा जी के साथ

Read More »
अचानक सचिवालय में धरने पर बैठे किरोड़ी मीणा

अचानक सचिवालय में धरने पर बैठे किरोड़ी मीणा, आमागढ़ मामले में कार्रवाई की मांग: आमागढ़ मामला पर सियासत तेज, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सचिवालय में गांधी प्रतिमा के सामने बैठे धरने पर, किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे थे मुख्य सचिव निरंजन आर्य से मिलने, आमागढ़ मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपने पहुंचे थे ज्ञापन, लेकिन अचानक मीटिंग छोड़कर धरने पर बैठे किरोड़ी, जयपुर और उसके आसपास आदिवासी मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाए जाने और धार्मिक भावनाओं को भड़काकर समाज में विद्वेष फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की थी मांग, किरोड़ी मीणा के साथ है एक प्रतिनिधिमंडल,कुछ दस्तावेज भी साथ लाए हैं किरोड़ी मीणा, इस मसले को लेकर काफी दिनों से हो रहा है बवाल

Read More »
आमागढ़ मामले में आगे आए 'बाबा'

मुख्य सचिव से मिलने पहुंचे किरोड़ी मीणा, आमागढ़ मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग: आमागढ़ किले से भगवा ध्वज हटाने का प्रकरण, राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे सचिवालय, मुख्य सचिव निरंजन आर्य से कर रहे मुलाकात, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन, जयपुर और उसके आसपास आदिवासी मीणा समाज की ऐतिहासिक धरोहरों को बचाए जाने और धार्मिक भावनाओं को भड़काकर समाज में विद्वेष फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की मांग, किरोड़ी मीणा के साथ पहुंचा है एक प्रतिनिधिमंडल, कुछ दस्तावेज भी साथ लाए हैं किरोड़ी मीणा, इस मसले को लेकर काफी दिनों से हो रहा है बवाल

Read More »
पायलट कैंप के युवा तुर्कों की मांग

पायलट कैंप के युवा तुर्कों की मांग- ‘मंत्रिमंडल का हो पुनर्गठन, युवाओं सहित सभी वर्गों को लाया जाए आगे’: पायलट कैंप के विधायक मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया ने की मंत्रिमंडल पुनर्गठन की मांग, नागौर के विधायकों से प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने किया संवाद, पायलट कैंप के विधायक मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया ने फीडबैक में दिया सुझाव- ‘गहलोत सरकार के कुछ मंत्रियों की कार्यशैली सही नहीं, तथ्यों के साथ मंत्रियों के खिलाफ की शिकायत, SC-ST OBC और मुस्लिम वर्ग का होना चाहिए पर्याप्त समावेश, दोनों युवा तुर्कों ने माकन को दिए कई अहम सुझाव सरकार और संगठन को लेकर, सरकार में युवा नेताओं को आगे लाने की रखी मांग, सूत्रों की माने तो माकन की रायशुमारी में पायलट कैम्प के विधायक भाकर और गावड़िया ने की गोविंद डोटासरा की तारीफ, कुछ दिन पहले भाकर समेत कुछ विधायकों ने डोटासरा की भी थी मुलाकात

Read More »
राठौड़ के निशाने पर कांग्रेस की 'रायशुमारी'(FILE PHOTO)

राठौड़ के निशाने पर कांग्रेस की ‘रायशुमारी’, बोले- लोकतंत्र के पवित्र मंदिर विधानसभा में कांग्रेस ने बनाया अस्थाई कार्यालय: कांग्रेस विधायकों को वन-टू-वन संवाद पर बीजेपी का निशाना, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का बयान- दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र के पवित्र मंदिर ‘राजस्थान विधानसभा’ को कांग्रेस ने मंत्री-विधायकों से रायशुमारी के नाम पर बना रखा है अपना अस्थायी कार्यालय, अंदर-अंदर कड़ाही में गुड़ तो पग रहा है लेकिन कांग्रेस में जारी अंतर्कलह है जगजाहिर, मंत्रियों-विधायकों से वन टू वन संवाद करने की बजाय प्रदेश की जनता से संवाद स्थापित कर उनके दुःख-दर्द को समझा जाता, उनकी समस्याओं पर चर्चा कर उसे सुलझाया जाता तो होता बेहतर, प्रदेश बीजेपी की नेता कांग्रेस की रायशुमारी पर है हमलावर, रायशुमारी का यह कार्यक्रम विधानसभा में करवाने पर बीजेपी ने उठाए हैं सवाल, एक पार्टी का एक संवाद कार्यक्रम विधानसभा में करवाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी उठाए जा रहे हैं सवाल

Read More »
मंत्रियों को हटाए जाने की खबरों पर रघु शर्मा का बड़ा बयान(file photo)

मंत्रियों को हटाए जाने की खबरों पर रघु शर्मा का बड़ा बयान- ‘अखबारों में सुनियोजित तरीके से छपवाईं जा रही हैं खबरें’: प्रदेश प्रभारी अजय माकन के विधायकों से वन-टू-वन संवाद का दूसरा दिन, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से भी माकन ने की बात, संवाद के बाद मीडिया से बोले रघु शर्मा- ‘जो दिखता है वो होता नहीं, जो होता है वो दिखता नहीं, अखबार और चैनल की खबरें देखकर राजी होना चाहते उनको मुबारक, अखबारों में सुनियोजित तरीके से छपवाई जा रही हैं खबरें, संवाद कार्यक्रम में मंत्रियों की शिकायत की बातें बिल्कुल निराधार, डोटासरा, धारीवाल कल्ला और मैंने किया है अच्छा काम,मेरे खिलाफ नहीं टिकेगा कोई भी प्रोपेगेंडा, मैं कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं कह रहा हूं’, रघु शर्मा ने मंत्रियों को हटाए जाने की बात का किया खंडन, दरअसल आज सभी अखबारों ने बनाई है सुर्खियां, विधायकों ने माकन से की है मंत्रियों की शिकायत, इस पर बरसे रघु शर्मा, हालांकि ये भी सही है कि होगा वहीं जो आलाकमान चाहेगा

Read More »