



Day: July 6, 2021


पुरानी सियासी अदावत एक बार फिर हुई जगजाहिर, सिंधिया ने बनाई कैलाश विजयवर्गीय से दूरी: ज्योतिरादित्य सिंधिया दल बदल कर भले ही बीजेपी में हो गए हों शामिल लेकिन दिल फिर भी नहीं बदल पाए, बीजेपी के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय के साथ सिंधिया की पुरानी अदावत आज फिर हुई जगजाहिर, इंदौर दौरे के दौरान एक ही कार्यक्रम में होने के बावजूद सिंधिया ने बनाई विजयवर्गीय से दूरी, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आज विजय नगर चौराहे पर स्थित प्रतिमा स्थल पर रखा गया था माल्यार्पण कार्यक्रम, जिसमें शामिल होने पहले पहुंचे बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, इसी कार्यक्रम में शामिल होने जाना था बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी, लेकिन सिंधिया तब तक करते रहे इंतजार जब तक की कैलाश विजयवर्गीय वहां से निकल नहीं गए, सिंधिया के सिपहसालार मोबाइल पर कैलाश विजयवर्गीय की लेते रहे लोकेशन, और जैसे ही विजयवर्गीय वहां से हुए रवाना, उसके तुरन्त बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंच गए मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने, यह नजारा देख मध्यप्रदेश की सियासत में चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म, कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस से दल बदलकर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच है पुरानी सियासी अदावत है
6 Jul 2021
Read More »


अजित सिंह हत्याकांड में 25 हजार का इनामी पूर्व बाहुबली सांसद भगौड़ा घोषित, होगी कुर्की की कार्रवाई: लखनऊ के बहुचर्चित अजित सिंह हत्याकांड में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित, धनंजय सिंह पर 25 हजार का घोषित है इनाम, धनंजय सिंह पर अजीत सिंह की हत्या की साज़िश रचने का है आरोप, इस मामले में लखनऊ पुलिस शूटर सहित कई लोगों को पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार, धनंजय की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई लेकिन पुलिस गिरफ्तार करने में रही विफल, दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ महीनों से लखनऊ पुलिस धनंजय सिंह को गिरफ्तार करने का कर रही है प्रयास, वहीं दूसरी तरफ धनंजय सिंह रह रहा है आराम से, कुछ महीनों पहले ही वह एक अन्य मामले में जमानत कटवाकर जेल भी गया था धनंजय सिंह. लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी जमानत हो गई और वह बाहर आ गया लेकिन नहीं मिला लखनऊ पुलिस को, लखनऊ पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर तक कई बार डाल चुकी है दबिश भी लेकिन उसके हाथ हैं खाली ही, गिरफ्तारी के लिए कई बार तो ऐसा हुआ कि पुलिस की दबिश के कुछ देर पहले तक जौनपुर स्थित घर में ही मौजूद था धनंजय सिंह, अब माना जा रहा है कि धनंजय ने नहीं किया सरेंडर तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी शुरू
6 Jul 2021
Read More »

मोदी की ‘न्यू टीम’ कल लेगी शपथ, शाम 5:30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह: नरेन्द्र मोदी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, कल शाम 5:30 बजे होगा शपथ ग्रहण सरकार, 6 कैबिनेट सहित 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ-सूत्र, कल शपथ लेना वाला मंत्रिमंडल सबसे युवा होगा, मोदी मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को मिलेगा मौका, आने वाले समय में होने वाले विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को मिलेगी तरजीह, NDA के सहयोगियों को भी मिलेगा मौका, JDU, अपना दल और निषाद पार्टी के चेहरे शामिल किए जा सकते हैं मंत्रिमंडल में
6 Jul 2021
Read More »

सोनिया गांधी और अमरिंदर सिंह की मीटिंग खत्म, कैप्टन बोले- आलाकमान जो भी फैसला करेगा मंजूर होगा: पंजाब कांग्रेस की ‘कलह’ पर बड़ी खबर, सोनिया गांधी और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की मीटिंग खत्म, सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- ‘जो आलाकमान फैसला करेगा मंजूर होगा’, मैं सिद्धू साहब के बारे में कुछ नहीं जानता, राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा, सिद्धू पहले ही आलाकमान के सामने रख चुके हैं अपनी बात, अब कांग्रेस आलाकमान को करना है फैसला, सूत्रों का दावा- कैप्टन अमरिंदर सिंह ही होंगे पंजाब का चेहरा, नवजोत सिंह सिद्धू का पंजाब में क्या रोल रहेगा शायद कैप्टन को बता दिया गया
6 Jul 2021
Read More »

RSS की छवि को धूमिल करने का असफल प्रयास कांग्रेस को पड़ेगा महंगा- वसुंधरा राजे: एसीबी की FIR में संघ प्रचारक निंबाराम का नाम आने के बाद कांग्रेस और गहलोत सरकार पर बीजेपी का चौतरफा हमला, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर जोरदार हमला, राजे ने ट्वीट कर कहा- ‘राजस्थान में चार दशक के मेरे राजनीतिक सफ़र में ऐसा पहले नहीं हुआ कभी, जब किसी राष्ट्रवादी संगठन पर अलोकतांत्रिक तरीक़े से किया गया हो प्रहार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि को धूमिल करने का यह असफल प्रयास कांग्रेस को पड़ेगा महंगा, वहीं बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा राजभवन, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रतिनिधिदल ने राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपा ज्ञापन, निंबाराम प्रकरण को लेकर राज्यपाल को किया ब्रीफ, राज्य सरकार पर साजिश करते हुए राजनैतिक विद्वेष के आधार पर ACB का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप
6 Jul 2021
Read More »

पंजाब कांग्रेस कलह का ‘क्लाइमेक्स’!, सोनिया गांधी के साथ सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बैठक जारी: पंजाब कांग्रेस की ‘कलह’ पर बड़ी खबर, क्या खत्म होगी पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह, सोनिया गांधी और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की बैठक जारी, सोनिया गांधी के आवास पर हो रही बैठक, इससे पहले सोनिया गांधी से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, सोनिया और अमरिंदर की मुलाकात मानी जा रही अहम, आलाकमान पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह दूर करने की पूरी कोशिश में, विधानसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले पार्टी में फेरबदल की अटकलें तेज, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री अमरिंदर के साथ चल रहा विवाद, बिजली और सिख ग्रंथों की बेअदबी के मामले में लगातार घेर रहे हैं सिद्धू, सूत्रों का दावा- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी चाहते हैं सिद्धू, अमरिंदर नहीं चाहते की सिद्धू बने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
6 Jul 2021
Read More »

प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने दिए संकेत, इंतजार कर रहे नेताओं, कार्यकर्ताओं के जल्द आएंगे ‘अच्छे दिन’: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन का प्रदेश दौरा, माकन ने पीसीसी में ली संगठन की बैठक, कांग्रेस के आउटरीच कार्यक्रम पर हुआ मंथन, मीडिया से बातचीत में माकन ने कहा- ‘मुख्यमंत्री से आज होगी मुलाकात, कैबिनेट विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों पर होगी चर्चा, जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी होगी चर्चा, इन मुद्दों पर सभी से चल रही है बात, सबको साथ में लेकर चला जाएगा, जल्द ही आने वाले हैं अच्छे दिन’ प्रदेश में गहलोत और पायलट कैंप की फूट पर माकन ने कहा- आपको बीजेपी के झगड़े नजर नहीं आते, राजस्थान सरकार कर रही है अच्छा काम’
6 Jul 2021
Read More »

प्रदेश बीजेपी पहुंची राज्यपाल के द्वार, गहलोत सरकार पर ACB के दुरुपयोग का आरोप: ACB की FIR में संघ प्रचारक निंबाराम का नाम आने के बाद से बीजेपी हुई आक्रामक, राजस्थान बीजेपी की ओर से राज्यपाल कलराज मिश्र सौंपा गया ज्ञापन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, ‘राज्य सरकार पर साजिश करते हुए राजनैतिक विद्वेष के आधार पर ACB का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप, राज्य सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने की कर रही है कोशिश, राज्य सरकार कर रही है षडयंत्र, दिल्ली में बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए सरकार राष्ट्रवादी संगठन को बदनाम करने का प्रयास, राज्य सरकार अपना आधा कालखण्ड तक चुकी है पूरी, प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने और भ्रष्टाचार के काले कारनामे का स्थापित किया कीर्तिमान, प्रदेश सरकार कोरोना आपदा में तलाश रही थी अवसर, एन-95 मास्क, वैक्सीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन कॉन्सट्रेटर, जीवन रक्षक दवाईयों की खरीद में हुआ भ्रष्टाचार, इन सब मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए दिल्ली में बैठे अपने आकाओं का खुश करने के लिए राज्य सरकार ने रचा षडयंत्र’, बीजेपी ने सरकार पर एसीबी की जांच को प्रभावित करने का भी लगाया आरोप, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, उपनेताप्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री और सांसद दिया कुमारी, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल भी मौजूद रहे, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा- ‘जनता का ध्यान बंटाने के लिए राज्य सरकार ने षड्यंत्रपूर्वक राष्ट्रवादी संगठन की तरफ कर रही है बंदूक की नाल, अगर सरकार ने कोई कुत्सित कार्रवाई की किया प्रयास, हम इस मुद्दें पर बजा देंगे ईंट से ईंट’.
6 Jul 2021
Read More »


