



Day: July 3, 2021


‘शर्मनाक ! सीएम गहलोत के गृहक्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के ये हाल तो दूर-दराज में क्या होगा?’- वसुंधरा राजे: गहलोत सरकार पर वसुंधरा राजे के लगातार हमले जारी, वसुंधरा राजे ने आज फिर किया ट्वीट, एक दैनिक अखबार की खबर के साथ लिखा- शर्मनाक !, अस्पताल में बेड के अभाव में नसबंदी कराने वाली महिलाओं को लिटा दिया गया फर्श पर, जरा सोचिए, जब मुख्यमंत्री जी के गृह जिले जोधपुर के ही ये है हाल, तो दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थिति होगी कितनी भयावह? शर्म करो सरकार…’ अखबार में सीएम गहलोत के गृह जिले की छपी है खबर, जिसमें शेरगढ़ के सेतरावा अस्पताल में लगे नसबंदी शिविर में आई महिलाओं को जमीन पर लिटाकर इलाज करने की छपी है खबर, इस शिविर में 60 महिलाओं की दूरबीन पद्धति से की गई नसबंदी, अस्पताल में बेड नहीं होने के चलते महिलाओं को लिटाया गया जमीन पर, वसुंधरा राजे ने सीएम गहलोत को लिया है निशाने पर, मुख्यमंत्री के गृह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल पर कसा तंज, ACB की FIR में आरएसएस प्रचारक निंबाराम का नाम आने के बाद से राजे के निशाने पर आ गई है गहलोत सरकार, वसुंधरा राजे गहलोत सरकार पर निशाना साधने का नहीं चूक रही है कोई भी मौका
3 Jul 2021
Read More »


केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के ‘गढ़’ में घमासान!, नाराज दो बीजेपी पार्षदों ने पूनियां को भेजा इस्तीफा: राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में घमासान, बाड़मेर से कांग्रेस के 3 विधायक दिल्ली में डाले हैं डेरा, बीजेपी के लिए भी अब बाड़मेर से हड़कंप मचाने वाली खबर, बालोतरा में भाजपा के दो नाराज पार्षदों ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को भेजा इस्तीफा, मोदी सरकार में कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के गृह जिले बाड़मेर में घमासान, बाड़मेर जिले की बालोतरा नगर परिषद में है बीजेपी का बोर्ड, पार्षद सांवरलाल भाटी और हीना मेहर ने अपने काम नहीं होने से नाराज होकर भेजा इस्तीफा, अपने लेटर हेड पर जारी इस्तीफे में दोनों ने लगाया आरोप, बीजेपी के सभापति से लेकर पार्टी के पदाधिकारी कोई नहीं करता सुनवाई, जनता की समस्याओं को लेकर नहीं होती कोई भी सुनवाई, जनता के काम नहीं होने से आहत होकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा, बालोतरा में बीजेपी के पास 45 में से सभापति सहित हैं 26 पार्षद इसमें से दो पार्षदों ने अपने इस्तीफे भेज दिए प्रदेश अध्यक्ष को, नगर परिषद में बीजेपी बोर्ड बनने के बाद से लगातार गुटबाजी की आ रही थी खबरें, बालोतरा बीजेपी का ये झगड़ा अब हो गया सार्वजनिक
3 Jul 2021
Read More »


युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को ‘देवभूमि’ की कमान, देखते रह गए उत्तराखंड के कई दिग्गज: उत्तराखंड में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, बीजेपी ने युवा चेहरे पुष्कर धामी पर खेला दांव, पुष्कर सिंह धामी होंगे सूबे के नए मुख्यमंत्री, धामी दो बार खाटिमा सीट से हैं विधायक, विधायकों की बैठक में तीरथ सिंह रावत ने रखा था धामी का नाम, इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल और त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम चल रहा था आगे, रावत के समर्थकों ने भी बांट दी थी मिठाई, सियासी संकट के बीच बीजेपी ने धामी को मिली उत्तराखंड की कमान, धामी पर अब अगले चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी, बेरोजगार युवाओं के लिए पहले धामी ने किया था आंदोलन, ABVP के कार्यकर्ता रह चुके हैं धामी, बीजेपी ने पांच साल में प्रदेश को दिया तीसरा मुख्यमंत्री
3 Jul 2021
Read More »

राफेल सौदे पर कांग्रेस के हमले पर भाजपा का पलटवार, पात्रा बोले-‘झूठ और भ्रम का पर्यायवाची बन चुकी है कांग्रेस’: राफेल सौदे को लेकर जांच के लिए फ्रांस में एक जज की नियुक्ति, फ्रांस की पब्लिक प्रॉसिक्यूशन सर्विसेज की फाइनेंशियल क्राइम ब्रांच (PNF) ने कहा- ‘इस सौदे को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप की होगी जांच, राफेल सौदे पर फ्रांस सरकार की कार्रवाई पर कांग्रेस हुई हमलावर, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का बयान- ‘कांग्रेस झूठ और मिथकों का पर्याय है आज, उसने फिर से राफेल सौदे के बारे में बोला है झूठ, अगर फ्रांस का एनजीओ (शेरपा) किसी आरोप के खिलाफ करता है शिकायत और उसका वित्तीय अभियोजन निकाय देता है जांच का आदेश, तो इसे नहीं देखा जाना चाहिए भ्रष्टाचार के रूप में, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की थी कोशिश, वो भी उनके नहीं आई थी काम और जनता की अदालत में भी मोदी जी की हुई थी बहुत बड़ी जीत और हमारी सरकार बनी’ फ्रांस सरकार की कार्रवाई पर कांग्रेस की ओर से जारी किया है बयान- ‘कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी आज साबित हुए सही, हम राफेल खरीद की जेपीसी जांच की करते हैं मांग’
3 Jul 2021
Read More »

फ्रांस में राफेल डील की जांच पर कांग्रेस बोली-‘राहुल की बात सही निकली’: राफेल लड़ाकू विमान सौदा एक बार फिर चर्चाओं में, राफेल सौदे को लेकर जांच के लिए फ्रांस में एक जज की नियुक्ति, फ्रांस की पब्लिक प्रॉसिक्यूशन सर्विसेज की फाइनेंशियल क्राइम ब्रांच (PNF) ने कहा- ‘इस सौदे को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप की जांच की जाएगी, फ्रांस में जांच की आंच से गर्माई भारत की सियासत, फ्रांस द्वारा न्यायिक जांच शुरू करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने राफेल सौदे की जेपीसी जांच की उठाई मांग, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- ‘बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, देशद्रोह, राजकोष को नुकसान से जुड़े ‘राफेल घोटाले’ का घिनौना सच आखिरकार हो गया बेनकाब, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी आज साबित हुए सही, हम राफेल खरीद की जेपीसी जांच की करते हैं मांग, प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उनकी सरकार फ्रांसीसी जांच के आलोक में जेपीसी जांच की अनुमति कब देगी? कांग्रेस ने एक बार फिर दोहराया कि राफेल सौदे में दी गई थी घूस, कांग्रेस ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के उस बयान का दिया हवाला दिया, जिसमें कहा गया था रिलायंस कंपनी (DRAL) को डील में साझेदार बनाने के फैसला था भारत सरकार का, इसीलिए ऐसा करने के सिवा उनके पास और कोई नहीं था ऑप्शन
3 Jul 2021
Read More »

‘दिल्ली दरबार’ में बाड़मेर के तीन विधायक, सूत्र- जल्द हो सकता है बड़ा सियासी घटनाक्रम: बाड़मेर के तीन विधायकों का दिल्ली में डेरा, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, पचपदरा से विधायक मदन प्रजापत और शिव के विधायक अमीन खां दिल्ली में, तीनों विधायकों ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन से की मुलाकात, माकन से मुलाकात के बाद तीनों विधायक मिले संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से, मुलाकात के बाद विधायकों का बयान- ‘मुलाकात को बताया ‘शिष्टाचार भेंट’, बाड़मेर के सियासी समीकरणों की दी जानकारी, स्थानीय संगठन में चल रही गुटबाजी को लेकर की चर्चा’, गहलोत समर्थक माने जाते हैं तीनों ही विधायक, इस मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, कमलेश एनकाउंटर को लेकर आलाकमान को देना चाहते थे अहम जानकारी, एनकाउंटर से जुड़ी अहम जानकारियों को आलाकमान से करना चाहते थे साझा, सोनिया और राहुल से मिलने का मांग चुके हैं समय, आज प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद संगठन महासचिव से की बात, एनकाउंटर को लेकर स्थानीय लोगों और प्रजापत समाज में जबरदस्त आक्रोश, एनकाउंटर में पुलिस की भूमिका बताई जा रही संदिग्ध, एनकाउंटर का वीडियो भी हो चुका है वायरल, सीबीआई किसी भी समय शुरू कर सकती है एनकाउंटर की जांच, गहलोत सरकार के एक मंत्री का नाम भी सामने आ रहा है पूरे घटनाक्रम में, इस पूरे मसले को लेकर तीनों विधायकों ने अपनी बात रखी दिल्ली दरबार में!
3 Jul 2021
Read More »

‘पायलट को छोड़ गहलोत के चरणों में लोटे खाचरियावास, डोटासरा खा गए मिड-डे मील’- दिलावर: BJP विधायक मदन दिलावर ने गहलोत सरकार के दो मंत्रियों को बताया भ्रष्ट, दिलावर बोले- ‘परिवहन विभाग से खाचरियावास की बंधी, पायलट को छोड़ सीएम गहलोत के चरणों में लोटे, डोटासरा खा गए बच्चों का मिड-डे मील, इन सब की सीएम क्यों नहीं करवाते जांच, मुख्यमंत्री गहलोत पैसे खाकर भी उनकी जांच को नहीं बढ़ाते आगे, क्योंकि ACB खुद मुख्यमंत्री के हैं अधीन’, RSS के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम पर ACB में मुकदमा दर्ज होने के बाद बौखलाई BJP ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, बीजेपी प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर लगातार कांग्रेस पर साध रहे निशाना, कांग्रेस पर हमला करने के दौरान मदन दिलावर भूले शब्दों की मर्यादा, मदन दिलावर ने जारी किया बयान का वीडियो, मदन दिलावर ने परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को बताया ‘भ्रष्ट’, दिलावर ने परिवहन मंत्री खाचरियावास पर तो आरटीओ व डीटीओ से बंधी लेने का लगाया आरोप, गोविंद सिंह डोटसरा पर कागज खरीदने में करोड़ों का भ्रष्टाचार करने का जड़ा आरोप, मदन दिलावर ने कहा- ‘राजस्थान के अच्छे लोगों की छवि धूमिल करने के लिए कांग्रेस अपना रही है ओछे हथकंडे, गोविंद सिंह डोटासरा और प्रताप सिंह जैसे ओछे और भ्रष्ट लोग अच्छे लोगों की छवि कर रहे धूमिल’
3 Jul 2021
Read More »


