



Day: July 17, 2021


कैप्टन और सिद्धू ‘कलह’ पर गेंद फिर सोनिया के पाले में, रावत का बयान- ‘सोनिया गांधी का जो फैसला होगा वो अमरिंदर को मंजूर’: पंजाब कांग्रेस में विवादों के बीच मुलाकातों का दौर, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मुलाकात, चंडीगढ़ स्थित कैप्टन के फार्म हाउस पर हुई मुलाकात, कैप्टन से मुलाकात के बात रावत का बयान- अमरिंदर सिंह ने फिर कहा कि आलाकमान का फैसला मंजूर होगा, रावत ने मीडिया से कहा कि इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, मुलाकात के बाद अमरिंदर सिंह की ओर से बयान- ‘हरीश रावत से अच्छी रही मुलाकात, सोनिया गांधी का जो फैसला होगा मंजूर, कुछ बातें और चिंताएं हैं वो रावत के मार्फत कांग्रेस अध्यक्ष तक है पहुंचाया’ अमरिंदर से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए रावत, इधर नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ से की मुलाकात, जाखड़ को बताया अपना मार्गदर्शक, सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी की मुलाकात, सरकार मंत्री, सांसद और विधायकों सहित बड़े नेताओं से मिल रहे हैं सिद्धू
17 Jul 2021
Read More »

नाराज अमरिंदर सिंह को मनाने पहुंचे रावत, कैप्टन के फार्म हाउस पर चल रही मीटिंग: पंजाब कांग्रेस में विवादों के बीच मुलाकातों को दौर जारी, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत कर रहे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात, चंडीगढ़ स्थित कैप्टन के फार्म हाउस पर हो रही है मुलाकात, सूत्रों का दावा- अमरिंदर सिंह को मनाने पहुंचे हैं रावत, सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष का पद देने को लेकर है चर्चा, अमरिंदर सिंह ने कल ही पत्र लिखकर इस बात को लेकर जता दी थी नाराजगी, इधर नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ से की मुलाकात, जाखड़ को बताया अपना मार्गदर्शक, सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी की मुलाकात, लगातार बड़े नेताओं से मिल रहे हैं सिद्धू
17 Jul 2021
Read More »

सियासी दिग्गजों की ‘धार्मिक यात्रा’, रामकथा के रसास्वादन के लिए ‘पुष्पक विमान’ में कांग्रेस, भाजपा, निर्दलीय साथ-साथ: राजस्थान की राजनीति की ‘अनूठी तस्वीर’, राजसमंद के नाथद्वारा पहुंचे राजस्थान की राजनीति के धुरंधर, रामकथा का रसास्वादन करने पहुंचे हैं सभी दिग्गज, एक विमान में सवार होकर गए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, मंत्री रघु शर्मा, उदयलाल आंजना, राजेन्द्र यादव, आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा के दिग्गज नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, निर्दलीय विधायक बलजीत यादव, सीएम गहलोत के सिपहसालार धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, रणजीत धनकड़ की तस्वीर वायरल, रामकथा में आस्था की डुबकी लगाने सभी गए जयपुर से एक साथ, नाथद्वारा के राबचा गांव में संत मुरारी बापू कर रहे हैं रामकथा, मिराज ग्रुप की ओर से आयोजित की जा रही है रामकथा, इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे जोरदार कमेंट, सियासी गलियारों में आज केवल इसी तस्वीर की चर्चा
17 Jul 2021
Read More »

पीएम मोदी से मिले शरद पवार, मुलाकात के बाद बोले- शाम पांच बजे तक करें इंतजार: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शरद पवार की मुलाकात, करीब एक घंटे तक दोनों की हुई बातचीत, पवार ने कहा- शाम पांच बजे तक का इंतजार करने के लिए कहा, पवार शाम को इस मुलाकात को लेकर कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान! कल राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल से मिले थे शरद पवार, मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बन रहे नए समीकरण, BMC और विधानसभा के अध्यक्ष का होना है चुनाव, इन सब के बीच हो रही मुलाकातों से महाराष्ट्र में गर्माई राजनीति, इस मुलाकात के निकाले जा रहे हैं कई मायने, मानसून सत्र से पहले पीएम से पवार की मुलाकात है बहुत अहम, देवेन्द्र सिंह फडणवीस भी हैं दिल्ली दौरे पर, लगातार बीजेपी आलाकमान के संपर्क में हैं फडणवीस, फडणवीस ने अमित शाह और नए केन्द्रीय मंत्रियों से भी की मुलाकात, फडणवीस को मोदी कैबिनेट में भी नहीं लिया गया है, इसको देखते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में हो सकते हैं बड़े बदलाव!
17 Jul 2021
Read More »

‘पूनियां खुद को वसुंधरा राजे से बचा ले तो बड़ी बात होगी’, डोटासरा का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पर तंज: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा का बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर बड़ा हमला,-‘ पूनियां जी खुद को वसुंधरा जी से बचा ले तो बड़ी बात होगी’ महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के ‘पैदल मार्च’ के बाद डोटासरा ने मीडिया से की बात- प्रदेश बीजेपी में 7-8 मुख्यमंत्री के हैं दावेदार, राजस्थान के बीजेपी के 25 के 25 सांसद है असफल, मोदी जी के सामने कुछ बोलते नहीं, जनता की आवाज उठाते नहीं और देख रहे हैं मुख्यमंत्री बनने के हसीन सपने, पूनियां जी धार्मिक उन्माद फैलाने के देते रहते हैं बयान, पूनियां जी तो खुद को वसुंधरा राजे से बचा ले तो बड़ी बात होगी’, वहीं नगर निगम और बीवीजी की डील में आरएसएस प्रचारक निंबाराम पर डोटासरा ने कहा- ‘हमारी सरकार ने तोगड़िया का इलाज किया, आसाराम जी का इलाज किया, ऐसे ही आरएसएस के भ्रष्ट नेताओं का भी किया जाएगा इलाज’, डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को लोगों को बता रही है और आगे भी अभियान यूंही चलता रहेगा, लोग अब मोदी जी को टीवी पर देखना नहीं करते हैं पसंद, क्योंकि वो करते हैं खुद के मन की बात, मोदी जी नहीं करते हैं जनता के मन की बात, अब जनता ने ठान लिया है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री है बनाना, जनता अब जल्द ही इनका सूपड़ा साफ करेगी
17 Jul 2021
Read More »

पंजाब में सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात, जाखड़ को बताया ‘मार्गदर्शक’, हरीश रावत भी करेंगे कैप्टन से मुलाकात: पंजाब से कांग्रेस के लिए कई दिनों के बाद आई सुखद तस्वीर, पंजाब कांग्रेस कलह पर बड़ा अपडेट, नवजोत सिंह सिद्धू ने पंचकुला में प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ से की मुलाकात, नवजोत सिंह सिद्धू ने मुलाकात के बाद कहा- जाखड़ मेरे मार्गदर्शक, जाखड़ से मुलाकात के बाद खुश दिखाई दिए सिद्धू, जाखड़ के आवास पर हुई दोनों की मुलाकात, इधर, प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी आज कैप्टन अमरिंदर सिंह से करेंगे मुलाकात, इससे पहले कल अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को लिखा था पत्र, आलाकमान को पंजाब की राजनीति में जबरन दखल न देने की कही थी बात, सिद्धू को लेकर चल रही कवायद पर अमरिंदर ने जताई थी नाराजगी
17 Jul 2021
Read More »

प्रियंका गांधी पहुंचीं लखीमपुर खीरी, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता की शिकार पीड़िता से की मुलाकात: प्रियंका गांधी वाड्रा का ‘मिशन उत्तरप्रदेश’, वाड्रा के निशाने पर यूपी की योगी सरकार, दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी पहुंचीं लखीमपुर खीरी, पंचायत चुनाव में अभद्रता की शिकार पीड़िता से की मुलाकात. ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान पीड़िता की खींची गई थी साड़ी, घटना का वीडियो हुआ था वायरल, इस घटना के बाद संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पसगवां थाना प्रभारी (एसएचओ), चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कर दिया गया था निलंबित, प्रियंका यहां रेप पीड़ित बच्चियों के परिवार से भी करेंगी मुलाकात, लखीमपुर खीरी में बीते दिनों 3 बच्चियों से रेप का मामला आया था सामने, प्रियंका ने दौरे के पहले दिन लखनऊ में गांधी प्रतिमा के सामने दिया था मौन धरना
17 Jul 2021
Read More »

केजरीवाल का ‘मिशन उत्तराखंड’, सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र: केजरीवाल जुटे उत्तराखंड को साधने में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, उत्तराखंड के ‘रत्न’ और चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग करते हुए लिखा पत्र, ‘मशहूर पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का हाल ही में कोविड_19 के कारण 94 वर्ष की उम्र में 21 मई 2021 को हो गया था निधन, आजादी के 75वें वर्ष में जब हम स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रहित में काम करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को कर रहें हैं सम्मानित, तो ऐसे में दिल्ली सरकार एवं मेरी ओर से सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की करता हूं मांग’, पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा थे विश्व विख्यात पर्यावरणविद, स्वाधीनता सेनानी, सर्वोदयी, पत्रकार और महान सामाजिक क्रांतिकारी के रूप में पहचान, चमोली के चिपको आंदोलन में दिया था असाधारण योगदान, हिमालय में वन संरक्षण को लेकर किए कई आंदोलन, अभी किसानों के आंदोलन को दिया था समर्थन, कोरोना से पीड़ित बहुगुणा का हालही में हुआ था निधन
17 Jul 2021
Read More »

जल्द मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक में नए सीएम की रेस में प्रहलाद जोशी, बीएल संतोष सबसे आगे: क्या कर्नाटक मुख्यमंत्री पद से जल्द इस्तीफा देंगे बीएस येदियुरप्पा? भाजपा से जुड़े सूत्रों का दावा- ‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा, अब येदियुरप्पा ने इस बात से कर दिया है इनकार, येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा- ‘यह बिल्कुल सच नहीं है’, येदियुरप्पा ने कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात, सूत्रों दावा-पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला देते हुए की इस्तीफे की पेशकश, आज उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात, राजनाथ सिंह से भी मुलाकात का कार्यक्रम, नड्डा से मुलाकात के बाद भी येदियुरप्पा ने दोहराई अपनी बात, येदियुरप्पा का बयान- ‘नहीं की मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश, पीएम मोदी से अलग अलग मुद्दों पर हुई चर्चा, पीएम कहें तो सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार, बैंगलुरू पहुंचकर चर्चा के बात करेंगे भविष्य का खुलासा’ सूत्रों का दावा- येदियुरप्पा ने केन्द्रीय नेतृत्व के सामने रखी शर्त, अपने बेटे राघवेन्द्र के लिए दिल्ली में पद देने की मांग, अपने समर्थकों को भी पद देने की मांग, इधर, पार्टी आलाकमान ने उन्हें दिया आश्वासन कि जल्द ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री पर लिया जाएगा फैसला, जल्द ही होगी विधायक दल की बैठक होगी. तब तक येदियुरप्पा बने रहेंगे अपने पद पर, लेकिन जल्द ही कर्नाटक को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, नए मुख्यमंत्री के नामों में प्रहलाद जोशी और बीएल संतोष सबसे आगे, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आज शाम तक कर्नाटक के सीएम के नाम पर हो सकता है फैसला
17 Jul 2021
Read More »


