



Day: July 6, 2021


प्रदेश में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 14 जुलाई से 14 अगस्त तक हो सकेंगे तबादले: राज्य सरकार ने तबादलों ने हटाया प्रतिबंध, 14 जुलाई से 14 अगस्त तक हो सकेंगे तबादले, इस संबंध में ARD ने जारी किए आदेश, कोरोना को देखते हुए ऑन लाइन लिए जाएंगे तबादलों के प्रार्थना पत्र, संबंधित विभाग की वेबसाइट पर किया जा सकेगा आवेदन, लंबे समय से था तबादलों से प्रतिबंध हटाए जाने का इंतजार, कोरोना काल के बाद कर्मचारियों को मिल सकती है राहत, अपने मनचाही पोस्ट पर नियुक्ति के लिए कर सकेंगे राहत, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का था राज्य सरकार पर दबाव, कांग्रेस विधायक और पदाधिकारी अपने समर्थकों का करवाना चाहते थे ट्रांसफर, प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दौरा शुरू होते ही सरकार ने जारी किया आदेश
6 Jul 2021
Read More »

माकन के दौरे से पहले राजनीतिक नियुक्ति विवाद का पटाक्षेप, भाजपा पदाधिकारी को हटाकर कांग्रेस कार्यकर्ता को बनाया सदस्य: राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों में भाजपा पदाधिकारी को सदस्य बनाने के विवाद का पटाक्षेप, आखिरकार नियुक्ति को किया गया रद्द, प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने इसको लेकर जताई नाराजगी, माकन के दौरे से नियुक्ति को किया गया रद्द, सूत्रों का दावा- पायलट गुट ने ही इस बात की शिकायत की थी अजय माकन से, भरतपुर में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी हंसिका सिंह को ही सरकार की राशन आवंटन सलाहकार समिति का बनाया दिया गया था सदस्य, माकन के कहने पर हंसिका को हटाकर कांग्रेस कार्यकर्ता अनीता मीणा को बनाया गया सदस्य, हंसिका सिंह का पति बताया जा रहा है भरतपुर में बसपा की टिकट पर जीतने वाले विधायक का खास, बसपा से कांग्रेस में आए इस विधायक की सिफारिश पर हुई थी हंसिका सिंह की नियुक्ति, नियुक्ति सामने आई तो दिल्ली पहुंच गई इसकी शिकायत, पीसीसी की वर्चुअल बैठक में पायलट समर्थक राजेंद्र चौधरी ने नियुक्ति को लेकर उठाया था सवाल, पार्षदों के मनोनयन में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मुद्दा
6 Jul 2021
Read More »

‘सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का हो रहा राजनीतिक इस्तेमाल, चुनाव आते इन्हे किया जाता है एक्टिव’- गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना, सीएम गहलोत का बड़ा बयान- ‘जब भी किसी प्रदेश में आते हैं चुनाव या फिर राजनैतिक संकट पैदा किया जाता है तो विशेष निर्देशों के साथ सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी को कर दिया जाता है एक्टिव, यूपी में चुनाव पास आते ही सीबीआई ने शुरू कर दी है छापेमारी, पहले पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक इत्यादि राज्यों में भी इन संस्थाओं का हुआ दुरुपयोग हुआ, इन सभी केन्द्रीय संस्थाओं की विश्वसनीयता मौटे तौर पर सालों तक निष्पक्ष तरीके से काम करने की थी रही लेकिन जिस तरह भाजपा अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए इन एजेंसियों को दे रही है निर्देश, उससे इनकी साख हो गई है बर्बाद, इन संस्थाओं में काम कर रहे अधिकांश अधिकारियों के खुद के जेहन में आ चुकी है ये बात, फिर भी मजबूरी में उन्हें करनी पड़ती है कार्रवाई, मुझे विश्वास है कि समय आने पर केन्द्रीय संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग करने वाली भाजपा को जनता देगी माकूल जवाब’
6 Jul 2021
Read More »



पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के बाद अब बिहार, पार्टी में टूट की अटकलों के बीच राहुल ने विधायकों को बुलाया दिल्ली: बिहार कांग्रेस में टूट की अटकलों का बाजार गर्म, राहुल गांधी ने बिहार के सभी कांग्रेस विधायकों को बुलाया दिल्ली, कांग्रेस आलाकमान के बुलावे पर नेताओं का दिल्ली जाना जारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पटना से दिल्ली के लिए हुए रवाना, पार्टी के एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा मदन मोहन झा के साथ, 7 जुलाई को राहुल गांधी के साथ दिल्ली में बिहार के सभी विधायक और विधान पार्षदों की होगी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया- ‘औपचारिकता के रूप में हो रही है यह बैठक, राहुल गांधी के साथ होनी वाली बैठक का एजेंडा किसी को नहीं पता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन पर चर्चा होगी या नहीं यह वहां जाने के बाद चलेगा पता’, जबकि बिहार कांग्रेस में टूट के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा- ‘इस बात में नहीं है कोई सच्चाई नहीं, कांग्रेस से कोई भी विधायक नहीं है टूटने वाला, जदयू के द्वारा फैलाई जा रही है झूठी अफवाह’, सूत्रों के हवाले से खबर- बिहार में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व बदलने और विधायकों के टूट की मिल रही है खबरें, पार्टी टूटने की खबरों के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पहली बार किया हस्तक्षेप, पार्टी ने इन नेताओं के अलावा सांसद, सीनियर नेताओं को भी राहुल ने बुलाया है दिल्ली, मीरा कुमार, निखिल कुमार, तारिक अनवर सरीखे कांग्रेस के सीनियर नेता भी पहुंचेंगे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी में बिहार कांग्रेस संगठन बदलाव के साथ कांग्रेस की अंतर्कलह पर होगी चर्चा
6 Jul 2021
Read More »

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपालों की नियुक्ति, थावरचंद गहलोत को बनाया गया कर्नाटक का राज्यपाल: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार का काउंट डाउन हुआ शुरू, मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच बड़ी घोषणा, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को बनाया गया कर्नाटक का राज्यपाल, अभी थावरचंद गहलोत संभाल रहे थे सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री का प्रभार, बंडारू दत्तात्रे को बनाया होंगे हरियाणा के राज्यपाल, अभी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल है दत्तात्रे, रमेश बैंस होंगे झारखंड के राज्यपाल, मंगूभाई झगनभाई होंगे मध्यप्रदेश के नए राज्यपाल, सत्य देव नारायण को बनाया गया त्रिपुरा के राज्यपाल, राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर होंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, पीएस श्रीधरन पिल्लई होंगे गोवा के नए राज्यपाल, हरिबाबू कंभमति मिजोरम के राज्यपाल,70 साल के थावरचंद गहलोत की मंत्री की कुर्सी से छुट्टी,
6 Jul 2021
Read More »


12 विधायकों के निलंबन के खिलाफ बीजेपी का अनूठा प्रदर्शन, विधानसभा की सीढ़ियों पर बनाया ‘शैडो सदन’: कृषि कानून ओबीसी आरक्षण के समर्थन में हंगामा करने पर बीजेपी के 12 विधायकों के निलंबन का मामला, भाजपा की ओर से किया जा रहा प्रदर्शन, विरोध में बीजेपी विधायकों ने सदन के बाहर समानांतर विधानसभा सत्र किया शुरू, महाराष्ट्र विधान परिषद में एलओपी प्रवीण दरेकर ने की घोषणा, कालिदास कोलंबकर सत्र में होंगे अध्यक्ष, भाजपा के विरोध प्रदर्शन में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस भी हैं शामिल, सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हुआ जबरदस्त हंगामा, कृषि कानून ओबीसी आरक्षण के समर्थन में हंगामा करने पर बीजेपी के 12 विधायकों को एक साल के लिए किया गया निलंबित, बीजेपी के निलंबित 12 विधायकों ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात ‘लोकतंत्र को कुचलने’ का सरकार पर लगाया आरोप, पूरे घटनाक्रम पर देवेंद्र फडणवीस का बयान- ‘यह एक झूठा आरोप है और विपक्षी सदस्यों की संख्या को कम करने का है प्रयास, ऐसा इसलिये किया गया क्योंकि हमने स्थानीय निकायों में ओबीसी कोटे पर सरकार के झूठ को किया उजागर’
6 Jul 2021
Read More »


