



Day: July 2, 2021



तीरथ सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कल विधायक दल की बैठक में हो सकती सतपाल महाराज के नाम की घोषणा: जैसा कि तय हो गया था कि अब तीरथ सिंह रावत की जगह उत्तराखंड में नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, खबर को पुख्ता करते हुए तीरथ सिंह रावत ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा तीरथ ने अपना इस्तीफा, संवैधानिक संकट को बताया इस्तीफ़ा देने का कारण, सूत्रों की मानें तो तीरथ के चेहरे पर बीजेपी नहीं चाहती थी अगला चुनाव लड़ना, सम्भवतः कल विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान, पॉलिटॉक्स का आकलन है कि सतपाल महाराज को बनाया जाएगा उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री
2 Jul 2021
Read More »


जेबीटी भर्ती घोटाले में पूरी हुई पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सजा, आज हुए तिहाड़ जेल से रिहा: बहुचर्चित जेबीटी भर्ती घोटाला मामले में पूरी हुई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला की सजा, ऐसे में ओमप्रकाश चौटाला को शुक्रवार सुबह कर दिया गया तिहाड़ जेल से रिहा, जेल से बाहर निकलने के बाद सीधे घर के लिए रवाना हो गए चौटाला, इस दौरान भारी संख्या में तिहाड़ जेल के बाहर जुट गए थे चौटाला समर्थक, वैसे कोरोना महामारी के कारण सवा साल से जेल से बाहर थे ओम प्रकाश चौटाला, वहीं बीती 23 जून को पूरी हो गई थी चौटाला की सजा लेकिन रिहाई की औपचारिकता रह गई थी बाकी, ऐसे में शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए फिर से जेल में पहुंचे और इसके बाद औपचारिक तौर पर जेल से रिहा कर दिया गया चौटाला को, जेबीटी भर्ती घोटाले में 10 साल की विशेष छूट के तहत पूरी हो गई है चौटाला की सजा
2 Jul 2021
Read More »

वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर सीधा हमला- ‘आपदा में मुनाफाखोरी खोजना कांग्रेस की आदत’: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, दैनिक भास्कर में छपी खबर ‘कोरोना पीक के बाद ऑक्सीजन कंट्रेटर की मनमाने दामों पर खरीद’ को किया पोस्ट, वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- ‘आपदा में मुनाफाखोरी खोजना कांग्रेस की बन गई है आदत, वास्तविक कीमत से तिगुने दामों में खरीदे ऑक्सीजन कंसट्रेटर, वो भी गुणवत्ता में बेहद खराब, अब इसे लापरवाही कहें या अपराध!, लेकिन सच तो यह है कि सरकार को लोगों का जीवन बचाने की कम, अपनी जेबें भरने की है ज़्यादा चिंता’
2 Jul 2021
Read More »

‘नहीं उजड़ने दूंगा गरीबों के आशियाने, ग्रामवासियों के लिए लडूंगा न्याय की लड़ाई’- किरोड़ी मीणा: दौसा के लालसोट में भूमि अवाप्ति के खिलाफ डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का प्रदर्शन, दौसा के लालसोट में रालावास गांव की जमी अवाप्ति का विरोध, औद्योगिक विकास के लिए अवाप्त की गई है 324 बीघा जमीन, अवाप्ति के विरोध में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का धरना-प्रदर्शन, समर्थकों के साथ लालसोट थाने पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, थाने के बाहर मौजूद जनसैलाब को किया संबोधित, कहा- औद्योगिक विकास के नहीं है खिलाफ, लेकिन गणेश धाम औऱ गरीवों के आशियाने को नहीं दिया जाएगा उजड़ने, अवाप्त की गई 324 बीघा भूमि की क्षतिपूर्ति रालावास ग्राम पंचायत क्षेत्र में ही की जाए, औद्योगिक क्षेत्र के लिए भूमिर अवाप्ति को बताया सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ, गणेश धाम के संत नरसी दास के साथ रामगढ़ पचवारा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
2 Jul 2021
Read More »

‘बढ़ती महंगाई से घर चलाना हुआ दुश्वार, मदद की बजाय जनता की मुसीबत बढ़ा रही मोदी सरकार’-पायलट: कोरोना काल में बढ़ती महंगाई से जनता हुई त्रस्त, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की रोजाना बढ़ती कीमतों से आमजन में आक्रोश, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का केन्द्र सरकार पर निशाना, पायलट ने किया ट्वीट- ‘केंद्र सरकार इस कोरोना काल में भी आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता पर आए दिन पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि करके महंगाई का बढ़ाई रही है बोझ, बढ़ती महंगाई से आम आदमी के लिए घर चलाना हुआ दुश्वार, इस संकट काल में सरकार का लोगों की मदद करने का दायित्व बनता है न कि मुसीबतें बढ़ाना’, पायलट ने ट्वीट में एक फोटो भी की है पोस्ट, इस फोटो में लिखा है- ‘भाजपा सरकार आर्थिक मुद्दों साबित हुई है नाकाम, बीजेपी महंगाई कम कर आई थी सत्ता में, अब भाजपा सरकार देशवासियों से कर रही विश्वासघात’, महंगाई के मुद्दे पर पहले भी सचिन पायलट घेर चुके हैं मोदी सरकार को, 1 जुलाई को रसोई गैस सिलेंडर के 25 रुपए बढ़े हैं दाम, कोरोना काल में 4 मई से अब तक 34 बार बढ़ाई गए हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, कई शहरों में 110 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है पेट्रोल
2 Jul 2021
Read More »
प. बंगाल विधानसभा सत्र के पहले दिन बरपा हंगामा, राज्यपाल धनखड़ नहीं पढ़ पाए अभिभाषण: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद पहला विधानसभा सत्र, पहले दिन राज्यपाल को पढ़ना था अभिभाषण, चुनाव पूर्व और बाद में हुई हिंसा पर भाजपा के विधायकों ने किया हंगामा, TMC के विधायकों से हुई तनातनी, हंगामे के चलते राज्यपाल धनखड़ नहीं पढ़ पाए अभिभाषण, हंगामे के चलते 5 मिनट ही चल पाई आज की कार्यवाही, अभिभाषण बिना पढ़े ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल को दी औपचारिक विदाई, इससे पहले विधानसभा चुनाव के पहले और बाद में हुई हिंसा का अभिभाषण में नहीं किया गया था जिक्र, राज्यपाल अपने भाषण में बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा के बारे में कहना चाहते थे अपनी बात, राज्यपाल धनखड़ को सरकार ने ऐसा करने से किया मना विधानसभा सत्र में राज्यपाल जो भाषण देता है वह राज्य सरकार की ओर से किया जाता है तैयार, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भाषण को लेकर जताई थी आपत्ति लेकिन सरकार ने किया, अभिभाषण कैबिनेट से हो चुका है पास
2 Jul 2021
Read More »



