Day: July 10, 2021

img 20210710 223944

गहलोत सरकार ने जारी की अनलॉक-4 की गाइडलाइन, वीकेंड कर्फ्यू खत्म, शादी में आ सकेंगे 50 मेहमान: प्रदेश में कोविड संक्रमण का स्तर निरंतर कम होने पर गहलोत सरकार ने जारी की अनलॉक-4 की गाइडलाइन, प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू समाप्ति की घोषणा, गृह विभाग की नई गाइ़ड लाइन 11 जुलाई, 2021 रविवार प्रातः 5 बजे से होगी लागू, सिनेमा हॉल्स/थियेटर/मल्टीप्लेक्स को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से सायं 8 बजे तक खोलने की अनुमति, वैक्सीन की कम-से-कम पहली डोज लगवा लेने वालों को ही आने की होगी अनुमति, कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति, ऑडिटोरियम एवं प्रदर्शनी हेतु उपलब्ध स्थान की क्षमता का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति, राज्य के बाहर से आने वाले यात्री जिन्होंने वैक्सीन की प्रथम डोज लगवा ली उन्हें RTPCR टेस्ट की नहीं होगी जरुरत, आउटडोर खेल गतिविधियां हो सकेंगी सुबह 6 बजे से सायं 8 बजे तक, सिटी/मिनी बसों का संचालन हो सकेगा सुबह 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक, यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की नहीं होगी अनुमति, रेस्टोरेन्ट्स द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा प्रतिदिन 24 घण्टे हो सकेगी, रेस्टोरेन्ट की बैठक व्यवस्था का 50 प्रतिशत के साथ, एक छोड़कर एक के रूप में बैठाकर खिलाने की सुविधा प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से सायं 4 बजे तक होगी अनुमति मैरिज गार्डन, शादी-समारोह में 50 मेहमानों की अनुमति मिलेगी लेकिन उपखंड अधिकारी पहले करेंगे जांच, विवाह समारोह में बैण्ड-बाजा वादक, लाइट-डेकोरेशन, कैटरिंग एवं अन्य को मिलाकर 15 व्यक्तियों की होगी अनुमति बारात निकालने की नहीं होगी अनुमति, विवाह परिसर में डीजे, बैण्ड-बाजा इत्यादि की होगी अनुमति, किसी भी सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह/जुलूस/त्योहारों का आयोजन/मेलों/हाट बाजार की नहीं होगी अनुमति, कोचिंग संस्थाएं, लाइब्रेरीज आदि रहेंगी बंद, प्रतिदिन रात्रि 11 बजे से अगले दिन प्रातः 5 बजे तक लागू होगा जन अनुशासन कर्फ्यू

Read More »
ACB करे तह तक जांच'- हनुमान बेनीवाल(FILE PHOTO)

‘RPSC रिश्वत कांड में और किसकी है भूमिका, ACB करे तह तक जांच’- हनुमान बेनीवाल: RPSC में एसीबी की कार्रवाई पर RLP के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान- ‘एसीबी को मामले में तह तक जांच करने की है जरुरत, जाकर इस बात की जांच करने की है जरूरत, आखिर इस मामले में और किसकी भूमिका है शामिल, राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व के 4-5 अध्यक्षों पर रहे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जिससे RPSC की साख देशभर में हुई है खराब’, सांसद हनुमान बेनीवाल पहले भी कई बार वर्तमान अध्यक्ष पर भी लगा चुके हैं भ्रष्टाचार के आरोप, RPSC में शुक्रवार को ACB ने की थी कार्रवाई ,RAS इंटरव्यू में सलेक्शन के लिए RPSC के कनिष्ठ लेखाकार 23 लाख की रिश्वत लेते हुए था ट्रैप

Read More »
852643 rajendra rathore

दिग्गज जाट नेता शीशराम ओला पर विवादित टिप्पणी मामले में अब आया राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे स्व शीशराम ओला पर विवादित टिप्पणी के बाद गरमाई सियायत, जाट महासभा और कांग्रेस के भारी विरोध के बीच अब बीजेपी नेता और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान, राठौड़ ने कहा- पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय शीशराम ओला जी की राजनीतिक व सामाजिक सेवाओं को कभी नहीं भुला पाएगा शेखावाटी जनपद, शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा जलाई गई मशाल युगों-युगों तक रहेगी प्रज्ज्वलित, केन्द्रीय व राज्य के मंत्री के रूप में किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्य हैं अविस्मरणीय, वो हम सब के लिए रहेंगे सदैव सम्मानीय

Read More »
राजस्थान में राहुल की कोई नहीं सुनता'- राज्यवर्धन(File Photo)

‘गहलोत का एक ही लक्ष्य कुर्सी बची रहे, राजस्थान में राहुल की कोई नहीं सुनता’- राज्यवर्धन: बढ़ते अपराधों के मसले पर अशोक गहलोत सरकार को बीजेपी ने घेरा, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की प्रेसवार्ता, राजस्थान महिला और दलितों के खिलाफ अत्याचारों में नंबर वन, एक साल में 38 फीसदी बढ़े महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, कोरोना काल में सुरक्षित नहीं थी महिलाएं, यहां तक की थानों में मामला दर्ज करवाने के लिए जाना पड़ता है जनप्रतिनिधियों को, बढ़ते अपराधों का विरोध करने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज, झालावाड़ में कृष्णा वाल्मीकि हत्याकांड में नहीं हो रही सुनवाई’, सांसद ने पत्रकारों को कहा कि आप राजस्थान जाएं तो बस स्टैंड पर खड़े ना हों, राजस्थान में आप नहीं रहेंगे सुरक्षित, राज्यवर्धन सिंह ने गहलोत और कांग्रेस पर साधा निशाना, जनता सब देख रही है, इस सरकार का जाना है निश्चित, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हंसते खेलते पिकनिक बनाने तो चले गए थे हाथरस, ये दोनों राजस्थान क्यों नहीं दिखता’, राजस्थान के बहाने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए राज्यवर्धन सिंह ने कहा- कांग्रेस के लीडर महलों में हैं रहते, किताबों से पढ़कर हैं बोलतें, बातें तो करते हैं बड़ी बड़ी, लेकिन जब आती है अनैतिकता की आंधी, तो मंद गांधी महात्मा गांधी के पीछे जाते हैं छिप, राजस्थान में इनकी कोई नहीं सुनता, माकन, पांडे और वेणुगोपाल गए, पूरे दिन बड़ी बड़ी लगी चौपालें, लेकिन वहां हुआ कुछ नहीं, राजस्थान कांग्रेस में नोटों के आगे कुछ नहीं चलता’, सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए राज्यवर्धन ने कहा- राजस्थान में केवल एक लक्ष्य है कुछ भी होता रहे बची रहनी चाहिए अपनी कुर्सी, राजस्थान में केवल मुख्यमंत्री के प्रति देखी जाती है लॉयल्टी’

Read More »
'गौरव भाटिया को तत्काल मांगनी चाहिए माफी'

‘शीशराम ओला थे दिग्गज नेता, भाटिया की टिप्पणी से जाट समाज में रोष, तुरंत मांगें माफी’- बेनीवाल: भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. शीशराम ओला पर बयान के बाद सियासी बवाल, RLP के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने की कड़ी निंदा, बेनीवाल का बयान- ‘शीशराम ओला रहे हैं किसानों के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला जी के सम्बन्ध में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा की गई टिप्पणियों की मैं करता हूं निंदा, शीशराम ओला जी ने आजीवन सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में जो दिया योगदान उसको कभी भुलाया नही जा सकता, गौरव भाटिया द्वारा की गई टिपण्णी से झलक रही है उनकी संकीर्ण मानसिकता, उक्त टिप्पणी को लेकर जाट समाज के साथ सर्व समाज में रोष है व्याप्त’, हनुमान बेनीवाल ने कहा- ‘गौरव भाटिया को तत्काल मांगनी चाहिए माफी’ अपने बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं गौरव भाटिया, गौरव ने शुक्रवार को एक चैनल पर की थी शीशराम ओला पर अमर्यादित टिप्पणी

Read More »
जगदानंद चाचा की नाराजगी पर तैजू भैया के बोल

जगदानंद चाचा की नाराजगी पर तैजू भैया के बोल, ‘मैं क्या हूं जो जगदानंद मुझसे नाराजगी जाहिर करेंगे’- तेजप्रताप: आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की खबरों के बीच आया तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान-‘जगदानंद सिंह ने कहां दिया है इस्तीफा? हमारी कल पिताजी से भी हुई थी बात जिसके बाद उन्होंने इस बात का सिरे से किया है खंडन, हम पार्टी में हैं ही क्या जो जगदानंद हमसे करेंगे नाराजगी जाहिर? फिलहाल वे जुड़े हुए हैं पार्टी के साथ’, इससे पहले कल बिहार प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह की राजद नेता तेजप्रताप यादव से कुछ अनबन के बाद लालू प्रसाद को इस्तीफा भेजे जाने की खबरों ने पकड़ा था जोर, फिलहाल इस मामले में जगदानंद का अभी नहीं आया कोई भी बयान सामने

Read More »
वाजपेयी की तर्ज पर प्रोफेसर साहब का अनूठा प्रदर्शन

अटल जी की तर्ज पर प्रोफेसर साहब का अनूठा प्रदर्शन, ऊंटगाड़ी पर सवार होकर पेट्रोल के बढ़ते दामों का जताया विरोध: पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र स्थित जोरावर सिंह गेट पेट्रोल पंप पर हुआ जोरदार प्रदर्शन, मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ऊंटगाड़ी पर सवार हुए महेश जोशी, ऊंटगाड़ी पर सवार मुख्य सचेतक जोशी ने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं से लगवाए नारे, मोदी सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी और प्रदर्शन, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित महंगाई कम करने की रखी मांग, इस दौरान मेयर मुनेश गुर्जर, डिप्टी मेयर असलम फारुकी, युवा नेता रोहित जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद, महेश जोशी ने कहा- ‘ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से हर चीज हो गई है महंगी, आम आदमी का जीना हो गया मुहाल, अगर जल्द ही मोदी सरकार नहीं उठाती है कोई मजबूत कदम तो कांग्रेस पार्टी आम आदमी के हित में करेगी उग्र प्रदर्शन’, दरअसल इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का वीडियो हो रहा वायरल, इस वीडियो में वाजपेयी एक बैलगाड़ी में सवार होकर संसद पहुंचे थे. 1973 के इस वीडियों में वाजपेयी पेट्रोल-डीजल की बढ़े दामों का विरोध जता रहे थे, इसी तर्ज पर आज महेश जोशी ने ऊंटगाड़ी पर सवार होकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, बस फर्क इतना है कि अटल जी के सामने थीं कांग्रेस सरकार में पीएम इंदिरा गांधी और जोशी के सामने बीजेपी की सरकार में पीएम हैं नरेन्द्र मोदी, लेकिन 1973 में भी मांग यहीं थी और आज भी

Read More »