Day: July 14, 2021

पीयूष गोयल होंगे राज्यसभा में सदन के नेता

पीयूष गोयल होंगे राज्यसभा में सदन के नेता, थावरचंद गहलोत की लेंगे जगह: भारतीय जनता पार्टी की ओर से पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त, पीयूष गोयल पूर्व केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की लेंगे जगह, थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से यह पद था खाली, राज्यसभा में नेता के लिए भूपेंद्र यादव, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम था रेस में, लेकिन बीजेपी ने पीयूष गोयल को सौंपी अहम जिम्मेदारी, पीयूष गोयल 2010 से हैं राज्यसभा के सदस्य, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इन्हें कपड़ा मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामले और खाद्य-सार्वजनिक मंत्रालय की दी गई है जिम्मेदारी, इससे पहले गोयल के पास रेलवे मंत्रालय था, बीते दो सालों में गोयल उन प्रमुख नेताओं में रहे हैं जिन्होंने कांग्रेस की पार्टी लाइन से इतर रहने वाली विपक्षी पार्टियों से साधा संपर्क, जिनमें बीजू जनता दल, AIADMK, वाईएसआर कांग्रेस हैं शामिल, इतना ही नहीं ममता बनर्जी और केंद्र सरकार की भले ना बनती हो, लेकिन TMC नेताओं संग पीयूष गोयल का संसद के बाहर और अंदर दोनों ही जगह है अच्छा संपर्क

Read More »
पायलट के सवाल पर भड़के माकन

पायलट के सवाल पर भड़के माकन, मीडिया से ही कर दिया ये सवाल: राजस्थान में गहलोत-पायलट कैंप की कलह पर बड़ी खबर, कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन सचिन पायलट पर पूछे गए सवाल पर भड़के, भोपाल मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट से जुड़े एक सवाल का जवाब देने की बजाय उल्टे खुद करने लगे सवाल, सत्ता में भागीदारी के सवाल करने पर माकन ने कहा- ‘क्या सचिन पायलट ने सत्ता में भागीदारी के लिये की है कोई शिकायत, मैं आपको क्यों बताऊं कि मिलेगी या नहीं, जो मुझे कहना होगा वो मैं सचिन पायलट से करुंगा बात’, अंत में माकन ने कहा- ‘राजस्थान में कांग्रेस की अंदरुनी खीचतान संभल चुकी है अब, ऐसा कौनसा प्रदेश है जहां किसी भी राजनीति पार्टी में नहीं है अंदरुनी खींचतान, हर जगह रहती है खींचतान, जो दिक्कत थी वो थी एक साल पहले की, वो दिक्कत भी इसलिये थी क्योंकि बीजेपी ने जो मध्यप्रदेश में किया उसे राजस्थान में भी करने की थी कोशिश, लेकिन उसे संभाल लिया गया जिसका नतीजा ये रहा कि अब वहां कांग्रेस की सरकार बखूबी कर रही है काम’

Read More »
भूपेश बघेल का ज्योतिरादित्य सिंधिंया पर बड़ा तंज

भूपेश बघेल का ज्योतिरादित्य सिंधिंया पर बड़ा तंज, कहा- ‘एयर इंडिया के साथ वह भी हैं बिकाऊ’: मध्यप्रदेश से BJP के राज्यसभा सांसद और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, भूपेश बघेल ने ज्योतिरादित्य को बताया ‘बिकाऊ’, भूपेश बघेल ने कहा- ‘मोदी सरकार एयर इंडिया को बेचने जा रही है और उस मंत्रालय की कमान दी गई है ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में, एयर इंडिया का लोगो भी है ‘महाराजा’, ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयर इंडिया दोनों ही हैं बिकाऊ’, बघेल ने कहा- ‘एक की लगने जा रही है बोली और दूसरे को इसके बेचने का दिया गया है भार’, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया गया नागरिक उड्डयन मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में हुए हैं शामिल, उनके बीजेपी में शामिल होने और मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायकों को तोड़ने के बाद गिर गई थी कमलनाथ सरकार, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी में अपनी अनदेखी का लगाया था आरोप

Read More »
केंद्रीय कर्मचारियों पर मेहरबान मोदी सरकार

केंद्रीय कर्मचारियों पर मेहरबान मोदी सरकार, 17 % से बढ़ाकर 28 % किया DA!: कोरोना संकट और बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटी, सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का लिया निर्णय, सूत्रों का दावा, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA को 17 फीसदी से बढ़ाकर किया 28 फीसदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला, फ़ैसले के मुताबिक़ 1 जनवरी 2020 , 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से लागू होने वाली तीनों किस्तों पर लगी रोक को हटाया गया, रोक हटने के बाद तीनों किस्तों को मिलाकर कुल 11 फ़ीसदी की होगी बढोत्तरी, सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को होगा फ़ायदा

Read More »
screenshot (26 पायलट के करीबी सूत्रों ने दिया संकेत(File Photo))

पायलट के करीबी सूत्रों ने दिया संकेत, ‘राजस्थान में जल्द होगा मंत्रिमंडल फेरबदल’: राजस्थान कांग्रेस में गहलोत और पायलट कैंप में ‘कलह’ के बीच बड़ी खबर, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट ने किया ट्वीट, ‘राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल होगा जल्द’, राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ही अटकी हुई है बात, पायलट कैंप समर्थकों की संख्या पर बात अटकने की बात आ रही सामने, अब इस ट्वीट के बाद असमंजस के बादल छंटने की संभावना, सूत्रों ने किया दावा- 20 जुलाई को है देवशयनी एकादशी, इससे पहले मिल सकती है अच्छी खबर, वैसे गुरुवार 15 जुलाई को प्रदेश प्रभारी अजय माकन फिर आ रहे हैं जयपुर, माकन के साथ आएंगे वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ है प्रेसवार्ता, दौरे के दौरान कांग्रेस की कलह को लेकर भी हो सकतीं है अहम मुलाकातें, अब सभी की नजर 15 जुलाई पर

Read More »
अब 'हम दो हमारे दो के दिन गए, अब तो हम दो हमारा एक की है जरुरत

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर डॉ. रघु शर्मा का बड़ा बयान, ‘हम दो हमारा एक पर फोकस की है जरुरत’: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर दिया बड़ा बयान, मीडिया एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में शर्मा ने केंद्र सरकार से कानून बनाने की अपील करते हुए उसका समर्थन करने की कही बात, रघु शर्मा ने कहा भारत सरकार बनाए जनसंख्या नियंत्रण पर कानून, हम हैं उनके साथ, अब ‘हम दो हमारे दो के दिन गए, अब तो हम दो हमारा एक की है जरुरत, बच्चे एक ही अच्छे’, यूपी की योगी सरकार की नए जनसंख्या नियंत्रण नीति पर चर्चा है जोरों पर, इस बीच रघु शर्मा का ये बयान छेड़ सकता है नई बहस

Read More »
मोदी कैबिनेट दे सकती है बड़ा तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मोदी कैबिनेट दे सकती है बड़ा तोहफा: प्रधानमंत्री आवास पर मोदी कैबिनेट की बैठक जारी, केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगी रोक हटाने का लिया जा सकता है फैसला, इसके साथ ही महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी की बढोत्तरी का भी है प्रस्ताव, कोरोना काल के शुरू होने के बाद से महंगाई भत्ते की बढोत्तरी पर लगी है रोक, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ये दूसरी कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की है बैठक, नए मंत्रियों के उनके मंत्रालय के कामकाज के वितरण को लेकर भी हो सकती है बातचीत,

Read More »
कांवड़ यात्रा की इजाजत देने पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान

कांवड़ यात्रा की इजाजत देने पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान, योगी सरकार को नोटिस जारी: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की इजाजत देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, जस्टिस फली नरीमन की बेंच ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस, सुप्रीम कोर्ट में अब 16 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा निकालने की दे दी है अनुमति, हालांकि सरकार के आदेश में पारंपरिक कांवड़ यात्रा के दौरान सभी प्रोटोकॉल का पालन करने की दी हिदायत, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- ‘कोरोना संक्रमण को लेकर विशेषज्ञों के भविष्य के आकलनों को ध्यान में रखते हुए हो कांवड़ यात्रा का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि अधिकारी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड से बातचीत कर कांवड़ यात्रा के संबंध में जारी करें दिशा-निर्देश, साथ ही स्थिति को देखते हुए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता भी की जा सकती है लागू, इधर महाकुंभ के आयोजन को लेकर फजीहत करवा चुकी उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा को किया रद्द

Read More »
अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में

देश में कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार लेकिन अमेरिका और ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में: भारत में कोरोना के नए मामलों में लगातार देखा जा रहा है उतार चढ़ाव, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 40 हजार से कम 38 हजार 792 नए मामले आये सामने जिसके कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पहुंचा 3 करोड़ 09 लाख 46 हजार 074 के पार, तो वहीं मौतों के आंकड़ों में की गई भरी गिरावट दर्ज, बीते 24 घंटे में कोरोना से हुई 624 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 11 हजार 408 के पार, आंकड़ों के अनुसार अमेरिका और ब्राज़ील के बाद भारत में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 41,000 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »