Day: July 8, 2021

प्रदेश युवा कांग्रेस की 'नई टीम'

आखिरकार हो ही गया युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लगाई मुहर: लंबे इंतजार के बाद सामने आई प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बीवी ने प्रदेश युवा कांग्रेस की बहुप्रतिक्षित प्रदेश कार्यकारिणी पर लगाई मुहर, प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा की टीम ने लिया आकार, पहली बार संगठन महासचिव का पद हुआ सृजित, आयुष भारद्वाज बने युवा कांग्रेस के पहले संगठन महासचिव, प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा ने जारी की लिस्ट, कार्यकारिणी में एक संगठन महासचिव, 3 उपाध्यक्ष, 16 महासचिव, 18 सचिव, 36 संयुक्त सचिव सहित कुल 80 पदाधिकारियों की नियुक्ति, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विधायक गणेश घोगरा ने बताया- ‘अरुण व्यास (बीकानेर), अशोक कुल्हाड़िया (हनुमानगढ़) और अरबाब खान (झालावाड़) को बनाया गया उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस में पहली बार संगठन महासचिव का पद हुआ सृजित, आयुष भारद्वाज को बनाया गया है संगठन महासचिव’

Read More »
गांगुली के जन्मदिन पर उनके घर पहुंची ममता

सौरभ गांगुली के जन्मदिन पर उनके घर पहुंची ममता, निकाले जा रहें है सियासी मायने: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली का जन्मदिन आज, 49 के हुए गांगुली, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली के घर पहुंच दी बधाई, यह पहला मौका है जब ममता पहुंची सौरभ के घर, इस दौरान गांगुली ने ममता को भेंट स्वरूप दी एक साड़ी, गांगुली और ममता की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर हो गया है शुरू, ममता के सौरभ से हैं अच्छे संबंध, गांगुली की तबियत ख़राब होने पर अस्पताल गई थी ममता, हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी सौरभ गांगुली को ममता के सामने करना चाहते थे खड़ा, लेकिन गांगुली ने राजनीति के मैदान पर उतरने से कर दिया था साफ़ मना

Read More »
भारत का पाकिस्तान के आरोपों पर आया करारा जवाब

‘हाफिज सईद के घर पर हुए ब्लास्ट में रॉ एजेंट का हाथ’, भारत का पाकिस्तान के आरोपों पर आया करारा जवाब: दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर ब्लास्ट को लेकर पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आरोप, हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने सिरे से किया खारिज, विदेश मंत्रालय की और से जारी बयान के अनुसार ‘भारत के खिलाफ निराधार दुष्प्रचार करना पाकिस्तान के लिए नहीं है कोई नई बात, पाकिस्तान को अपने घर को ठीक करने पर देना चाहिए ध्यान और आतंकवाद के खिलाफ करनी चाहिए ठोस कार्रवाई, आतंकवाद के विषय पर पाकिस्तान की हरकतों से वैश्विक समुदाय अच्छी तरह है वाकिफ’ 23 जून को लाहौर के जौहर टाउन में हुए बम धमाके में 3 लोगों की हो गई थी मौत, वहीं 24 अन्य गंभीर रूप से हो गए थे घायल, जिसके बाद पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सालहकार ने कहा कि हमले का मास्टमाइंड है एक भारतीय’

Read More »
'बयानवीर' रोहिताश्व ने ईमेल से भेजा नोटिस का जवाब(File Photo)

‘बयानवीर’ रोहिताश्व ने ईमेल से भेजा नोटिस का जवाब, क्या रिप्लाई से संतुष्ठ होगा प्रदेश संगठन?: पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा ने प्रदेश भाजपा की ओर से दिए गए नोटिस का भेजा जवाब, जवाब देने वो खुद नहीं पहुंचे, बल्कि ईमेल के जरिए भेजा अपना जवाब भेजा, प्रदेश संगठन की ओर से 24 जून को दिया गया था नोटिस, रोहिताश्व शर्मा की ओर से नोटिस के किया जवाब दिया गया है किसी को नहीं पता, मगर शर्मा कर चुके थे पहले ही साफ, संगठन की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का देंगे तगड़ा जवाब, नोटिस मिलने के बाद से ही रोहिताश्व शर्मा की ओर से लगातार संगठन को लेकर की जा रही थी बयानबाजी, रोहिताश्व के दो ऑडियो भी हो रहे हैं वायरल, ऑडियो में रोहिताश्व अलवर के भाजपा नेता को गाली देते हुए कह रहे हैं कि ‘वसुंधरा राजे ही नेता बनेंगी, ये मूर्ख क्या राज चलाएंगें’ यही नहीं नोटिस मिलने के बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का 22 साल पुराना पत्र हुआ था वायरल, रोहिताश्व की ओर से दिए गए जवाब की संगठन की ओर से करवाई जाएगी जांच, अगर संगठन जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो मामला भेजा जाएगा अनुशासन समिति को, रोहिताश्व पर कार्रवाई होगी या नहीं इस पर है सभी की निगाहें

Read More »
कार्यभार संभालने के बाद अब 'महामंथन', नए मंत्रियों के साथ मोदी कैबिनेट की बैठक जारी

कार्यभार संभालने के बाद अब ‘महामंथन’, नए मंत्रियों के साथ मोदी कैबिनेट की बैठक जारी: विस्तार, फेरबदल और कार्यभार संभालने के बाद मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, वर्चुअल हो रही है कैबिनेट की बैठक, कल शपथ लेने वाले मंत्री भी ले रहे हैं भाग, इस बैठक में लिए जा सकते हैं कुछ अहम फैसले, सातवें वेतन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) और डीआर का लाभ को लेकर हो सकता है फैसला, कोविड के चलते रोका गया था DA, DR, कैबिनेट बैठक के बाद शाम सात बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, इससे पहले नए मंत्रियों ने आज संभाला है कार्यभार, शपथग्रहण के बाद ही कार्यभार ग्रहण करने के दिए गए थे निर्देश

Read More »
ट्विटर की बढ़ी मुश्किलें

ट्विटर की बढ़ी मुश्किलें, HC का निर्देश- ‘नियम उल्लंघन पर Twitter के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है केंद्र’: ट्विटर और भारत सरकार के बीच तनातनी का दौर जारी, सरकार ट्विटर पर नए आईटी नियमों के तहत जरूरी बदलाव ना करने का लगा रही आरोप, ट्विटर भी अपनी तरफ से कर रहा है दावे, दिल्ली हाईकोर्ट ने इस केस में दिया निर्देश- केन्द्र सरकार कानून के मुताबिक ट्विटर के खिलाफ कर सकती है कार्रवाई, हाईकोर्ट का यह आदेश एक तरफ केंद्र को और शक्ति करता है प्रदान, वहीं ट्विटर की मुसीबतों को बढ़ाने वाला हो सकता है साबित, दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा- ‘ट्विटर को नहीं दिया गया है अंतरिम संरक्षण, ऐसे में अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरफ से तोड़े जाते हैं नियम, तो केंद्र सरकार कार्रवाई करने के लिए होगा स्वतंत्र, सुनवाई के दौरान ट्विटर की ओर से कहा गया- ‘उनकी तरफ से अंतरिम अधिकारी की कर दी गई है नियुक्ति, पर स्थाई नियुक्ति के लिए चाहिए कुछ समय, इस पर हाईकोर्ट ने ट्विटर से सवाल किया- ‘अभी भी ट्विटर की तरफ से सिर्फ तीन अंतरिम अधिकारी की ही क्यों की गई है नियुक्ति’? कोर्ट की तरफ से ये भी सवाल पूछा गया- ‘ट्विटर नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के अनुपालन में स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी (आरजीओ) की कब करेगा नियुक्ति, ट्विटर अपने तर्क में सिर्फ इतना कह पाया कि उसने अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी की सेवाओं को एक थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्टर के जरिए एक चीफ कंप्लायंस ऑफिसर को किया है नियुक्त, इस संबंध में MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) को भी दी गई है जानकारी’ इससे पहले काम संभालते ही IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी थी Twitter को चेतावनी, कहा- ‘देश का कानून मानना ही होगा’ ट्विटर की मनमानी पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया कि देश का कानून सबके लिए बराबर है और हर किसी को इसे मानना ही होगा

Read More »
जोशी के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली रैली

फोन टेपिंग मामले में सात दिन बाद फिर चढ़ा सियासी पारा, जोशी के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली रैली: फोन टेपिंग मामले में फिर गर्माया सियासी पारा, मुख्य सचेतक महेश जोशी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, फोन टेपिंग केस में महेश जोशी को दिल्ली पुलिस का नोटिस मिलने से नाराज है कांग्रेसी कार्यकर्ता, फोन टेपिंग प्रकरण में केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से दर्ज करवाया गया है मुकदमा, इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुख्य सचेतक महेश जोशी को नोटिस भेजकर बयान देने के लिए बुलाया था दिल्ली, इसके बाद से चढ़ा हुआ है राजनीतिक पारा, आज से सात दिन पहले भी जोशी समर्थकों ने किया था प्रदर्शन, सात दिन बाद आज निकाली गई रैली, जयपुर शहर के परकोटे में निकाली रैली, चैंबर और कॉमर्स से काले हनुमान मंदिर तक निकाली गई रैली, सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ की गई नारेबाजी, साथ ही शेखावत से मांग की गई कि जांच एजेंसी को दें, वॉइस सैंपल और सरकार गिराने का षडयंत्र करने पर नैतिकता के आधार पर दे इस्तीफा, इस दौरान जोशी समर्थकों ने कोविड गाइड लाइन की उड़ाई जमकर धज्जियां, रैली में कार्यकर्ताओं के जोश से सामने गृह विभाग के आदेश दिखे बेअसर, गृह विभाग ने अनलॉक 3.0 में पूरे प्रदेस में रैली, धरने और प्रदर्शन पर लगा रखा है प्रतिबंध, मामले में जांच एजेंसी को कोर्ट ने शेखावत के वॉइस सैंपल लेने के दिए हैं आदेश, मुख्य सचेतक महेश जोशी इस मामले को लेकर गजेन्द्र सिंह को बता चुके हैं भगौड़ा, इधर शेखावत ने भी जल्द ही वॉइस सैंपल देने की कही है बात

Read More »