Day: July 10, 2021

कोरोना काल के बाद पहला चुनाव कार्यक्रम जारी

कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहला चुनाव कार्यक्रम जारी, राजस्थान में 50 ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर 25 जुलाई को होगा मतदान: राज्य निर्वाचन आयोग ने इसी महीने होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए की चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, उपचुनाव के लिए 14 जुलाई को जारी होगी अधिसूचना, 19 जुलाई को प्रातः 10 30 से सायं 4.30 बजे तक होंगे नामांकन, 20 जुलाई दोपहर 3 बजे वापस लिए जा सकेंगे नाम वापस, 22 जुलाई को होगा चुनाव प्रतीकों का आवंटन, 25 जुलाई को होगा 50 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं उप सरपंचों के लिए उप चुनाव, 25 जुलाई को प्रातः 7 30 से सांय 5.30 बजे तक होगा मतदान, इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद शुरू होगी मतगणना, 26 जुलाई को होगा उप सरपंच के लिए चुनाव

Read More »
शीशराम जी पर भाटिया की टिप्पणी अमर्यादित और दुर्भाग्यपूर्ण(File Photo)

‘शीशराम जी पर भाटिया की टिप्पणी अमर्यादित और दुर्भाग्यपूर्ण, ये संस्कारहीन सोच का प्रमाण’- पायलट: शीशराम ओला पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भाटिया को लिया आड़े हाथ, पायलट ने ट्वीट में लिखा- ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान हितैषी स्व. श्री शीशराम ओला जी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अमर्यादित टिप्पणी है दुर्भाग्यपूर्ण, देश और प्रदेश के विकास में शीशराम जी का रहा विशालकाय योगदान, इस असभ्य शब्दावली का प्रयोग ऐसे नेताओं की संस्कारहीन सोच का है प्रमाण’, शीशराम ओला के पुत्र और विधायक बृजेन्द्र ओला हैं पायलट कैंप में, सियासी संकट के दौरान मानेसर बाड़ाबंदी में थे बृजेन्द्र ओला, वहीं पिछली गहलोत सरकार में मंत्री भी थे बृजेन्द्र ओला

Read More »
'लौहपुरुष ओला' के अपमान से नाराज हुए गहलोत(File Photo)

‘लौहपुरुष ओला’ के अपमान से नाराज हुए गहलोत, बोले- ‘प्रदेश की जनता में आक्रोश, तुरंत माफी मांगे जेपी नड्डा’: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा स्व. शीश राम ओला पर टिप्पणी का मामला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गौरव भाटिया की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति, सीएम गहलोत ने ट्वीट में लिखा- ‘स्वर्गीय श्री शीशराम ओला जी ने 60 सालों से अधिक समय तक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में रहकर की किसानों के हितों की रक्षा, ओला केन्द्र और राज्य दोनों सरकारों में अनेकों बार रहे कैबिनेट मंत्री, 1968 में उन्हें समाजसेवा के लिए मिला पद्मश्री सम्मान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा श्री ओला पर की गई टिप्पणियों की मैं करता हूं भर्त्सना, इससे प्रदेश की जनता में पैदा हो रहा है भारी आक्रोश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी ऩड्डा को अविलंब राजस्थान की जनता से मांगनी चाहिए माफी’

Read More »
बंगाल के बाद अब दिल्ली कूच की तैयारी में दीदी

बंगाल के बाद अब दिल्ली कूच की तैयारी में दीदी, राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री के ब्लू प्रिंट पर ममता और पीके ने किया ‘महामंथन’: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी TMC अब राष्ट्रीय राजनीति में उतरने की तैयारी में, भविष्य का रोडमैप बनाने की रणनीति तय करने के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 3 घंटे तक की मीटिंग, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत से TMC में उत्साह, बताया जा रहा है कि ममता और पीके की इस मीटिंग में तय हुआ कि अगले सप्ताह टीएमसी के जिला स्तर के संगठन में किया जा सकता है भारी परिवर्तन, टीएमसी में एक-एक व्यक्ति एक पद की नीति को आगे लागू करने की तैयारी, ज्यादातर ऐसे नेताओं को बदला जाएगा जिनके पास एक से ज्यादा हैं पद, राष्ट्रीय राजनीति में टीएमसी की रणनीति और भविष्य पर हुआ मंथन, टीएमसी की ओर से इसके लिए बनाया जा रहा है ब्लूप्रिंट, इस महीने के अंत तक या अगस्त में ब्लू प्रिंट को किया जा सकता है सार्वजनिक, सूत्रों के मुताबिक पहले शुरुआत त्रिपुरा से की जाए या किसी और राज्य से इस पर हुई चर्चा, कौन से ऐसे राज्य हैं जहां टीएमसी की आगे बढ़ने की है संभावना?

Read More »
योगी सरकार पर राहुल-प्रियंका का तंज

योगी सरकार पर राहुल-प्रियंका का तंज, कहा- ‘यूपी में हिंसा का नाम मास्टरस्ट्रोक रख दिया’: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक से बदसलूकी के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निशाने पर योगी सरकार, राहुल गांधी ने योगी सरकार पर कसा तंज- ‘उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर रख दिया गया है ‘मास्टरस्ट्रोक’. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक खबर शेयर की जिसमें बताया गया कि कैसे कन्नौज, लखीमपुर, सीतापुर, उन्नाव, बहराइच में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई है हिंसा, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर साधा निशाना- ‘कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ उठाई थी आवाज, उसे और उसके परिवार को मारने की हुई थी कोशिश, आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए बीजेपी ने सारी हदें कर दीं पार. सरकार वही, व्यवहार वही’. यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान कई जिलों में हुई है जमकर हिंसा, लखीमपुर खीरी में महिला प्रस्तावक से हुई बदसलूकी, इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का दिया निर्देश, साथ ही मामले में दो आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार

Read More »
भारत में कोरोना की रफ्तार स्थिर

भारत में कोरोना की रफ्तार स्थिर, वहीं 12 दिनों बाद बढ़ते मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन: देश भर में कोरोना की धीमी रफ्तार के बीच बढ़ते मौतों के आंकड़े चिंताजनक, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24घंटे में कोरोना के 42 हजार 766 नए केस आए सामने जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 3 करोड़ 7 लाख 95 हजार 716, तो वहीं बीते 24 घंटों में 1206 लोगों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 7 हजार 145 के पार, वहीं बीते 24 घंटे में 45 हजार 254 मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »