



Day: July 5, 2021


विवादों में राज्यपाल की जीवनी पर आधारित किताब, कलराज मिश्र ने जताई नाराजगी: राज्यपाल कलराज मिश्र ने कॉफी टेबल बुक ‘निमित्त मात्र हूं मैं’ के विक्रय प्रकरण पर जताई नाराजगी, मीडिया में आई खबरों पर राज्यपाल ने लिया संज्ञान, पूरे घटनाक्रम को लेकर जताई नाराजगी, मामले से जुड़े लोगों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण, दोषियों के खिलाफ होगी विधिक कार्रवाई, राज्यपाल कलराज मिश्र की जीवनी पर आधारित किताब विमोचन के तीसरे ही दिन आई विवादों में, जीवनी के कंटेंट से लेकर उसके बेचने के तरीके तक पर हुआ विवाद, राज्यपाल की जीवनी के प्रकाशक ने इसका विमोचन होते ही प्रदेश के सभी 27 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को बिना ऑर्डर दे दीं 19-19 किताबें, साथ ही थमा दिए 68-68 हजार रु. के बिल, पूरे घटनाक्रम पर प्रकाशक और लेखक डॉ. डीके टकनेत ने विवाद बढ़ने के बाद दी सफाई, कहा- ‘7 से 8 कुलपतियों ने खुद मुझसे किताब लेने की जताई थी इच्छा, जिसके बाद किताब दी गई उन्हें, यदि किसी को किताब लेने की नहीं है इच्छा, तो वह लौटा सकता है, जबरन नहीं दी गई’
5 Jul 2021
Read More »

भागवत से उलट आहूजा का बड़ा बयान- ‘मुसलमान नहीं रहे हमारे भाई, हिंदुओं को अब शास्त्र के साथ उठाने पड़ेंगे शस्त्र’: भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता ज्ञानदेव आहूजा का फिर विवादित बयान- ‘मुस्लिम समाज के लोग नहीं रहे हमारे भाई, अब हिंदुओं को शास्त्र के साथ उठाने पड़ेंगे शस्त्र, अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप के मामले में आहूजा ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, आहूजा ने की 25 जुलाई को बहादुरपुर में लाठी जेली रैली की घोषणा, रैली में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने का किया दावा, आहूजा ने कहा- ‘अब समय आ गया है हिंदू संगठनों को शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र भी होगा उठाना, क्योंकि जाति विशेष के लोग हमारी हिंदू बेटियों के साथ आए दिन कर रहे हैं अत्याचार और दुष्कर्म और अब पीड़िता के पिता को आर्थिक प्रलोभन देकर राजीनामे का बनाया जा रहा दबाव, नहीं मानने पर जान से मारने की दी जा रही धमकियां, आहूजा ने कहा कि- ‘लाठी रैली में किसी भी मुसलमान को आने नहीं दिया जाएगा, यदि कोई आएगा तो उसको हाथ पकड़ कर निकाल दिया जाएगा बाहर, क्योंकि अब ये लोग हमारे नहीं रहे भाई, यह भाई तब होते जब यह लोग हमारी बहन-बेटियों के साथ नहीं करते दुष्कर्म, यह हमारे भाई तब हैं, जब ये लोग हमारे मंदिरों को न तोड़ें, यह हमारे भाई तब है जब यह हिंदुओं का न कराएं धर्म परिवर्तन’, आहूजा पहले भी कई बार दे चुके हैं विवादित बयान, वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत का हिंदू-मुस्लिम एकता पर आया है बयान, भागवत ने कहा कि- सभी भारतीयों का DNA है एक’
5 Jul 2021
Read More »



सियासी घमासान के बीच प्रभारी माकन का प्रदेश दौरा, मंगलवार को पीसीसी में लेंगे अहम बैठक: राजस्थान में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन का जयपुर दौरा, 6 जुलाई को एक दिन के लिए आएंगे जयपुर, पीसीसी में लेंगे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, 7 जुलाई से प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बनाई जाएगी रणनीति, कांग्रेस बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन की कर रही है तैयारी, गहलोत और पायलट कैंप के घमासान के बीच प्रदेश प्रभारी के दौरे पर रहेगी सभी की नजर, राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर है गतिरोध, पिछली कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्षदों के मनोनयन को लेकर हुई थी बयानबाजी, क्या अब कल होने वाली बैठक में भी होगी बयानबाजी?
5 Jul 2021
Read More »

2024 में जो भी होगा PM का दावेदार, तानाशाही, अहंकार, आत्म मुग्धता से होगा कोसों दूर- लालू: राष्ट्रीय जनता दल का 25वां स्थापना दिवस आज, इस मौके पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने खुल कर कही अपने मन की बात, कहा- ‘2024 में जो भी होगा प्रधानमंत्री पद का का दावेदार, तानाशाही, अहंकार, और आत्म मुग्धता से होगा कोसों दूर, पिछले 6 साल के शासन से यह हो गया है तय कि आत्म केंद्रित और व्यक्ति केंद्रित शासन लोकतंत्र की जड़ों को नहीं कर सकता कभी भी मजबूत’, नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा, ‘राजनीति में सिद्धांत, विचार, नीति, नियति और रीढ़ का महत्व खो चुके हैं नीतीश’ तो खुद के राजनीति में फिर से सक्रीय होने के सवाल पर बोले लालू, एक नेता राजनीति से नहीं होता कभी रिटायर, मेरी राजनीति खेत खलिहानों से लेकर सामाजिक न्याय और आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को उठाने की रही है, हम गरीबों के हक की लड़ाई के लिए हुए हैं पैदा’
5 Jul 2021
Read More »


कोरोना के नए मामलों में आ रही है लगातार कमी, तो वहीं मौतों के आंकड़ों में भी गिरावट है जारी: देश भर में जानलेवा कोरोना वायरस की धीमी पढ़ रही है रफ़्तार, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 39 हजार 796 नए मामले आये सामने, जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 3 करोड़ 05 लाख 85 हजार 229 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा पंहुचा 4 लाख 02 हजार 728 के पार, तो वहीं 42 हजार 352 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर, फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या है 4 लाख 82 हजार 071
5 Jul 2021
Read More »



