Day: July 5, 2021

प्रभारी माकन के दौरे से पहले सियासी हलचल तेज

प्रभारी माकन के दौरे से पहले सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे डोटासरा: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन का प्रदेश दौरा, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, दौरे से पहले सीएम अशोक गहलोत के साथ कर रहे चर्चा, अजय माकन के दौरे और अन्य मसलों पर चर्चा जारी, प्रदेश प्रभारी कल पीसीसी में लेंगे अहम बैठक, कांग्रेस के महंगाई के मुद्दे पर होने वाले प्रदर्शन पर बनाएंगे रणनीति, वर्तमान सियासी संकट के बीच प्रभारी माकन के दौरे पर सभी की निगाहें, राजनीतिक नियुक्ति और मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर अटकलें हुई तेज, सीएम गहलोत और डोटासरा जुटे होमवर्क पूरा करने में

Read More »
img 20210705 wa0260

धामी के मुख्यमंत्री बनते ही पहली विदाई हुई ओमप्रकाश की, संधू बने मुख्य सचिव, ब्यूरोक्रेसी में भय व्याप्त: उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री की बनते ही शुरू हुए नौकरशाहों के ट्रांसफर, जिसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह और तीरथ सिंह रावत के समय से चले आ रहे मुख्य सचिव ओमप्रकाश से, अब सुखबीर सिंह संधू धामी सरकार में राज्य के नए मुख्य सचिव, सोमवार को इसके आदेश भी कर दिए गए हैं जारी, इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के अफसरशाही में मच गया है हड़कंप, माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और बड़े नौकरशाहों के होंगे तबादले, धामी और संधू की जोड़ी कर सकती ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, नए मुख्य सचिव संधू उत्तराखंड सरकार में पहले रह चुके हैं कई अहम पदों, संधू इस समय केंद्र में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के हैं चेयरमैन, 2019 में उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का सौंपा गया था दायित्व, लेकिन अब धामी की सिफारिश के बाद सोमवार को केंद्र से कार्यमुक्त कर दिया गया है 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस सुखवीर सिंह संधू को, अभी फिलहाल ओम प्रकाश की तैनाती कहां होगी इस पर बना हुआ है संशय, 1987 बैच के आईएएस ओमप्रकाश उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं, जो राज्य बनने के बाद से उत्तराखंड में रहे हैं कार्यरत

Read More »
प्रणब मुखर्जी के बेटे अब दीदी की 'टीम' में,

प्रणब मुखर्जी के बेटे अब दीदी की ‘टीम’ में, अभिजीत ने हाथ का साथ छोड़ थामा TMC का झंडा: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने सोमवार को थाम लिया टीएमसी का दामन, अभिजीत कांग्रेस के टिकट पर दो बार बन चुके हैं लोकसभा सांसद, मुखर्जी साल 2019 में जंगीपुर लोकसभा सीट से हार गए थे लोकसभा चुनाव, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कई नेता जॉइन कर रहे हैं टीएमसी, मुकुल रॉय की भी बीजेपी से टीएमसी में हुई थी घर वापसी, मुखर्जी के टीएमसी जॉइन करने पर राजनीतिक जानकार की टिप्पणी- ‘कांग्रेस नेता कहा करते थे प्रणब मुखर्जी के कारण ही ममता बनर्जी ने छोड़ी थी कांग्रेस, देखिए समय होता है कितना बलवान, आज प्रणब मुखर्जी नहीं है इस दुनिया में और उनके बेटे अभिजीत टीएमसी में हो गए शामिल’

Read More »
महाराष्ट्र विधानसभा में महा हंगामा, स्पीकर से गाली गलौज के आरोप में 12 BJP विधायक सस्पेंड

महाराष्ट्र विधानसभा में ‘महा हंगामा’, स्पीकर से गाली गलौज, धक्कामुक्की के आरोप में 12 BJP विधायक सस्पेंड: महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में जमकर हुआ हंगामा, स्पीकर भास्कर जाधव के साथ अर्मादित व्यवहार करने के आरोप में 12 भारतीय जनता पार्टी विधायकों को एक साल के लिए किया निलंबित, कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव ने कहा- ‘जब सदन हुआ स्थगित तो बीजेपी के नेता आए मेरे केबिन में और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल के सामने दीं मुझे गालियां, कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव ने संसदीय मामलों के मंत्री से इस मुद्दे की जांच के लिए कहा, विपक्ष का आरोप- ‘कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव ने विपक्षी दलों के नेता को भी दी गाली, महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र का था आज पहला दिन, ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने किया सदन में हंगामा, विपक्ष का कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव पर बोलने के लिए पर्याप्त समय नहीं देने का आरोप, इस पर हंगामा करते हुए विपक्ष ने किया कार्यवाही का बहिष्कार, विधानसभा ने सोमवार को एक प्रस्ताव किया पारित, जिसमें केंद्र से 2011 की जनगणना के आंकड़े उपलब्ध कराने का किया गया अनुरोध, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को ओबीसी आबादी का डेटा तैयार करने में बनाया जा सके सक्षम, स्थानीय निकायों में राजनीतिक आरक्षण को किया जा सके बहाल, एनसीपी नेता और राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर भाजपा के सदस्यों ने किया हंगामा

Read More »