Day: July 3, 2021

अखिलेश की संजय सिंह से 'सियासी शिष्टाचार' मुलाकात (File Photo)

यूपी में चुनावी सरगर्मियां तेज, अखिलेश की संजय सिंह से ‘सियासी शिष्टाचार’ मुलाकात: उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट ऑफिस में की मुलाकात, ऑफिस में हुई संजय सिंह और अखिलेश की बैठक, मुलाकात के बाद संजय का बयान- ‘अखिलेश के साथ थी शिष्टाचार मुलाकात, जन्मदिन की बधाई देने आया था अखिलेश के पास, पंचायत चुनाव को लेकर अखिलेश से हुई चर्चा’, संजय ने कहा- ‘यह सोचनीय है कि यूपी की 25 जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं निर्विरोध, यह है बिल्कुल गलत’, संजय सिंह आम आदमी पार्टी के उत्तरप्रदेश में हैं प्रभारी, किसान आंदोलन, राम मंदिर के मसले पर आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी को है घेरा, हालही में संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा- ‘चुनाव आते ही अम्बेडकर जी और राष्ट्रपति जी दोनों भाजपा को आ गए याद, लेकिन श्री राम जन्म भूमि के शिलान्यास में राष्ट्रपति जी क्यों नहीं आए याद’

Read More »
मनोज सिन्हा बोले- 'मेरे लिए गुपकार नहीं है कोई गैंग(File Photo)

LG मनोज सिन्हा बोले- ‘मेरे लिए गुपकार नहीं है कोई गैंग, जम्मू कश्मीर में पहले परिसीमन फिर होंगे चुनाव: दिल्ली में हालही में जम्मू कश्मीर को लेकर पीएम मोदी के साथ हुई सर्वदलीय बैठक के पर LG मनोज सिन्हा का बयान- ‘कश्मीर में होंगे चुनाव, पीएम की लोकतंत्र में पूरी आस्था, हमने इससे पहले करवाए DDC चुनाव, विधानसभा चुनाव के लिए पहले हो जाए परिसीमन, फिर शुरू होगी चुनाव की तैयारी, शांतिपूर्ण तरीके से होंगे ये चुनाव, मेरे लिए गुपकार नहीं है कोई गैंग, गुपकार किसी के लिए होगा गैंग, मैं नहीं मानता, मेरा उनसे होता रहता है संवाद, लेकिन एकता व अखंडता पर होगा खतरा तो इसकी इजाजत किसी को भी नहीं देंगे’, पीएम के साथ हुई बैठक में महबूबा द्वारा पाकिस्तान के जिक्र पर बोले सिन्हा- ‘बैठक में पीएम के साथ किसी ने भी नहीं की कोई आपत्तिजनक बात, अगर पाकिस्तान से सीजफायर आदि की बात होती है तो इसमें नहीं है बुराई’, परिसीमन के सवाल पर एलजी ने कहा- ‘UT बनने के बाद परिसीमन है जरूरी, ये कानून संसद से हुआ है पारित और चुनाव आयोग इस पर करता है काम, ये नहीं है हमारे कार्य क्षेत्र में, 6 जुलाई को परिसीमन आयोग के लोग पहुंच रहे हैं कश्मीर, इस काम को तेजी से बढ़ाया जाएगा और फिर चुनाव की ओर किया जाएगा रुख, बिना परिसीमन के कश्मीर में नहीं हो सकते हैं चुनाव नहीं हो सकते, पहले परिसीमन फिर चुनाव’, उन्होंने कहा- ‘जम्मू कश्मीर में होंगे चुनाव, सही समय पर मिलेगा राज्य का दर्जा’

Read More »
उत्तराखंड में जारी है मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला

रोज बदलने वाली सीएम की कुर्सियां है बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की विफलता का उदाहरण- सुरजेवाला: उत्तराखंड में जारी है मुख्यमंत्री बदलने का सिलसिला, छह महीने के अंदर दूसरी बार नए मुख्यमंत्री का होने जा रहा है चयन, उत्तराखंड का सीएम बदलने पर कांग्रेस ने बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व को लिया आड़े हाथ, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, उत्तराखंड में रोज बदलने वाली मुख्यमंत्रियों की कुर्सियां BJP के नेतृत्व की विफलता का रोजमर्रा का बनता जा रहा है उदाहरण, इसके लिए पीएम मोदी और जे.पी.नड्डा हैं जिम्मेदार, ये उत्तराखंड में पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी BJP ने बदले थे 3 मुख्यमंत्री, 114 दिन मुख्यमंत्री रहने के बाद कल देर रात तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को सौंप दिया है अपना इस्तीफा

Read More »
देश भर में कोरोना के की धीमी हुई रफ़्तार

देश भर में कोरोना के की धीमी हुई रफ़्तार, लगातार छठे दिन 50,000 से कम मामले आये सामने: कोरोना की दूसरी लहर की धीमी हुई रफ़्तार, देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में आ रही है कमी, साथ ही मौतों के आंकड़े में की गई कमी दर्ज, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 44,111 नए मामले आये सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 3,05,02,362 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 738 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4,01,050 के पार, तो वहीं 57,477 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »
tirath singh rawat resign sixteen nine

देर रात तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंपा इस्तीफा, 3 बजे होगी विधायक दल की बैठक: दिल्ली से देहरादून पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस, लेकिन इस दौरान रावत ने साधे रखी अपने इस्तीफे पर चुप्पी, शायद तब तक भी उन्हें किसी चमत्कार की उम्मीद थी, उसके बाद रात करीब 11 बजे तीरथ सिंह रावत पहुंचे राजभवन, राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्या को सौंपा तीरथ सिंह रावत ने अपना इस्तीफा, इस दौरान बहुत ही थके हुए लग रहे थे तीरथ सिंह रावत, हालांकि अगले सीएम के चयन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे रावत, इस्तीफे के बाद तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का जताया आभार, इससे पहले पत्र के जरिए बीजेपी हाईकमान को अपने इस्तीफे की थी पेशकश, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे अपने पत्र में जनप्रतिधि कानून की धारा 191 ए का दिया हवाला, कहा कि वो अगले 6 महीने में नहीं आ सकते दुबारा चुनकर, पार्टी ने इस सियासी संकट को दूर करने के लिए मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को किया है पर्यवेक्षक नियुक्त, तोमर की मौजूदगी में आज 3 बजे देहरादून में होग़ी विधायक दल की बैठक, जिसमें उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का किया जाएगा एलान

Read More »