



Day: July 29, 2021







17 घंटे के महामंथन से निकलेगा ‘अमृत’, तय समय से डेढ़ घंटे पहले ही निपटाया माकन ने अपना काम: 17 घंटे में ‘रायशुमारी’ पूरी और गहलोत सरकार का ‘भविष्य’ आईपैड में कैद, प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने 2 दिन की रायशुमारी, करीब 17 घंटे चली माकन की विधायकों से रायशुमारी, माकन ने 32 जिलों के 115 विधायकों की सुनी ‘मन की बात’, कांग्रेस सहित 13 निर्दलीय विधायकों की भी जानी राय, मंत्री (विधायक) को दिया गया सबसे ज्यादा समय , विधायकों से रायशुमारी अब खत्म, अब आज मुख्यमंत्री आवास पर सभी का डिनर, समय से पहले पूरी कर ली गई रायशुमारी, तय समय से डेढ़ घंटा पहले कवायद की पूरी, सीएम गहलोत, टोंक विधायक सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा विधायक दिव्या मदेरणा नहीं पहुंचीं वन-टू-वन संवाद में, सीएम गहलोत, पायलट, डोटासरा और जोशी से तो पहले ही माकन कर चुके हैं चर्चा, विधायक दिव्या मदेरणा पिता के स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंची रायशुमारी में, इनके अलावा सभी विधायक पहुंचे रायशुमारी में, अब प्रभारी अजय माकन कल करेंगे संगठन की रायशुमारी, पीसीसी में पदाधिकारियों से करेंगे रायशुमारी, कुल 45 नेताओं को बुलाया गया कल के संवाद में, अब पायलट कैंप की मांग पर विधायकों की हो चुकी है रायशुमारी, कल पीसीसी पदाधिकारियों की भी हो जाएगी रायशुमारी, अब इस पूरी कवायद की रिपोर्ट सौंपी जाएगी आलाकमान को, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चलता है गहलोत का ‘जादू’ या सचिन का ‘बल्ला’!
29 Jul 2021
Read More »

8 साल बाद संसद पहुंचे लालू यादव ने मोदी सरकार पर साधा जमकर निशाना, कहा- बहुत पीछे चला गया देश: चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इन दिनों जमानत पर चल रहे हैं बाहर, वहीं कई सालों के बाद आज संसद पहुंचे आरजेडी प्रमुख लालू यादव, संसद पहुंचते ही लालू यादव पहले वहां पर घूमे और परिसर में मौजूद लोगों से की बातचीत, इससे पहले 2013 में आखिरी बार संसद आए थे लालू यादव, जेल से बाहर आने के बाद आज पहली बार मीडिया से भी मुखातिब हुए लालू प्रसाद यादव, कहा- ‘हर क्षेत्र में पिछड़ते जा रहे बिहार को पटरी पर लाना होगा मुश्किल, हाल ही में बिहार विधानसभा में सारे विधायकों को अंदर बंद करके पुलिस वालों ने पीटा, ऐसा कभी नहीं हुआ है पहले, राज्य में जातीय जनगणना होनी चाहिए और मैं हमेशा ही उठाता रहा हूं इस बात को,’ देश के मौजूदा हालातों पर बोलते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा- ‘देश बहुत पीछे चला गया है और पिछड़ता जा रहा है हर क्षेत्र में, देश को वापस पटरी पर लाने के लिए भी होगी बहुत मुश्किल और इसमें न जाने लग जाएंगे साल,’ कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने संसद पहुंचे थे लालू प्रसाद यादव
29 Jul 2021
Read More »

सत्ता के बाद संगठन पदाधिकारियों की क्लास, हारे प्रत्याशियों से भी चर्चा कर सकते हैं माकन: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन द्वार विधायकों की रायशुमारी का दूसरा और आखिरी दिन आज, अब कल भी जारी रहेगी रायशुमारी, लेकिन कल विधानसभा नहीं PCC में होगी रायशुमारी, कल सुबह 9:30 बजे शुरू होगा रायशुमारी का कार्यक्रम, पीसीसी में पार्टी पदाधिकारियों से सत्ता और संगठन के कामकाज को लेकर लेंगे फीडबैक, जिलों के प्रभारी पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के नामों को लेकर करेंगे चर्चा, हारे हुए प्रत्याशी से रायशुमारी की चर्चा, पहले से तय नहीं था PCC का संवाद कार्यक्रम, अचानक अब पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत का बना कार्यक्रम, क्या सरकार के साथ-साथ संगठन के कामकाज की भी होने जा रही है रायशुमारी, सत्ता और संगठन की रायशुमारी की रिपोर्ट भेजी जाएगी कांग्रेस आलाकमान को, रायशुमारी के ‘समुद्र मंथन’ से निकलने वाले ‘अमृत’ पर रहेगी पूरी कांग्रेस की नजर, क्या पंजाब के बाद राजस्थान में भी लिए जाएंगे कड़े फैसले?
29 Jul 2021
Read More »



