Day: July 17, 2021

img 20210717 wa0203

आरएसएस को लेकर डोटासरा के बयान पर राठौड़ का पलटवार- गलत छत्ते में हाथ डाल रही है कांग्रेस: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दिया बयान, बीवीजी की डील में संघ प्रचारक निंबाराम का नाम आने पर बोले डोटासरा- ‘हमारी सरकार ने तोगड़िया का इलाज किया, आसाराम का इलाज किया, ऐसे ही आरएसएस के भ्रष्ट नेताओं का भी किया जाएगा इलाज,’ डोटासरा के बयान पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का पलटवार- राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित सांस्कृतिक व सेवाभावी संगठन आरएसएस के खिलाफ असत्य, बेबुनियाद व तथ्यों से परे हटकर महज राजनीतिक प्रतिशोध के लिए लगातार बचकाने बयान देना गोविंद सिंह डोटासरा की आदत में हो गया है शुमार, भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए सरकारी मशीनरी का कर रही है बेजा इस्तेमाल, डोटासरा जी पीसीसी मुख्यालय से बैठकर एसीबी के दम पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं जिसमें ना कोई परिवादी है, ना कोई शिकायतकर्ता और ना ही मिला है भ्रष्टाचार का कोई प्रामाणिक आधार, यह पहली बार है जब तथाकथित परिवादी को बिना किसी शिकायत व लेनदेन के कूटरचित फर्जी वीडियो के आधार पर बना दिया गया है अपराधी, कांग्रेस पार्टी अपनी विपरीत विचारधारा वाले संगठनों पर उंगली उठाकर गलत छत्ते में हाथ डालने का कर रही है काम, दिल्ली में बैठे अपने आकाओं के सामने नंबर बढ़ाने के लिए डोटासरा लगातार राष्ट्रवादी संगठन पर साध रहे हैं निशाना, कर रहे हैं अनर्गल बयानबाजी लेकिन उनकी धमकियों से हम डरने वाले नहीं

Read More »
img 20210717 wa0166

भाजपा ने रोहिताश्व शर्मा को निकाला पार्टी से बाहर, अनुशासनहीनता और बयानबाजी बना कारण: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक और पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को बीजेपी ने निकाला पार्टी से बाहर, अनुशासनहीनता और बयानबाजी के चलते 6 साल के लिए निकाला पार्टी से बाहर, हाल ही में मैडम राजे के समर्थन में और अलवर में पार्टी की अनदेखी को लेकर रोहिताश्व शर्मा ने बयानबाज़ी, इस पर रोहिताश्व शर्मा को दिया गया था कारण बताओ नोटिस भी, आज नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ भाजपा संगठन, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी पर भी रोहिताश्व शर्मा ने उठाए थे सवाल, शर्मा के पार्टी से निलंबन के बाद बीजेपी में और ज्यादा बढ़ेगी रार, अब आगे मैडम राजे या उनके समर्थकों की प्रतिक्रिया का सब कर रहे इंतजार

Read More »
img 20210717 wa0165

पंजाब के सियासी बवाल का निकला समाधान, सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कैप्टन की सहमति!: पिछले कई दिनों से जारी पंजाब के सियासी बवाल का आखिर निकला समाधान, सूत्रों की मानें तो नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर बनी सहमति, सिद्धू के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी बात आ रही है सामने, प्रदेश कांग्रेस में जारी बवाल के बीच प्रभारी हरीश रावत ने आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से की मुलाकात, बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा- ‘कैप्टन ने कहा है कि उन्हें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का हर फैसला होगा मंजूर,’ ऐसे में सियासी गलियारों में चली बड़ी चर्चा, एक रात पहले तक सिद्धू को लेकर नाराज बताए जा रहे अमरिंदर ने अचानक सब कैसे कर लिया मंजूर? आखिर रावत दिल्ली से ऐसा क्या संदेश लेकर पहुंचे चंड़ीगढ़, जिस पर कैप्टन ने दे दी अपनी सहमति? सूत्रों की मानें तो रावत के दिल्ली लौटने के बाद सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने जाने की हो जाएगी घोषणा

Read More »
img 20210717 wa0155

पवार-मोदी की मुलाकात के बाद आया मलिक का बड़ा बयान- ‘NCP-BJP का एक साथ आना असंभव’: NCP प्रमुख शरद पवार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात ने बढ़ाई महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी तपिश, शरद पवार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच करीब एक घण्टे चली मुलाकात, राजनीति के दोनों दिग्गजों के बीच अचानक हुई इस मुलाकात ने कई सियासी अटकलों को दिया जन्म, इसी कड़ी में दोनों पार्टियों के एकसाथ आने के भी लगाए जा रहे थे कयास, लेकिन महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने किया ऐसी सभी ख़बरों का खंडन, मलिक ने कहा- ‘राजनीति होती है विचारों के आधार पर, संघ के राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रवाद में है ज़मीन आसमान आ अंतर, जिस तरह एक नदी के दो छोर आपस में कभी नहीं मिल सकते, उसी तरह भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक साथ आना है असंभव’

Read More »
RAS परीक्षा पास करने वाले होनहारों को सीएम गहलोत ने दी बधाई

RAS परीक्षा पास करने वाले होनहारों को सीएम गहलोत ने दी बधाई, बोले- ‘इनके संघर्ष की कहानियां युवाओं को करेगी प्रेरित’: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी बधाई, RAS परीक्षा में उत्तीर्ण होनहारों युवाओं को दी शुभकामनाएं, सीएम गहलोत ने किया ट्वीट- ‘RAS परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी अभ्यर्थियों की मेहनत का परिणाम है कि वो प्रदेश और देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में हो सके सफल, मैं इन सभी अभ्यर्थियों को देता हूं बधाई एवं शुभकामनाएं, इनकी सफलता की कहानियां मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सभी तक पहुंच रही हैं और अन्य विद्यार्थियों को कर रही हैं प्रेरित, RAS में चयनित हुए सफाईकर्मी, दिव्यांग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों एवं अन्य विषम परिस्थितियों के बावजूद सफल हुए अभ्यर्थियों को मैं देता हूं विशेष तौर पर बधाई, जिन्होंने तमाम मुश्किल हालातों से लड़कर हासिल किया अपना मुकाम’, इस बार RAS पास अभ्यर्थियों की संघर्ष की कहानियां छाई हुई हैं मीडिया में, खासकर जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली आशा कंडारा बनीं आरएएस अधिकारी, आशा की संघर्ष की दास्तानं कर रही हैं अन्य युवाओं को भी प्रेरित

Read More »