



Day: July 8, 2021


भतीजे को बुआ की बधाई का इंतजार!, ज्योतिरादित्य को वसुंधरा राजे ने अब तक नहीं दी बधाई!: कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला इनाम, मोदी कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्री बने सिंधिया को बधाई देने वालों का लगा तांता, लेकिन राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और सिंधिया की बुआ वसुंधरा राजे ने ज्योतिरादित्य को अब तक नहीं दी बधाई, वसुंधरा राजे के ट्वीटर अकाउंट से सिंधिया को नहीं दी गई बधाई, जो कि बनी हुई है चर्चा का विषय, हालांकि वसुंधरा राजे के अकाउंट से कल मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर किए गए हैं ट्वीट, भूपेन्द्र यादव को मंत्री बनने पर दी गई बधाई, एक अन्य ट्वीट में सभी मंत्रियों को शपथ लेने पर दी गई बधाई, लेकिन इस ट्वीट में नहीं है किसी का भी नाम, राजे की ओर से अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय दिए जाने पर भी दी गई है बधाई, उधर ज्योतिरादित्य की दूसरी बुआ और मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे ने दी बधाई, यशोधरा ने ट्वीटर पर लिखा- ‘जिस पद पर भरी ‘दादा’ ने उड़ान, उसी पद पर हुए ज्योतिरादित्य विराजमान!’, यशोधरा ने अपने भाई और ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव को याद करते हुए कहा है कि यह अवसर उनके सपनों को नई बुलंदियों पर ले जाने का, यशोधरा राजे मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में है मंत्री, मोदी कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार है मिला, ज्योतिरादित्य के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया भी संभाल चुके हैं यही पद, 1991 में पी वी नरसिम्हा राव की सरकार में माधवराव को बनाया गया था नागरिक उड्डयन मंत्री, एक विमान दुर्घटना के चलते उन्हें एक साल के अंदर ही छोड़ना पड़ा था यह पद
8 Jul 2021
Read More »


सीएम गहलोत का मोदी सरकार पर निशाना, ‘जनता जानना चाहती है की बढ़ती महंगाई की ये आग कब बुझेगी?’: देश भर लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही वृद्धि ने कर दिया है आम आदमी को बेहाल, इसी को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- ‘केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी हुई है आग, जिससे बढ़ रही है महंगाई, जनता जानना चाहती है कि ये महंगाई की आग कब बुझेगी? कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को मोदी सरकार किसी भी तरह नहीं ठहरा पाएगी न्यायसंगत
8 Jul 2021
Read More »


मोदी कैबिनेट में इस्पात मंत्री बने आरसीपी सिंह को नीतीश बाबू से नहीं मिली बधाई!: मोदी कैबिनेट में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बने इस्पात मंत्री, आरसीपी सिंह को बधाई देने वालों का लगा तांता, सिंह को सुशील कुमार मोदी, उपेंद्र कुशवाहा और तमाम नेताओं ने दी बधाई, जेडीयू में नंबर दो के नेता माने जाने वाले आरसीपी सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अभी तक नहीं मिला कोई बधाई संदेश, ना ही नीतिश ने ट्वीट कर इस संबंध में कुछ कहा, सूत्रों की माने तो मोदी कैबिनेट में जेडीयू को एक सीट से नीतीश कुमार हैं नाराज!, जेडीयू इस बार भी सिमट गई एक ही सीट पर, 2019 में एक सीट की वजह से ही कैबिनेट में शामिल होने से जेडीयू ने किया था इनकार, अब दो साल बाद भी एक ही सीट मिलने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा, सोशल मीडिया पर नीतिश की हो रही किरकिरी, बिहार से जेडीयू को कम से कम तीन सीट मिलने की थी उम्मीद
8 Jul 2021
Read More »


मोदी कैबिनेट में तरजीह नहीं मिलने से नाराज ‘निषाद’, ‘दगाबाज सरकारों का दर्द है दिल में, दिल है मुश्किल में: मोदी कैबिनेट का विस्तार में उत्तरप्रदेश को सबसे ज्यादा तरजीह, अगले साल होने हैं यूपी में चुनाव औऱ यहां से बनाए गए 7 मंत्री, अपना दल की अनुप्रिया पटेल को मिला मंत्री पद, लेकिन निषाद पार्टी के हाथ रह गए खाली, सूत्रों का दावा- मोदी सरकार के इस कदम से निषाद पार्टी बेहद नाराज, पार्टी के संस्थापक संजय निषाद ने कसा तंज- ‘दगाबाज सरकारों का दिल में है दर्द, दिल है मुश्किल में’, संजय निषाद ने अपने बेटे और सांसद प्रवीण निषाद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर जताई निराशा, संजय ने पूछा- ‘अपना दल की अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है तो प्रवीण निषाद को क्यों नहीं? निषाद समुदाय के लोग पहले से ही छोड़ रहे हैं भाजपा को, और अगर पार्टी अपनी गलतियों को नहीं है सुधारती, तो आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतने होंगे परिणाम, प्रवीण निषाद को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाना निषाद समाज के साथ है धोखा, 18 फ़ीसदी निषाद समाज को एक बार फिर मिला है धोखा, जबकि 4 से 5 फीसदी वालों को दी गई तरजीह’ संजय निषाद के बेटे प्रवीण संत कबीर नगर से हैं सांसद, प्रवीण ने 2017 में हुए गोरखपुर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार के रूप में दर्ज की थी जीत
8 Jul 2021
Read More »

कोरोना की धीमी हुई रफ़्तार, देश भर में प्रतिदिन औसत 45,000 नए मामले आ रहे है सामने: देश भर में कोरोना संक्रमण में आ रही है लगातार कमी, तो वहीं मौतों के आंकड़े भी है स्थिर, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,892 नए मामले आये हैं सामने, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा पहुंचा तीन करोड़ 7 लाख 9 हजार 557, तो वहीं देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 4 लाख 60 हजार 704 के पार, तो बीते 24 घंटे में कोरोना से 817 नए संक्रमितों की हुई मौत जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 5 हजार 28 के पार, वहीं पिछले 24 घंटे में 44,291 लोग कोरोना से हुए रिकवर
8 Jul 2021
Read More »

हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का हुआ निधन: कांग्रेस के वरिष्ठ दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हुआ निधन, लंबी बीमारी के बाद शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में हुआ निधन, 87 वर्षीय वीरभद्र सिंह ने गुरुवार तड़के 3.40 मिनट पर ली अंतिम सांस, आईजीएमसी के एमएस डॉक्टर जनक राज ने की वीरभद्र सिंह के निधन की पुष्टि, सिंह के पार्थिव शरीर को आईजीएमसी से उनके आवास हॉलीलॉज ले जाया जाएगा और वहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, सांस की तकलीफ के बाद सोमवार से वेंटिलेटर पर थे वीरभद्र सिंह, जबकि बीती 30 अप्रैल से ही शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल थे वीरभद्र सिंह, छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे वीरभद्र सिंह, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल की राजनीति में कितना बड़ा कद था वीरभद्र सिंह, नौ बार विधायक रहने के साथ ही पांच बार सांसद भी चुने गए थे वीरभद्र सिंह, वर्तमान में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक थे वीरभद्र सिंह
8 Jul 2021
Read More »


