Day: July 14, 2021

गहलोत सरकार का राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

अब गहलोत सरकार ने दिया राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर किया 28%: मोदी सरकार के बाद गहलोत सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला, राजस्थान सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% करने का किया निर्णय, 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की यह दर होगी मान्य, कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों को गहलोत सरकार ने दिया बड़ा संबल, इस फैसले पर राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रु सालाना करेगी व्यय

Read More »
रक्षा कमेटी की बैठक से राहुल समेत कांग्रेस सांसदों का वॉकआउट

रक्षा कमेटी की बैठक से राहुल समेत कांग्रेस सांसदों का वॉकआउट, डोकलाम पर चाहते थे चर्चा: संसद की रक्षा कमेटी की मीटिंग से राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों ने किया वॉक आउट, बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने डोकलाम समेत बॉर्डर को लेकर चर्चा करने की रखी मांग, लेकिन रक्षा कमेटी की ओर से नहीं मांगी गई राहुल गांधी की मांग, जिसके बाद राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेस सांसद रक्षा कमेटी की बैठक से कर गए वॉक आउट

Read More »
लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी का 'हल्ला बोल'

बढ़ते अपराधों और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ बीजेपी का ‘हल्ला बोल’, शहर भाजपा ने दिखाई ताकत: भारतीय जनता पार्टी का गहलोत सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन, राजस्थान में बढ़ते अपराधों, दलित अत्याचार और लचर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की कोशिश, बीजेपी की जयपुर शहर इकाई की ओर से प्रदर्शन, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन, बीजेपी प्रदेश मुख्यालय से सिविल लाइन्स फाटक तक निकाली गई रैली, साथ ही सिविल लाइन्स फाटक पर हुआ धरना प्रदर्शन, बीजेपी नेता गोविंद वाल्मीकि ने सरकार पर लगाया आरोप- ‘प्रदेश में कानून-व्यवस्था हो गई है चौपट, दलितों के खिलाफ बढ़ रहे हैं अत्याचार, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की संख्या में भी हुई बढ़ोतरी, जयपुर शहर बीजेपी के इस प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, विधायक अशोक लाहोटी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक के साथ ही जयपुर ग्रेटर की महापौर शील धाबाई भी मौजूद रहीं, शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने विधायक नरपत सिंह राजवी के शामिल नहीं होने के सवाल पर कहा कि राजवी आए थे पार्टी कार्यालय

Read More »
युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नहीं 'राजस्थानी लाल'

जेपी नड्डा और तेजस्वी को राजस्थान में नहीं दिखा कोई ‘सूर्या’, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में एक भी राजस्थानी नहीं: भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से तेजस्वी सूर्या ने किया अपनी नई टीम का ऐलान, लेकिन सूर्या की इस टीम में राजस्थान के किसी कार्यकर्ता को नहीं मिली जगह, लिस्ट देख राजस्थान के नेता और कार्यकर्ताओं में निराशा, क्या राजस्थान से एक भी ऐसा ‘लाल’ नहीं था जो तेजस्वी की टीम में बना पाया जगह, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और युवा मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु शर्मा की टीम को बड़ा धक्का, सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता निकाल रहे गुस्सा, तेजस्वी, पूनियां और हिमांशु शर्मा से पूछा जा रहा सवाल, क्या राजस्थान में से किसी भी युवा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्यों नहीं दिया गया स्थान?, क्या पूरे प्रदेश में एक भी युवा नहीं है लायक, हर बार रहता है राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान का दबदबा, एक कार्यकर्ता ने तो ये तक लिख दिया कि- ‘राजस्थान ने दिए हैं 25 के 25 सांसद, चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं ने झौंकी थी पूरी ताकत, अब युवा कार्यकर्ताओं को किया गया दरकिनार’

Read More »
'विपक्ष के पास नहीं कोई चेहरा जो कर सके मोदी का मुकाबला, मोदी अभी देश के सबसे बड़े नेता- राउत

‘विपक्ष के पास नहीं कोई चेहरा जो कर सके मोदी का मुकाबला, मोदी अभी देश के सबसे बड़े नेता’- राउत: विपक्षी एकजुटता को लेकर हो रही कोशिशों पर शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास नहीं है कोई चेहरा, जब तक विपक्ष के पास नहीं है कोई चेहरा, तब तक नहीं है कोई चांस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले एनसीपी प्रमुख शरद पवार हैं सबसे सही उम्मीदवार, संजय राउत ने कहा- ‘2024 में बिना किसी बड़े चेहरे के नरेंद्र मोदी को हराना होगा मुश्किल, शरद पवार इसके लिए हैं सही विकल्प, कांग्रेस और राहुल पर तंज कसते हुए राउत बोले- ‘राहुल गांधी हैं एक बड़े कांग्रेस नेता, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी हैं मौजूद, कांग्रेस में भी लीडरशिप को लेकर है संकट, इसीलिए अभी तक पार्टी नहीं चुन पाई प्रेसिडेंट’, वहीं प्रशांत किशोर को लेकर संजय राऊत ने कहा- ‘प्रशांत किशोर ने बंगाल में किया अच्छा काम, महाराष्ट्र में प्रशांत किशोर ने किया था काम, हमारे साथ भी किया था कुछ काम, देश के विपक्ष को साथ लाने में दे सकते हैं बड़ा योगदान’, राउत ने कहा- ‘मोदी जी का चेहरा है बहुत अहम, दूसरी लहर जो आई है उसके बाद मोदी की लोकप्रियता में आई है थोड़ी कमी, लेकिन वो आज भी हैं देश के सबसे बड़े नेता, शिवसेना सांसद संजय राउत की टाइमिंग है महत्वपूर्ण, मंगलवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गांधी परिवार से की है मुलाकात, इस प्रकार की अटकलें हैं कि प्रशांत किशोर जुटे हैं समूचे विपक्ष को एकजुट करने में, इसको लेकर पीके और शरद पवार की भी हो चुकी है कई बैठकें

Read More »
कार्यकर्ताओं को उकसाकर बैठा दिया भीख मांगने'- सुमेधानंद(fFile Photo)

‘कोरोना के नाम पर खुद तो कोप भवन में बैठे हैं गहलोत, कार्यकर्ताओं को उकसाकर बैठा दिया भीख मांगने’- सुमेधानंद: सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर बोला करारा हमला, सुमेधानंद ने जलजीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुद्दे पर की प्रेसवार्ता, सुमेधानंद ने मुख्यमंत्री को ओछी और घटिया राजनीति करने वाला कहा, सांसद ने कहा- ‘जल जीवन मिशन के तहत केंद्र से जारी बजट का उपयोग राज्य में आवश्यकता वाली जगहों की बजाय विधायकों की सिफारिश के आधार पर कर योजना का किया जा रहा राजनीतिकरण, इस योजना को अपनी बताकर की जा रही घटिया राजनीति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में राज्य सरकार नहीं कर रही है अंशदान’, सुमेधानंद ने कांग्रेस सरकार पर भेदभाव का भी लगाया आरोप, सांसद ने कहा- ‘मुख्यमंत्री गहलोत कोरोना के नाम पर खुद तो बैठे हैं कोप भवन में और अपने कार्यकर्ताओं को कभी कटोरा लेकर तो कभी अन्य किसी आंदोलन के नाम पर उकसाकर बैठा देते हैं सड़क पर, जबकि यही आंदोलन भाजपा कार्यकर्ता करें तो उन्हें कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन बताकर हटा दिया जाता’, महंगाई के विरोध में मंगलवार के कांग्रेस सेवादल के भीख मांगने वाले आंदोलन का दिया हवाला, सांसद सुमेधानंद ने कहा- ‘कांग्रेस के ऐसे आंदोलनों से सरकार खुद कोरोना को दे रही है बुलावा , प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और गृहमंत्री बाढ़ प्रभावित, बॉर्डर क्षेत्रों का कर चुके हैं दौरा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कर चुके हैं पूरे प्रदेश का दौरा, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत हैं कि घर से बाहर हीं नहीं निकलते, प्रभारी मंत्री होने पर भी स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने नहीं ली सीकर में कोई बैठक’

Read More »