Day: July 29, 2021

सुप्रीम कोर्ट ले पेगासस मामले पर स्वतः संज्ञान

‘सुप्रीम कोर्ट ले पेगासस मामले पर स्वतः संज्ञान, ताकि सच्चाई आ सके सबके सामने’- मायावती: पेगासस जासूसी कांड को लेकर चहु ओर से घिरी केंद्र सरकार, संसद में चल रहे मानसून सत्र के दौरान पेगासस मामले पर चर्चा ना होने से विपक्ष कर रहा है जोरदार हंगामा, इस पुरे मामले को लेकर उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने की सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील, कहा- ‘पेगासस जासूसी काण्ड काफी गरमा रहा है, फिर भी केन्द्र इस मुद्दे की जाँच कराने को नहीं है तैयार, BSP माननीय सुप्रीम कोर्ट से करती है अनुरोध कि इस मामले में संज्ञान लेकर अपनी निगरानी में कराए इसकी जांच, ताकि इस पुरे मामले की सच्चाई आ सके जनता के सामने’

Read More »
माकन की विधायकों से 'रायशुमारी' का आज दूसरा दिन

माकन की विधायकों से ‘रायशुमारी’ का आज दूसरा दिन, आज 52 विधायकों से करेगें संवाद: विधानसभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन का ‘रायशुमारी’ का आज दूसरा दिन, माकन आज बसपा से कांग्रेस में आये विधायकों एवं अन्य विधायकों से करेंगे संवाद, कांग्रेस के टिकट पर हारे कई दिग्गज नेता भी आज कर सकते हैं माकन से मुलाकात, विधानसभा पहुंचे उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने कहा, ‘इस ‘वन टू वन’ संवाद के भविष्य में देखने को मिलेंगे सुखद परिणाम, संवाद का एकमात्र उद्देश्य है कामकाज में सुधार’, राजनीतिक नियुक्तियों एवं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को पहले दिन माकन ने किया था 12 जिलों के 62 विधायकों से ‘वन टू वन’ संवाद, जिनमें कई निर्दलीय विधायक भी थे शामिल, विधायकों से ‘वन टू वन’ संवाद के बाद माकन पहुंचे सीएमआर, हालाँकि कई विधायकों ने जिला प्रभारी एवं मंत्रियों की कार्यशेली पर उठाये थे माकन के सामने सवाल, आज होने वाली राय शुमारी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी विधायकों से करेंगे डिनर पर चर्चा

Read More »