Day: July 2, 2021

'पावर कट' पर सिद्धू का कैप्टन पर 'पावर पंच', ट्वीट कर दी सही दिशा में काम करने की सलाह (File Photo)

‘पावर कट’ पर सिद्धू का कैप्टन पर ‘पावर पंच’, ट्वीट कर दी सही दिशा में काम करने की सलाह: नहीं थमता दिख रहा पंजाब कांग्रेस का झगड़ा, बिजली कटौती के मुद्दे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सरकार को फिर घेरा, पंजाब में बिजली की भारी कटौती के मुद्दे पर मचा है बवाल, कटौती के विरोध में कई इलाकों से आ रही विरोध प्रदर्शन की खबरें, इस मुद्दे पर नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना, सिद्धू ने किया ट्वीट- ‘अगर सही दिशा में कोशिश करें तो पंजाब में बिजली कटौती की नहीं पड़ेगी जरूरत,’पंजाब प्रति यूनिट 4.54 रुपए की औसत लागत पर खरीद रहा है बिजली, जबकि राष्ट्रीय औसत 3.85 रुपए प्रति यूनिट और चंडीगढ़ 3.44 रुपए प्रति यूनिट का तक कर रहा है भुगतान, तीन प्राइवेट थर्मल प्लांट्स को पंजाब 5 से 8 रुपए प्रति यूनिट करता है भुगतान जो अन्य राज्यों की तुलना में है ज्यादा मुख्यमंत्री कार्यालयों के कामकाज का समय और एसी के इस्तेमाल निर्धारित नहीं कर सकते, भीषण गर्मी के बीच पंजाब में प्रति दिन बिजली की मांग 14,000 मेगावाट से हो गई है अधिक, सरकारी बिजली आपूर्तिकर्ता पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड को मजबूरन बिजली कटौती और उद्योगों पर लगानी पड़ रही हैं पाबंदियां, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सीएम अमरिंदर पर यह सिद्धू का पहला हमला

Read More »
रसोई गैस के बढ़ते दामों पर CM गहलोत का प्रहार(File Photo)

रसोई गैस के बढ़ते दामों पर CM गहलोत का प्रहार, ‘यूपीए के समय 450 रुपये का गैस सिलेंडर मोदी सरकार बेच रही है 838 रुपये में’: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि, बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर गहलोत के निशाने पर मोदी सरकार, रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रहार, ट्वीट कर मोदी सरकार को घेरा- ‘मोदी सरकार ने पिछले 14 महीने में रसोई गैस सिलेंडर के 255 रुपये बढ़ा दिए हैं दाम, गैस सब्सिडी भी हो गई है बन्द, इससे आमजन खाना पकाने के लिए सिलेंडर छोड़कर पुनः कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल करने को हैं मजबूर, यूपीए के समय 450 रुपये का गैस सिलेंडर मोदी सरकार बेच रही है 838 रुपये में, रसोई गैस की कीमतों में 1 जुलाई को हुई थी भारी बढ़ोत्तरी, गैस सिलेंडर पर बढ़ाए गए थे 25 रुपए, इस साल अब तक 140 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं गैस सिलेंडर पर

Read More »
शशि थरूर का पीएम मोदी पर तंज, ‘दाढ़ी बढ़ाने में इस्तेमाल होने वाला 'Pogonotrophy' शब्द सीखा’ (File Photo)

शशि थरूर का पीएम मोदी पर तंज, ‘दाढ़ी बढ़ाने में इस्तेमाल होने वाला ‘Pogonotrophy’ शब्द सीखा’: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अक्सर अपनी अंग्रेजी को लेकर चर्चा में रहने वाले शशि थरूर का पीएम मोदी पर तंज, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ शब्द ‘Pogonotrophy’,  अंग्रेजी के इस शब्द का मतलब होता दाढ़ी बढ़ाना, शशि थरुर ने इस शब्द का मतलब बताते हुए इसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी दाढ़ी को लेकर किया, शशि थरूर से एक यूज़र ने कहा था कि मैं एक नया शब्द सीखने का कर रही हूं इंतज़ार, थरूर ने जवाब दिया- ‘मेरे अर्थशास्त्री दोस्त रतिन रॉय ने मुझे नया शब्द ‘Pogonotrophy’ है सिखाया, जिसका मतलब होता है दाढ़ी बढ़ाना’  थरूर ने आगे कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महामारी के दौरान बढ़ाते रहे दाढ़ी’,  थरूर पहले भी पीएम की दाढ़ी की तुलना देश की गिरती जीडीपी से हैं कर चुके

Read More »
सबसे ज्यादा मौत वाला तीसरा देश बना भारत

कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, तो वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा मौत वाला तीसरा देश बना भारत: कोरोना की दूसरी लहर की रफ़्तार लगातार हो रही है धीमी, लेकिन डेल्टा प्लस वैरिएंट ने बढ़ाई सरकार की चिंता, देश के कई राज्यों से डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले आ रहें है सामने, तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 46,617 नए मामले आये सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या हुई 3,04,58,251 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 853 नए मरीजों की हुई मौत जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4,00,312 के पार जिसके बाद 4 लाख से ज्यादा कोरोना मौत वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 59,384 नए मरीज हुए रिकवर

Read More »
fb img 1625200253318

तो क्या मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की बाट जोह रहे नेताओं की मुराद भी होगी पूरी?: लगभग 2 महीने चलने वाला ‘सियासी क्वारेंटाइन’ 17 दिन में हुआ पूरा, राज्यपाल कलराज मिश्र की पुस्तक का विमोचन और जन्मदिन की बधाई देने कल क्वारेंटाइन से बाहर निकले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पायलट खेमे के दबाव के बाद बीती 14 जून को खुद के होम आइसोलेशन का एलान कर दिया था सीएम गहलोत ने, उस समय हुई एक पीसी के दौरान सीएम गहलोत ने कहा था- पोस्ट कोविड की परेशानियों की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें अभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने की नहीं दी है सलाह, लिहाजा एक-दो महीने चिकित्सकों की सलाह की करेंगे पालना, लेकिन बीते दिन राजभवन जाने के लिए सीएम गहलोत ने खत्म कर दिया अपना यह सियासी होम क्वॉरेंटाइन, गुरुवार को दिनभर चला सियासी अटकलों का दौर, कांग्रेस के विधायकों और नेताओं में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक युक्तियों की मरी हुई उम्मीद फिर से जाग उठी, माना जा रहा है कि होम क्वॉरेंटाइन खत्म होने के बाद सीएम गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा के लिए जा सकते हैं दिल्ली, लेकिन यह है तभी सम्भव जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वाकई हो ऐसा करने की इच्छा

Read More »
img 20210623 165456

फोन टैपिंग मामले में हाथी-कुत्ते और भगौड़े वाली बयानबाजी के बाद अब हुई बजरंगबली की एंट्री: फोन टैपिंग मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दर्ज एफआईआर के महेश जोशी को मिले नोटिस से गरमाई सियासित लगातार जारी, पिछले दिनों हुई भगौड़े और हाथी-कुत्ते वाली सियासी बयानबाजी के बाद अब मामले में हुई बजरंग बली की एंट्री, जोशी समर्थकों ने गुरुवार को सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर किया हनुमान चालीसा का पाठ, केन्द्र की मोदी सरकार और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के लिए की गई सद्बुद्धि की कामना, शहीद स्मारक पर हुए आयोजन में 200 लोगों ने एक साथ 5 बार किया हनुमान चालीसा का पाठ, खास बात यह कि इस सद्बुद्धि यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ के आयोजन में मुस्लिम समुदाय से भी कई महिला-पुरुष हुए शामिल, इन लोगों ने भी हनुमान चालीस का पाठ कर केन्द्र सरकार को सद्बुद्धि की कामना की, आयोजकों ने कहा- गजेन्द्र सिंह शेखावत के इशारे पर राजनीतिक द्वेषता के चलते दिया गया है जोशी को नोटिस, इस तरह केन्द्र सरकार राज्य सरकार पर बनाना चाहती है दबाव

Read More »